एक्सप्लोरर

Weight Loss Exercise: जंपिंग जैक से हो जाएगी फुल बॉडी एक्सरसाइज, तेजी से वजन घटेगा और दिल रहेगा हेल्दी

Jumping Jacks Benefits: वजन घटाने और फुल बॉडी को शेप में लाने के लिए आप सिर्फ ये एक एक्सरसाइज रोजाना करें. इससे मोटापा कम और फिटनेस अच्छी होगी. जानिए जंपिंग जैक करने के फायदे.

Jumping Jacks For Weight Loss: वजन घटाना मुश्किल है, लेकिन एक बार अगर ठान लें तो ये इतना भी मुश्किल नहीं है. आप कई तरीकों को अपनाकर अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं. आप योग, एक्सरसाइज और डाइट से आसानी से वजन घटा सकते हैं. अब ये आपके ऊपर है कि आप कौन सी चीज को आसानी से कर सकते हैं. हालांकि ये तीनों चीजें एक दूसरे से जुड़ी हैं और आपके वजन को कम या ज्यादा करने में मदद करती हैं. अगर आप जिम नहीं जाते या फिर ज्यादा एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते तो आज हम आपको एक बड़ी आसान सी एक्सरसाइज बता रहे हैं. इस 1 एक्सरसाइज को करने से आपकी पूरी बॉडी से फैट कम हो जाएगा. इस एक्सरसाइज का नाम है जंपिंग जैक. बचपन में पीटी करके वक्त इसे ज्यादातर सभी ने किया होगा. 

क्या है जंपिंग जैक
ये एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे आपकी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है. कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले इसे वॉर्मअप के लिए भी किया जाता है. जंपिंग जैक करने से मांसपेशियां ठीक तरह से काम करती हैं और मूड भी फ्रेश होता है. इस एक्सरसाइज से स्टैमिना बढ़ता है और तनाव कम होता है. फेफड़ों, हार्ट और मसल्स के लिए ये शानदार एक्सरसाइज है. ये एक कार्डियो एक्सरसाइज है. इससे आपके पूरे शरीर का वजन कम होता है.

कैसे करें जंपिंग जैक (jumping jack) 
जंपिंग जैक करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं और पैरों में हल्का गैप बना लें. अब ऊपर की तरफ उछले और अपने हाथों को भी ऊपर उठाते हुए सीधे सिर के ऊपर लेकर जाएं और पैरों को फैलाएं. वापस पुरानी स्थिति में आएं और हाथों को नीचे लाएं और पैरों को आपस में मिला लें. शुरुआत में इस एक्सरसाइज को 2-3 मिनट तक करें. 

जंपिंग जैक के फायदे (Advantages of Jumping Jacks)
1- फुल बॉडी एक्सरसाइज- जंपिंग जैक एक ऐसी एक्सरसाइज है जिससे आपकी फुल बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है. इसे करने के लिए बहुत एनर्जी और पूरे शरीर का मूवमेंट होता है. सिर से पैर तक हर बॉडी पार्ट इस एक्सरसाइज में शामिल होता है. ये एक कार्डियो एक्सरसाइज है जिससे तेजी से वजन कम होता है. 
2- तनाव दूर करे- जंपिंग जैक करने से मूड हैप्पी रहता है और तनाव कम होता है. इस एक्सरसाइज से शरीर में एंडोर्फिंस हॉर्मोन का सिक्रीशन होता है, जो तनाव को दूर करता है. इस एक्सरसाइज को करने से खुशी मिलती है और दिमाग शांत होता है. ये एक स्ट्रेस बस्टर एक्सरसाइज है. 
3- शरीर को लचीला बनाए- जंपिंग जैक करने से शरीर लचीला बनता है. अगर आपको दूसरे कई तरह के व्यायाम करने में झंझट लगता है तो थोड़ी देर जंपिंग जैक कर सकते हैं. इससे आप कुछ ही दिनों में खुद को अधिक चुस्त और लचीला पाएंगे. 
4- दिल बनेगा स्वस्थ- जंपिंग जैक एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है. इससे हार्ट मसल्स और फेफड़ों की एक्सरसाइज होती है. रोज जंपिंग जैक करने से हार्ट स्वस्थ रहता है. 
5- आसानी से वजन घटाए- जंपिंग जैक करने से वजन तेजी से कम होने लगता है. इससे काफी कैलोरी बर्न होती हैं. आप जितनी कैलोरी लेते हैं उससे ज्यादा खर्च करें. इस तरह आपका वजन जल्दी कम होता है. आपको रोजाना कम से कम 50-50 के 3 सेट जरूर करने चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो फॉलो करें ये नेचुरल टिप्स, कुछ ही दिन में गायब होंगे निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanuman Jayanti 2026 LIVE: आज हनुमान जयंती, पूजा के लिए 4 शुभ मुहूर्त, करें इन चीजों का दान, हनुमान जी होंगे प्रसन्न
Hanuman Jayanti 2026 LIVE: आज हनुमान जयंती, पूजा के लिए 4 शुभ मुहूर्त, करें इन चीजों का दान, हनुमान जी होंगे प्रसन्न
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं, जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय मैसेज
हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं, जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये भक्तिमय मैसेज
Aaj Ka Panchang 2 April 2026: आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम, जानें आज का शुभ चौघड़िया और राहुकाल
आज हनुमान जन्मोत्सव पर ध्रुव योग का अद्भुत संगम, जानें आज का शुभ चौघड़िया और राहुकाल
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: संस्कृत में दें हनुमान जयंती की शुभकामना कहें- हनुमंत जन्मोत्सवस्य शुभाशयाः
Hanuman Jayanti 2026 Wishes: संस्कृत में दें हनुमान जयंती की शुभकामना कहें- हनुमंत जन्मोत्सवस्य शुभाशयाः

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
हिमाचल: दल बदलने वाले विधायकों को अब मिलेगी सजा! खो देंगे पेंशन का अधिकार, सदन में विधेयक पेश
'उनकी नौसेना खत्म, वायुसेना खंडहर...हमें नहीं चाहिए उनका तेल', ईरान पर ट्रंप ने किया प्रचंड जीत का ऐलान | बड़ी बातें
'उनकी नौसेना खत्म, वायुसेना खंडहर...हमें नहीं चाहिए उनका तेल', ईरान पर ट्रंप ने किया प्रचंड जीत का ऐलान | बड़ी बातें
World Richest Cricketer: दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर कौन? लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाई स्पीड ट्रक ने टेम्पो को मारी टक्कर, 8 महिलाओं की मौत
Russia crude oil: रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
रूस कितने रुपये में बेचता है एक बैरल क्रूड ऑयल, यह कच्चा तेल बेचने वाले कितने देशों से महंगा?
Punjab And Sind Bank LBO Recruitment: बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, पंजाब एंड सिंध बैंक में निकली 1000 पदों पर भर्ती
Embed widget