एक्सप्लोरर

Relationship Tips: पार्टनर से ब्रेकअप के बाद कर रहे हैं अकेला महसूस तो अपनाएं ये टिप्स, तकलीफ होगी कम

Remove The Stress: अगर आप ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर आप रिश्ता टूटने की यह तकलीफ कम कर सकते हैं.

Tips For Relationship- जब आप किसी रिलेशनशिप (Relationship) में होते हैं तो सब कुछ बहुत ही खूबसूरत और मजेदार लगता है, लेकिन कभी-कभी कुछ कारणों से रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ पाता है और कपल्स (Couples) के बीच किसी वजह से ब्रेकअप (Breakup) हो जाता है. ऐसी स्थिति में भले ही दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया हो, लेकिन ब्रेकअप के बाद उस दर्द से बाहर निकल पाना काफी मुश्किल हो जाता है. ब्रेकअप के बाद अपने पार्टनर की बहुत याद आती है, कई बार अपने एक्स के पास वापस जाने के भी ख्याल आते हैं.
 
इसके अलावा दिल टूटने के बाद लोग अचानक अकेले रहना पसंद करने लगते हैं, गुमसुम रहते हैं, दोस्तों और परिवार (Family) से दूर हो जाते हैं ये सब ब्रेकअप के बाद होने वाले साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. अगर आप ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर आप रिश्ता टूटने की यह तकलीफ कम कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनके सहारे आप खुश रहना सीख सकते हैं.
 
ब्रेकअप के बाद पार्टनर को न करें स्टॉक
अपने साथी से ब्रेकअप (Breakup) करने का फैसला भले ही आपका हो, लेकिन ब्रेकअप के बाद आपको काफी तकलीफ (Pain) का सामना करना पड़ सकता है. टूटे रिश्ते के दर्द से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले तो आपको उसे अपने जीवन (Life) से पूरी तरह बाहर निकालना होगा. रिश्ता टूटने के बाद अपने एक्स से बात करने या फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर उन्हें स्टॉक करने की कोशिश न करें. बेहतर है कि, आप अपने मन तो शांत रखें और यह तय कर लें कि, आपको करना क्या है.
 
अपने आप को बिजी रखें
अपने पार्टनर (Partner) से ब्रेकअप के बाद अकेलापन (Loneliness) महसूस होने लगता है, और इसी वजह से लोग अपने एक्स के बारे में सोचते हैं, उनके साथ रिलेशनशिप के दौरान हुई अच्छी बुरी बातों को याद करते हैं, और उसी दौर में रहने लगते हैं, जबकि आपको अपने एक्स को भुला कर आगे बढ़ने की जरूरत होती है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि, आप अपने खालीपन को भरने के लिए व्यस्त रहें. आप पढ़ाई, नौकरी, बुक पढ़ने और अन्य एक्टिविटी के जरिए खुद को बिजी (Busy) रख सकते हैं. 
 
फैमिली और फ्रेंड्स को समय दें
अपने पार्टनर से ब्रेकअप के बाद यह जरूर याद रखें कि, आपका रिश्ता (Relationship) पार्टनर से टूटा है, परिवार (Family) या दोस्तों (Friends) से नहीं. अगर आप हमेशा ही अपने पार्टनर के बारे में सोचते हैं और तकलीफ कम नहीं हो रही है तो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ समय बिताएं. आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं या उनसे बैठकर बात कर सकते हैं और हैंगआउट (Hangouts) कर सकते हैं. इससे आपका मन हल्का होगा और एक्स से दूर जाने में मदद मिलेगी.
 
दर्द में होश न खोएं
अक्सर लोग अपने पार्टनर से ब्रेकअप (Breakup) के बाद खुद को संभाल नहीं पाते हैं, और दिन-रात उसी की यादों में खोएं रहते हैं. ऐसी स्थिति में लोग गलत चीजों की ओर आकर्षित होने लगते हैं और कई बार दुख को कम करने के लिए अल्कोहल, (Alcohol) सिगरेट और ड्रग्स (Drugs) जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करने लगते हैं, लेकिन दर्द में होश न खोएं और गलत चीजों के इस्तेमाल से बचें.
 
ये भी पढ़ें -
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
Ramadan 2026: पहला अशरा पूरा करने के करीब रोजेदार, देखें अपने शहर अनुसार नौवें रोजा के सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: पहला अशरा पूरा करने के करीब रोजेदार, देखें अपने शहर अनुसार नौवें रोजा के सहरी-इफ्तार का समय
Frequent Urination Causes: पानी पीते ही भागते हैं टॉयलेट, एक्सपर्ट से जानें क्या ऐसा होना नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत?
पानी पीते ही भागते हैं टॉयलेट, एक्सपर्ट से जानें क्या ऐसा होना नॉर्मल या किसी बीमारी का संकेत?
Holi 2026: होली पर क्यों बनाई जाती है गुजिया? जानिए इसका इतिहास और घर पर बनाने का आसान तरीका
होली पर क्यों बनाई जाती है गुजिया? जानिए इसका इतिहास और घर पर बनाने का आसान तरीका

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget