एक्सप्लोरर

Online Chatting: 'ऑनलाइन चैटिंग' पर भूलकर भी न करें ये 5 बातें, वरना रिलेशनशिप में आ जाएगी 'दरार'

आपने कई बार ऑनलाइन चैटिंग के दौरान लोगों को यह सफाई जरूर दी होगी कि 'मेरा वो मतलब नहीं था'. ऐसा तब होता है जब हमारे विचार दूसरों तक उस तरह में नहीं पहुंचते, जिस तरह से उन्हें कहा गया होता है.

Online Communication: इसमें कोई शक नहीं कि ऑनलाइन कम्युनिकेशन ने हमारे कई कामों को आसान बनाने का काम किया है. इसके माध्यम से हम अपनी बातों और विचारों को दूसरों तक आसानी से झट से पहुंचा सकते हैं. हालांकि हर चीज के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी होते हैं. ऑनलाइन चैटिंग ने भले ही चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी को आसान बनाया हो, लेकिन ये आज भी फेस-टू-फेस कम्युनिकेशन को ये टक्कर नहीं दे पाया है. टेक्स्ट और मैसेज के जरिए कई बार अर्थ का अनर्थ होते देखा जाता है. 

आपने कई बार ऑनलाइन चैटिंग के दौरान लोगों को यह सफाई जरूर दी होगी कि 'मेरा वो मतलब नहीं था'. ऐसा तब होता है जब हमारे विचार या बातें दूसरों तक उस तरह में नहीं पहुंचते, जिस तरह से उन्हें कहा गया होता है. कई बार इसकी वजह से रिश्तों के बिगड़ने की स्थिति पैदा हो जाती है. फेस-टू-फेस कम्युनिकेशन में कई बातों को कहने के लिए काफी साहस की जरूरत होती है, जबकि ऑनलाइन चैटिंग में कई बार सीमा पार हो जाती है. हम आपको 5 ऐसे डिस्कशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भूलकर भी आपको ऑनलाइन चैटिंग पर नहीं करनी चाहिए.   

टेक्स्ट पर कभी न करें ये 5 डिस्कशन्स 

1. माफी मांगना: अगर किसी बात के लिए आपको किसी से माफी मंगनी है तो हमेशा फेस-टू-फेस कम्युनिकेशन के दौरान ही ऐसा करें. क्योंकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि टेक्स्ट पर माफी मंगने पर या तो सामने वाला रूड बिहेवियर दिखाता है या आपके मैसेज को इग्नोर कर देता है. वो आपकी भावनाओं को ठीक तरह से नहीं समझ पाता, क्योंकि उसको आपके फेशियल एक्सप्रेशन नहीं दिख रहे होते हैं.

2. अपमान: जब लोग गुस्से में होते हैं या किसी बात से परेशान होते हैं तो वो अक्सर टेक्स्ट के जरिए आप पर अपना रोष व्यक्त कर सकते हैं या दुख पहुंचाने वाली बातें कह सकते हैं. हालांकि फेस-टू-फेस कम्युनिकेशन में सामने वाले को देखकर उसकी स्थिति का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है. हम समझ पाते हैं कि सामने वाला व्यक्ति दुखी है या टूटा हुआ है, इसलिए ऐसा व्यवहार कर रहा है. लेकिन अक्सर टेक्स्ट में किसी के रूड होने की वजह कई बार समझ ही नहीं आती.   

3. सीक्रेट: कोई राज़ यानी सीक्रेट हमेशा फेस-टू-फेस कम्युनिकेशन के दौरान ही खोला जाना चाहिए. क्योंकि टेक्स्ट में कई बातें तब तक सेव रहती हैं, जब तक कि उनको डिलीट ना किया जाए. ऐसे में अगर आपका कोई राज़ किसी के चैट लिस्ट में मौजूद है तो इसका डर हमेशा बना रहेगा कि उसे कहीं कोई और ना पढ़ ले.

4. फ्रस्ट्रेशन: फ्रस्ट्रेशन को निकालने के लिए कभी-भी टेक्स्ट का चुनाव नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसे में आपको सामने वाला व्यक्ति गलत समझ सकता है. वो आपके बारे में ऐसे विचार पैदा कर सकता है, जिनका संबंध आपसे है ही नहीं. 

5. आर्ग्युमेंट: किसी भी बात पर बहस करने के लिए टेक्स्ट अक्सर एक अच्छा ऑप्शन साबित नहीं होता. क्योंकि दोनों ही लोग अपनी-अपनी बात कह रहे होते हैं और एक-दूसरे की बात पर गौर नहीं करते. फेस-टू-फेस कम्युनिकेशन में आपको एक-दूसरे की बातों को समझने का अवसर मिलता है. 

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को खुद पर निर्भर और जिम्मेदार बनाएं, उनकी परवरिश के दौरान कभी न करें ये 8 गलतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan 2026: 25 फरवरी को रमजान का सातवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: 25 फरवरी को रमजान का सातवां रोजा, दिल्ली, मुंबई समेत देखें 17 शहरों के सहरी-इफ्तार का समय
होलाष्टक 2026 शुरू: 8 दिन क्यों माने जाते हैं अशुभ? जानें क्या करें और क्या नहीं?
होलाष्टक 2026 शुरू: 8 दिन क्यों माने जाते हैं अशुभ? जानें क्या करें और क्या नहीं?
Delhi NCR Air Pollution: मास्क, बीमारी और डर, दिल्ली-NCR की जहरीली हवा कैसे छीन रही बच्चों की मुस्कान?
मास्क, बीमारी और डर, दिल्ली-NCR की जहरीली हवा कैसे छीन रही बच्चों की मुस्कान?
काशी में मणिकर्णिका पर ‘मसान की होली’ पर घमासान, डोम राजा ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
काशी में मणिकर्णिका पर ‘मसान की होली’ पर घमासान, डोम राजा ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी

वीडियोज

Tarique Rahman को Army Reshuffle की इतनी जल्दी क्या थी ? असली खेल समझिए! | ABPLIVE
Khabar Gawah Hai: धर्म बनाम सरकार? Avimukteshwaranand के समर्थन में कांग्रेस का हल्ला बोल |POCSO
Bollywood News: कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की Romantic Musical फिल्म Delay, 2027 से पहले Release मुश्किल!
Operation Sindoor में मर जाते Pakistan PM Shehbaz Sharif! Trump ने कर दी पुष्टि! | ABPLIVE
PM Modi In Israel: पीएम मोदी के स्वागत में सजा यरुशलम, देखिएं भव्य तैयारियां | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की इजरायल यात्रा पर दुनिया की निगाहें, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया फ्लाइट मूवमेंट
PM मोदी की इजरायल यात्रा पर दुनिया की निगाहें, सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया फ्लाइट मूवमेंट
BMC Budget: बीएमसी बजट की बड़ी बातें, अक्टूबर से इंटरटेनमेंट टैक्स, इस चीज पर लगा बैन
BMC बजट की बड़ी बातें, अक्टूबर से इंटरटेनमेंट टैक्स, इस चीज पर लगा बैन
'रणनीति और प्लेइंग इलेवन का दोबारा सोचना होगा', पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का टीम इंडिया पर बड़ा बयान
'रणनीति और प्लेइंग इलेवन का दोबारा सोचना होगा', रवि शास्त्री का टीम इंडिया पर बड़ा बयान
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का बजट 400 करोड़ से ज्यादा, इसमें शामिल नहीं रणबीर-आलिया-विक्की की फीस
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का बजट 400 करोड़ से ज्यादा, इसमें शामिल नहीं रणबीर-आलिया-विक्की की फीस
NCERT बुक के चैप्टर को लेकर भड़के CJI, बोले- किसी को भी न्यायापालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे, हम..
NCERT बुक के चैप्टर को लेकर भड़के CJI, बोले- किसी को भी न्यायापालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे, हम..
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
खाड़ी देशों से गहरे संबंधों के बीच क्यों हो रहा पीएम मोदी का इजरायल दौरा, जानिए इसके मायने
पीएम किसान योजना में लाखों किसानों के नाम हटाए गए, चेक कर लें कहीं आपका भी तो नहीं शामिल
पीएम किसान योजना में लाखों किसानों के नाम हटाए गए, चेक कर लें कहीं आपका भी तो नहीं शामिल
Delhi NCR Air Pollution: मास्क, बीमारी और डर, दिल्ली-NCR की जहरीली हवा कैसे छीन रही बच्चों की मुस्कान?
मास्क, बीमारी और डर, दिल्ली-NCR की जहरीली हवा कैसे छीन रही बच्चों की मुस्कान?
Embed widget