एक्सप्लोरर

पेटीएम से मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर रहे हैं तो सावधान!

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद से लोग डिजीटल मनी का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं और इसका फायदा पेटीएम, फ्रीचार्ज, मोबिक्वी‍क जैसे मोबाइल वॉयलेट्स को खूब मिल रहा है. आप वॉयलेट से अधिक से अधिक पेमेंट करें इसके लिए खूब आकर्षक ऑफर भी प्रोवाइड किए जा रहे हैं. जहां इन वॉयलेट का इस्तेमाल आसान और सुविधाजन है वहीं इनके कुछ नुकसान भी हैं.

आज हम आपको बता रहे हैं कैसे पेटीएम से मेट्रो कार्ड रिचार्ज करने के फायदे और नुकसान हैं.

जनवरी माह में मेट्रो स्मार्ट कार्ड को मेट्रो की ऐप से ऑनलाइन रिचार्ज करने की बात कही गई थी. इससे यात्रि‍यों को ना तो लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत है ना ही टोकन के लिए लाइन में लगने की जरूरत. इस सुविधा से यात्री मेट्रो की ऐप के जरिए पेटीएम और डेबिट, क्रेडिट कार्ड से अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकते थे.

पेटीएम वॉयलेट ऑफर्स- पेटीएम से दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करने पर आपके लिए कई तरह के ऑफर्स हैं जैसे 200 रूपए का रिचार्ज करने पर 25 रूपए का कैशबैक वापिस. 300 या 1000 रूपए का रिचार्ज करने पर लक्की विनर को फुल कैशबैक वापिस. इसके अलावा भी कई और ऑफर्स मौजूद हैं.

पेटीएम का दावा- पेटीएम ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि स्मार्ट ट्रैवलर बनिए और अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज ऑनलाइन पेटीएम के जरिए कीजिए. पीक ऑवर्स में स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए लंबी कतारों में लगने और टाइम बचाने के लिए पेटीएम से मेट्रो कार्ड रिचार्ज करें. पेटीएम से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि आप घर पर या ऑफिस में कहीं भी आसानी से अपना मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं. बस आपको अपने कार्ड पर दिए नंबर के कोड को पेटीएम में एंटर करना है. इसके कुछ मिनटों बाद ही आपका मेट्रो कार्ड ऑनलाइन चार्ज हो जाएगा. इसके बाद आपको मेट्रो स्टेशंस पर मौजूद एवीएम (Add Value Machine) मशीन में अपना कार्ड डालकर एड वैल्यू का बटन प्रेस करना और आपका मेट्रो कार्ड तुरंत रिचार्ज हो जाएगा.

क्या है असलियत- बेशक, पेटीएम द्वारा दावा किया है कि दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड को आप कुछ मिनटों में ही रिचार्ज कर सकते हैं. लेकिन ये सच नहीं है. हाल ही मैंने अपना मेट्रो स्मार्ट कार्ड पेटीएम से रिचार्ज किया. मुझे ऑफर के मुताबिक, 25 रूपए कैशबैक का मैसेज तो आ गया लेकिन मेरा मेट्रो कार्ड रिचार्ज नहीं हुआ. एवीएम मशीन में कई बार अपडेट करने के बाद भी कार्ड में कोई पैसा अपडेट नहीं हुआ. जब इस बारे में मैंने दिल्ली मेट्रो के स्टाफ से बात की तो उनका साफ कहना था कि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते. ये हमारा फॉल्ट नहीं है. ऐसी बहुत सी शिकायतें आ रही हैं कि लोग पेटीएम से रिचार्ज करते हैं और कई बार एक मिनट में रिचार्ज हो रहा है तो कई बार 24 घंटे तक भी लोगों का रिचार्ज नहीं हो रहा. लोग इससे काफी परेशान हो रहे हैं आपको पेटीएम कस्टमर केयर में बात करनी चाहिए.

तभी वहीं खड़े दो स्‍टूडेंट्स ने बताया कि उनका कार्ड भी अभी तक रिचार्ज नहीं हुआ. उन्होंने एक दिन पहले 200 रूपए का रिचार्ज करवाया था.

वॉयलेट के फायदे- ये सच है कि आप पेटीएम और ऑनलाइन से अपना मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं. इससे आपको ना सिर्फ कैशबैक मिलेगा बल्कि आपका समय भी बचेगा. लेकिन इसके साथ ही कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं. ऐेसे में आप जब भी ऑनलाइन या वॉयलेट का इस्तेमाल करें तो सभी टर्म्स एंड कंडीशंस को ध्यान से पढ़ लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Digital Holi Celebration: ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
Health Benefits Of Coriander Leaves: हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद
हरा धनिया के पत्ते खाने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, इन बीमारियों में करते हैं मदद

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget