एक्सप्लोरर

Microwave Hacks: खाना गर्म करने के अलावा माइक्रोवेव के आसान हैक्स, आज जान लेंगे तो खाना बनाना हो जाएगा आसान

Microwave Hacks: समय बचाने के लिए रसोई में मौजूद माइक्रोवेव का अधिकतम उपयोग करना बुद्धिमानी है. अगर आपके घर में माइक्रोवेव है तो एक बार इन जीनियस हैक्स को जरूर ट्राई करें.

Microwave Hacks: जब खाना पकाने की बात आती है, तो सभी को गैस-चूल्हा याद आता हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आलू उबालने और लहसुन का पेस्ट बनाने से लेकर दाल पकाने और बासी चिप्स को फिर से कुरकुरे बनाने तक, माइक्रोवेव आपके काम आ सकता है. जी हां समय बचाने के लिए रसोई में मौजूद माइक्रोवेव का अधिकतम उपयोग करना बुद्धिमानी है. अगर आपके घर में माइक्रोवेव है तो एक बार इन जीनियस हैक्स को जरूर ट्राई करें.

लहसुन का पेस्ट बना लें

सबसे आसान तरीके से लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए, एक साबुत लहसुन लें और इसे इस तरह से काटें कि लहसुन का 1/4 हिस्सा निकल जाए और कलियां खुल जाएं. लहसुन के बाहरी छिलके निकाल दें. पूरे लहसुन को एक छोटे कटोरे में रखें और पूरे लहसुन पर 1 चम्मच जैतून का तेल लगाएं. बाउल में 2 टेबल स्पून पानी डालें और इसे क्लिंग फिल्म से ठीक से ढक दें. प्याले को माइक्रोवेव में करीब 10 मिनट के लिए रख दीजिए. अब लहसुन को थोड़ा ठंडा होने दें और सारे लहसुन के पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें और कांटे की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें. पेस्ट को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और जब चाहें इसका इस्तेमाल करें.

आलू उबाल लें

इस जीनियस माइक्रोवेव हैक का उपयोग करके आलू को मिनटों में उबाल लें. 2 आलू लें और उन्हें अच्छे से धो लें. अब कांटे की मदद से आलू में छेद कर लें. एक माइक्रोवेव सेफ बाउल लें और उसमें आधा कप पानी डालें. प्याले को माइक्रोवेव में रखिये और दोनों आलूओं को माइक्रोवेव की रोटेटिंग प्लेट पर रखिये. टाइमर को 8 मिनट के लिए सेट करें. 8 मिनिट बाद प्याले को माइक्रोवेव से निकालिये और उबले हुये आलू निकाल लीजिये. एक बार जब आलू थोड़े ठंडे हो जाएं तो छिलके हटा दें और आलू उपयोग के लिए तैयार हैं.

नींबू को नरम कर लें

सख्त नींबू से रस निकालना अक्सर मुश्किल होता है. इसे ठीक करने के लिए नींबू को धोकर 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें. इससे नींबू का गूदा नरम हो जाएगा और रस निकालने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

दाल पकाएं

गैस खत्म हो गई है और दोपहर के भोजन के लिए दाल पकाने की जरूरत है? इस ट्रिक से आसानी से इसे माइक्रोवेव में पकाएं। ½ कप तूर दाल और ½ कप मसूर दाल लें. दोनों दालों को अच्छी तरह धोकर एक बड़े माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालें. स्वादानुसार नमक के साथ 2 कप पानी और ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें. अब प्याले को माइक्रोवेव में रखिये और टाइमर को 20 मिनट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनट बाद प्याले को माइक्रोवेव से निकाल कर हल्का सा मैश कर लीजिए. दाल का गाढ़ापन ठीक करने के लिए उसमें लगभग आधा कप गर्म पानी डालें इसे मिलाकर एक तरफ रख दें. आप अपनी पसंद का तड़का भी इसी तरह बनाकर दाल के साथ मिला सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Skin Care: सर्दियो में त्वचा के रुखेपन को कहे टाटा बाय-बाय! जानें स्किन को हाइड्रेट रखने के आसान तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
Holi 2026: होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
Ramadan 2026: 25 फरवरी को रमजान का सातवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: 25 फरवरी को रमजान का सातवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय
Adulterated Milk Deaths: सावधान! मिलावटी दूध पीने से 4 लोगों की मौत, कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहा 'सफेद जहर'? ऐसे करें पहचान
सावधान! मिलावटी दूध पीने से 4 लोगों की मौत, कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहा 'सफेद जहर'? ऐसे करें पहचान

वीडियोज

T20 World Cup: Rinku Singh के पिता की बिगड़ी तबियत, Chennai से Greater Noida लौटे | Team India
T20 World Cup: अचानक वर्ल्ड कप छोड़ घर क्यों लौटे रिंकू सिंह? जानें क्या है वजह | Team India|Breaking
Iran US Conflict: अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता | Donald Trump | Nuclear Deal
Lawrence Bishnoi के वकील की कार पर फायरिंग., जांच में जुटी दिल्ली पुलिस | Breaking | Delhi
CM Yogi In Japan: टोक्यो पहुंचे सीएम योगी, 8 प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गर्व से देश का सीना किया चौड़ा, 21 साल की भारतीय पायलट हिजाब पहनकर उड़ा रही विमान, पढ़ें सक्सेस स्टोरी
गर्व से देश का सीना किया चौड़ा, 21 साल की भारतीय पायलट हिजाब पहनकर उड़ा रही विमान, पढ़ें सक्सेस स्टोरी
मायावती ने 2027 चुनाव के लिए किया पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान! इस ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव
मायावती ने 2027 चुनाव के लिए किया पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान! इस ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव
UNGA Voting: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर UNGA में वोटिंग, चीन-अमेरिका, बांग्लादेश एक तरफ, भारत किधर?
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर UNGA में वोटिंग, चीन-अमेरिका, बांग्लादेश एक तरफ, भारत किधर?
टीम इंडिया को अपनी नेट रन रेट प्लस में लाने के लिए क्या करना होगा? जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसे बैठेगा समीकरण
टीम इंडिया को अपनी नेट रन रेट प्लस में लाने के लिए क्या करना होगा? जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसे बैठेगा समीकरण
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5: 'दो दीवाने शहर में' या 'अस्सी' में से किसने मंगलवार को मारी बाजी? जानें- 5वें दिन का कलेक्शन
'दो दीवाने शहर में' या 'अस्सी' में से किसने मंगलवार को मारी बाजी? जानें- 5वें दिन का कलेक्शन
World History Wars: कौन से हैं वो 10 देश जिन्होंने लड़ीं सबसे ज्यादा जंग, क्या लिस्ट में भारत शामिल? जानें
कौन से हैं वो 10 देश जिन्होंने लड़ीं सबसे ज्यादा जंग, क्या लिस्ट में भारत शामिल? जानें
दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, 16 मंजिल, 700 दुकानें और 2 ट्रिलियन वोन की कमाई, वीडियो देख हैरान दुनिया
दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, 16 मंजिल, 700 दुकानें और 2 ट्रिलियन वोन की कमाई, वीडियो देख हैरान दुनिया
ये हैं दुनिया के सबसे हेल्दी पांच देश, जानें किस नंबर पर आते हैं भारत और पाकिस्तान?
ये हैं दुनिया के सबसे हेल्दी पांच देश, जानें किस नंबर पर आते हैं भारत और पाकिस्तान?
Embed widget