एक्सप्लोरर

Health Tips: सुबह इन 3 चीजों को खाने से आएगी ताकत, बढ़ेगी इम्यूनिटी

Healthy Food In Morning: अगर नाश्ता करने का समय नहीं है तो खाली पेट घर से निकलने की बजाय इन 3 चीजों का सेवन करें. इन्हें खाने में वक्त भी नहीं लगेगा और आप दिनभर एनर्जेटिक भी रहेंगे.

Foods to Eat Empty Stomach: ऑफिस जाने वाले लोगों के घरों में सुबह से भागदौड़ शुरू हो जाती है. कई बार लोग लेट हो रहे होते हैं तो ठीक से नाश्ता भी नहीं करते हैं. ऐसे में आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. जिन्हें आप फटाफट खा लें और शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहे. आज हम आपको ऐसी 3 चीजें बता रहे हैं जिन्हें आप खाली पेट खाएंगे तो बहुत फायदे मिलेंगे. अगर आप नाश्ता सही से नहीं कर पाते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे. खास बात ये है कि इन हेल्दी चीजों के सेवन से एम्‍यूनिटी में सुधार आता है. आइये जानते हैं.

1- भ‍ीगे हुए बादाम- आपको रोजाना भीगे हुए बादाम खाने चाहिए. सुबह खाली पेट बादाम खाने की आदत बना लें. बादाम खाने से आप पूरे दिन ऊर्जावान और अच्‍छा महसूस करेंगे. बादाम पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3, ओमेगा 6 और मैग्‍नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है. बादाम को खाने का सही समत और तरीका ये है कि आप इन्हें रात में पानी में भिगो दें. सुबह छीलकर खा लें. 

2- भीगी हुई किशमिश- शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए आपको किशमिश जरूर खानी चाहिए. सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से खून की कमी दूर होती है. किशमिश खाने से शरीर को पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन मिलता है. बादाम की तरह आप किशमिश को भी रात में भिगो दें और सुबह खाएं. भीगी हुई किशमिश में न्‍यूट्र‍िशन और बढ़ जाते हैं. किशमिश खाने से एनर्जी बनी रहती है. इससे मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है. 

3- गर्म पानी और शहद- सुबह खाली पेट गर्म पानी और शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इसके अलावा आंतों को साफ और स्वस्थ बनाने में भी मददगार है. जो लोग खाली पेट शहद और पानी पीते हैं उनकी बॉडी से टॉक्‍स‍िक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. इससे मेटाबोलिज्‍म मजबूत होता है. आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है. इससे शरीर को खनिज, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम भी मिलते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: बारिश में रहना है स्वस्थ और सेहतमंद, तो जरूर खाएं ये 5 फल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drinking Water Quality: क्या आपका नल का पानी पीने लायक है? घर पर ऐसे करें 5 मिनट में जांच
क्या आपका नल का पानी पीने लायक है? घर पर ऐसे करें 5 मिनट में जांच
क्या आपके कमरे में भी आती हैं छिपकलियां? जानें भगाने का सही तरीका
क्या आपके कमरे में भी आती हैं छिपकलियां? जानें भगाने का सही तरीका
Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget