एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: इस तरह घर पर बनाएं गुजराती खिचड़ी (Gujarati Khichadi ), जानें रेसिपी

Kitchen Hacks: शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हफ्ते में एक बार हल्का खाना जरूर खाना चाहिए. वहीं खिचड़ी सबसे हल्का फूड माना जाता है. आज हम आपको बताते हैं गुजराती खिचड़ी बनाने की रेसिपी.

Gujarati Khichadi Recipe:  क्या आपको पता है कि वजन कम करने के साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हफ्ते में एक बार हल्का खाना जरूर खाना चाहिए. वहीं खिचड़ी सबसे हल्का फूड माना जाता है. हालांकि, फिर भी कुछ लोगों का खिचड़ी के नाम से मुंह बन जाता है, लेकिन हम यहां आपको ऐसी खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो हेल्दी भी है और टेस्टी भी. जी हां आज हम यहां आपको गुजराती खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो फटाफट तैयार हो जाती हैं. चलिए जानते हैं गुजराती खिचड़ी बनाने की रेसिपी.

गुजराती खिचड़ी (Gujarati Khichadi) बनाने की सामग्री

कटोरी चावल

1 कटोरी मूंग दाल

पानी

आधी चम्मच हल्दी पाउडर

नमक स्वादनुसार

5 लहसुन की कली

आधी चम्मच राई

आधी चम्मच जीरा

 5 करी पत्ते

आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच तेल

गुजराती खिचड़ी (Gujarati Khichadi) बनाने की रेसिपी

गुजराती खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दाल और चावल को पानी से धोकर साफ कर लें. इसके बाद धीमी आंच पर प्रेशर कूकर में दाल, चावल, हल्दी नमक और पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं .जब ये पक जाएं तो कूकर को नीचे उतार लें. इसके बाद अब एक पैन ले और पानी डालकर एक पैन रखे उसके बाद इसमे तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें राई और जीरा डालें. इसके बाद इसमें लहसुन डालकर हल्का भून लें.वहीं दूसरी तरफ कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कान खोलकर खिचड़ी एक बर्तन में निकाल लें. वहीं पैन में लहसुन भुन जाएं तो इसमें करी पत्ता डालें और लाल मिर्च पाउडर डालकर भून लें. इसके बाद इसमें खिचड़ी डालकर मिक्स करें. तो इस तरह से तैयार हो गई आपकी गुजराती खिचड़ी. जिसे आप गरमागरम अचार या चटनी के साथ खा सकते है. वहीं हफ्ते में 3 बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Kitchen Hacks: क्या आपको भी खाने में पसंद है राजमा? तो जरूर ट्राई करें Rajma Pulao की ये रेसिपी

Kitchen Hacks: घर पर अचानक आ जाएं मेहमान तो झटपट ऐसे बनाएं कश्मीरी पनीर, जानें रेसिपी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandra Grahan Timing Today Live: समाप्त हुआ चंद्र ग्रहण और 12 घंटे का सूतक, अब तुरंत करें ये 3 काम; वरना पछताएंगे!
Chandra Grahan Timing Today Live: समाप्त हुआ चंद्र ग्रहण और 12 घंटे का सूतक, अब तुरंत करें ये 3 काम; वरना पछताएंगे!
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
Thyroid Disorder In India: भारत में तेजी से बढ़ रही थॉयराइड की बीमारी, नजरअंदाज करने की न करें गलती
भारत में तेजी से बढ़ रही थॉयराइड की बीमारी, नजरअंदाज करने की न करें गलती

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget