एक्सप्लोरर

समलैंगिक संबंधों पर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा? माता -पिता और बच्चों को सुननी चाहिए ये बातें

समलैंलिग संबंधों को लेकर कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. इसी बीच वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने बड़ी बात कही है.

Premanand Maharaj on LGBTQ : आज के दौर में समलैंगिक संबंध कोई नई बात नहीं है. समलैंगिक संबंधों के मामले हर जगह देखने और सुनने को मिल रहे हैं. समलैंगिक संबंधों को मतलब होता है महिलाओं का महिलाओं के प्रति आकर्षण और पुरुषों का पुरुषों के प्रति आकर्षण. समलैंलिग संबंधों को लेकर कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं.

इसी बीच वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) ने बड़ी बात कही है. उनका यह संदेश सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ऐसे लोगों के बारे में बात कर रहे हैं जो समलैंगिकता फील करते हैं. हर माता-पिता और बच्चों को उनकी बात सुननी चाहिए.

क्या है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज से एक युवक सवाल कर रहा है- 'मेरा मन महिलाओं के प्रति नहीं बल्कि पुरुषों के प्रति आकर्षित होता है. मां-बाप जबरदस्ती मेरी शादी एक लड़की से कराना चाहते हैं. क्या करूं?' इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने जो जवाब दिया है. वह उन सभी पैरेंट्स को सुनना चाहिए, जिनके बच्चे इस तरह की समस्या से गुजर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत

क्या कह रहे हैं प्रेमानंद?

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'किसी लड़की की जिंदगी खराब करने में तुम्हें शर्म नहीं लगती है. मन की बात अपने माता पिता से बताने में क्यों शर्म लगती है. अगर कोई पुरुष, किसी अन्य पुरुष में आकर्षण रखता है, तो इसे (Homosexual Relationship) छिपाने की कोई आवश्यकता नहीं है. अपने पैरेंट्स से इन फीलिंग को शेयर करना चाहिए. माता-पिता को अपने बच्चों की इस स्थिति को समझना चाहिए और उनका साथ देना चाहिए.' 

माता-पिता को जोर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए

प्रेमानंद महाराज वीडियो में आगे कहते हैं कि 'माता-पिता की जिम्मेदारी है कि बच्चों की जरूरतों को समझें. उनके जीवन से जुड़े फैसले लें. जोर-जबरदस्ती से फैसले लेने से अच्छा है कि एक-दूसरे को सपोर्ट करके चलें.' उन्होंने कहा कि 'समलैंगिक लोगों को किसी दूसरी लड़की या लड़के का जीवन खराब नहीं करना चाहिए. माता-पिता या किसी सामाजिक दबाव में आकर विवाह जैसा कदम उठाने से किसी दूसरे के जीवन में दुख का कारण हो सकता है. शादी करके किसी लड़की के जीवन के साथ खिलवाड़ मत करो.'

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Navratri 2026 Day 7 Puja: नवरात्रि की महासप्तमी कल, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है तनाव, जानें संपूर्ण जानकारी
नवरात्रि की महासप्तमी कल, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है तनाव, जानें संपूर्ण जानकारी
Chaiti Chhath 2026 Surya Arghya Time: ऊषा अर्घ्य के साथ कल चैती छठ का समापन, जानें शहर अनुसार सूर्य अर्घ्य का समय
Chaiti Chhath 2026 Surya Arghya Time: ऊषा अर्घ्य के साथ कल चैती छठ का समापन, जानें शहर अनुसार सूर्य अर्घ्य का समय
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्या एक ही दिन ? जानें सही तारीख, मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी क्या एक ही दिन ? जानें सही तारीख, मुहूर्त

वीडियोज

ईरान से युद्ध के बीच 'बैकफुट' पर Donald Trump?
सावधान! माता-पिता को छोड़ा बेसहारा, तो सरकार काटेगी आपकी सैलरी
Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम

Embed widget