एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: अपने गंदे फ्रिज को चमकाएं नए जैसा, इस तरह सिर्फ 5 मिनट में करें साफ

Fridge Cleaning: फ्रिज में फ्रेश फल और सब्जियां रखने से पहले अच्छी तरह से फ्रिज को साफ कर लें. पुराने फल और सब्जियां निकाल दें. अगर फ्रिज से बदबू आ रही हो तो सफाई के लिए इन घरेलू उपायों को अपनाएं.

Fridge Cleaning Tips: किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एप्लाइंस है फ्रिज, जिसे साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है. आटा, सब्जी, दूध, दही से लेकर खाने-पीने की बहुत सारी चीजें आपको फ्रिज में मिल जाएंगी. फूड स्टोरेज के लिए भी लोग अब फ्रिज का इस्तेमाल करने लगे हैं. ऐसे में फ्रिज को साफ रखना सबसे जरूरी है. अगर फ्रिज को समय-समय पर साफ नहीं किया जाए, तो इससे बैक्टीरिया खाने में पहुंच सकते हैं. कुछ लोगों का फ्रिज इतना गंदा हो जाता है कि बदबू आने लगती है. इससे फ्रिज में रखी चीजें भी जल्दी खराब होने लगती हैं. जब भी नए फल और सब्जियां खरीद कर लाएं पहले अपने फ्रिज को साफ कर लें फिर फल और सब्जियों को धो कर सूखने के बाद ही फ्रिज में स्टोर करें. जानते हैं फ्रिज को साफ करते वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. 

इस तरह करें फ्रिज की सफाई 

1- फ्रिज की सफाई करते वक्त सबसे पहले पुरानी सारी सब्जियां और फल बाहर निकाल लेने चाहिए.

2- अगर फ्रिज से बदबू आ रही है, तो सफाई के लिए बेकिंग सोडा या नींबू के रस का इस्तेमाल करें.

3- आप एक कटोरी में थोड़ा गर्म पानी लें. अब इसमें नमक डालकर किसी कपड़े की सहायता से फ्रिज को अंदर से साफ कर लें. 

4- साफ करने के बाद आप चाहें तो फ्रिज को कुछ घंटे के लिए खुला भी रख सकते हैं. 

5- अब फ्रिज में लगी सारी ट्रे को बाहर निकालकर अच्छी तरह धो लें, सूखने पर फ्रिज में लगा दें.

6- कोशिश करें कि बचा हुआ सामान ज्यादा दिनों तक फ्रिज में स्टोर न रहे.

7- फ्रिज में कभी भी सामान को खुला न रखें. खाने-पीने की चीजों को खोलकर रखने से पूरे फ्रिज में स्मैल हो जाती है, इसलिए चीजों को हमेशा ढककर रखें.

8- आप फ्रिज को साफ करने के लिए गर्म पानी, बेकिंग सोडा, विम जेल और सफेद सिरका डालकर एक घोल बना लें.

9- इसे स्प्रे बोतल में डालकर इससे फ्रिज साफ करें. 

10- फ्रिज में बदबू आ रही है, तो वाइट विनेगर से फ्रिज की सफाई करें. एक कटोरी में वाइट विनेगर डालकर फ्रिज में रख दें. इससे बदबू चली जाएगी.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: इस ट्रिक से बनाएंगे तो मुंह में जाते ही घुल जाएगा राजमा, जानिए रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget