एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: राजस्थानी स्टाइल के गट्टे की ऐसे बनाएं सब्जी, इस रेसिपी से एकदम मुलायम बनेंगे गट्टे

kitchen Hacks: बेसन के गट्टे की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, लेकिन कुछ लोगों के गट्टे काफी टाइट हो जाते हैं. एकदम मुलायम रुई जैसे गट्टे बनाने के लिए आप इस रेसिपी को फॉलो करें.

Rajasthani Style Gatta Curry Recipe: राजस्थान में गट्टे की सब्जी बहुत खाई जाती है. बेसन के गट्टे की सब्जी लोगों को खूब पसंद आती है. हालांकि कई लोग घर में गट्टे की सब्जी नहीं बना पाते हैं. कई लोगों के गट्टे कड़े हो जाते हैं, जिससे सब्जी का स्वाद ही खराब हो जाता है. गट्टे जितने मुलायम बनते हैं खाने में उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं. गट्टा बेसन से बनता है इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है. सर्दियों में गट्टे की सब्जी बहुत अच्छी लगती है. अगर घर में कभी कोई सब्जी नहीं हो तो आप आसानी से बेसन के गट्टे की सब्जी बना सकते हैं. हम आपको मुलायम और मसालेदार राजस्थानी गट्टे की सब्जी बनाना बता रहे हैं. जानते हैं रेसिपी. 

कैसे बनाएं राजस्थानी मुलायम गट्टे की सब्ज़ी

  • सबसे पहले आप किसी बाउल में ¾ कप बेसन लें.
  • अब इसमें एक छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दें. अगर मिर्च तीखी हो तो आप कम भी डाल सकते हैं.
  • ¼ चम्मच हल्दी, ½ चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच नमक, ½ चम्मच जीरा, ¼ चम्मच हाथ से मसल कर अजवाइन डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • सभी मसाले बेसन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • अब इसमें 2 बड़े चम्मच घी या कोई भी वेजिटेबल ऑयल डाल दें.
  • आपको गट्टे में घी थोड़ी ज्यादा मात्रा में ही डालना है इसी से गट्टे मुलायम होंगे.
  • अब ऑयल डालकर बेसन को अच्छी तरह हाथ से मिक्स कर लें. 
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा हल्का गुनगुना पानी डालकर मिलाते जाएं.
  • इसे आटे के जैसा मुलायम कर लें. ध्यान रखें आटा ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए.
  • अब आटे को थोड़ी देर के लिए सेट होने रख दें.
  • आटे को करीब 5 टुकड़ों में बांटकर चिकना लंबी शेप में कर लें. 
  • इस तरह पूरे बेसन से रोल बना लें. ये रोल ज्यादा पतले और न ज्यादा मोटे होना चाहिए.
  • अब एक कड़ाही में 2 कप पानी लेकर उबाल लें और सभी गट्टे डाल दें.
  • करीब 8 से 10 मिनट तक तेज आंच पर ढककर पकाएं.
  • गट्टे उबलने की पहचान है कि इस पर सफेद दाने जैसे आने लगेगें.
  • गैस बंद कर दें और पानी में ही गटटे को पड़ा रहने दें. थोड़ा ठंडा होने पर मनपसंद शेप में पानी में ही गट्टे को चाकू से काट दें.
  • अब ग्रेवी के लिए 1 कप ताजा दही लें, इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक मिला दें.
  • एक कड़ाही में घी डालें, उसमें लहसुन, जीरा, हींग, 2 बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च डालें और भून लें.
  • जब मसाला भुन जाए तो दही और मसाले वाला पेस्ट डाल दें. दही डालने के बाद लगातार चलाते रहें नहीं तो दही फट जाएगा.
  • जब तेल अलग दिखने लगे तो और मसाले की खुशबू आने लगे तो इसमें गट्टे को पानी समेत डाल दें. अब उबाल आने के बाद धनिया डालकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें:

Kitchen Hacks: तेजी से Weight Loss करने के लिए खाएं ओट्स और सत्तू से बना उपमा, जानें बनाने की विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Ram Navami 2026: राम नवमी 26 या 27 मार्च कब ? सही तारीख और मुहूर्त देखें
राम नवमी 26 या 27 मार्च कब ? सही तारीख और मुहूर्त देखें
Holi 2026: महादेव की होली में रंगा पूरा सीहोर, ब्रज की तर्ज पर यहां मनाते हैं त्योहार
महादेव की होली में रंगा पूरा सीहोर, ब्रज की तर्ज पर यहां मनाते हैं त्योहार
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget