एक्सप्लोरर

पत्नियां रहें सावधान! आपके पति के मन में शक पैदा कर सकती हैं ये बातें

क्या आपका पति आप पर शक करता है. आपसे इनसिक्योरिटी महसूस करता है तो उसके पीछे ये वजह हो सकती हैं. जानिए शादी के बाद पति क्यों अपनी पत्नी पर शक करने लगते हैं. क्या हैं इसकी वजह?

शादी के रिश्ते को उम्र भर चलाने के लिए प्यार और विश्वास की जरूरत होती है. पति-पत्नि के बीच अगर विश्वास और सम्मान नहीं है तो ऐसा रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है. ऐसा कई बार होता है जब रिलेशनशिप में विश्वास कमजोर पड़ने लगता है और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है. खासतौर से पुरुष विश्वास के मामले में बहुत कच्चे होते हैं. किसी की भी बात पर या अनदेखी चीजों पर भरोसा कर बैठते हैं. कई बार पति अपनी पत्नी की बहुत छोटी-छोटी बातों पर शक करने लगते हैं. ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें.

1- दूसरे पुरुष की प्रशंसा- ज्यादातर कपल में ये देखा जाता है कि पुरुष अपनी पार्टनर को किसी दूसरे लड़के की तारीफ करते या उसके साथ ज्यादा हंसी मज़ाक करते वक्त जलन महसूस करते हैं. उनकी ये असुरक्षा की भावना तब और बढ़ जाती है जब उनकी पत्नी उनके सामन ही किसी दूसरे आदमी की तारीफ करे. यही वजह है कि शादीशुदा महिलाएं लड़के दोस्त बनाने के बचती हैं. हालांकि पति को ये समझना चाहिए कि अगर आपकी पत्नी आपके साथ पूरी तरह कमिटेड है तो आपको उन पर शक नहीं करना चाहिए. 

2- पुराने एक्स से दोस्ती-  शादी के बाद पति चाहे कितना भी अच्छा हो लेकिन उसे ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता कि उसकी पत्नी अपने एक्स के टच में रहे या उससे बात करे. भले ही आपके पति इस बात को जाहिर न होने दें, लेकिन उन्हें मन से ये रिश्ता अच्छा नहीं लगेगा. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपके पति के मन में आपको लेकर कोई शक तो नहीं पनप रहा. हालांकि पतियों को भी याद रखना चाहिए कि वो रिश्ता अब नहीं है और अपनी पत्नी पर विश्वास रखना चाहिए.

3- कुछ कड़वे अनुभव- कई बार लोगों के कुछ पुराने अनुभव होते हैं जिसकी वजह से वो शक करने लगते हैं. अगर आपके पति को कभी रिलेशनशिप में धोखा मिला हो या कुछ बुरा अनुभव रहा हो तो वो उसे आपके साथ भी जोड़ कर देख सकते हैं. ऐसे में लोग चाहकर भी भरोसा नहीं कर पाते हैं. हालांकि लड़कों को ये समझना चाहिए कि जरूरी नहीं वही कंडीशन आपकी वाइफ के साथ भी हो. इसलिए खुलकर बातचीत करना जरूरी है.

4- ज्यादा कमाने वाली पत्नी- भले ही आजकल पति-पत्नी दोनों लोग कमाने लगे हों, लेकिन अभी भी कई पुरुषों को ये अच्छा नहीं लगता कि उनकी पत्नी की सैलरी उनसे ज्यादा हो. हालांकि कई पति इस बात से खुश होते हैं, कई लोग इससे इनसिक्योर फील करने लगते हैं. ऐसी स्थिति में बेवजह शक पैदा होने लगता है. कई बार पति अपनी पत्नी के बॉस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सोचने लगते हैं. जो आपके रिश्ते को कमजोर बनाता है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: मूड ऑफ होने पर करें ये 4 काम, पार्टनर के साथ नहीं होगा झगड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 मार्च 2026 का पंचांग: चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग
4 मार्च 2026 का पंचांग: चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग
Digital Holi Celebration: ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे
क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget