एक्सप्लोरर

क्या आपको भी है पार्टनर का फोन चेक करने की आदत? ऐसे आ जाती है रिश्ते में कड़वाहट

कई लोगों को अपने पार्टनर का फोन चेक करने की आदत होती है. ऐसा करके आप उनकी प्राइवेसी में दखल दे रहे होते हैं. पार्टनर के कितने भी क्लोज क्यों न हो इस आदत से बचें वरना रिश्ते में दरार आ सकती है.

ज्यादातर लोगों को अपने पार्टनर का फोन चेक करने की आदत होती है. दोस्तों से क्या बातें होती हैं, फोन में कौन से ऐप हैं या फिर कॉन्टेक्ट लिस्ट में कौन-कौन हैं, यह सब जानने की उत्सुकता रहती है. जहां एक तरफ ये आदत बताती है कि आप अपने रिलेशनशिप को लेकर कितने इनसिक्योर हैं वहीं आपके इस एक कदम से रिश्तों में कड़वाहट भी आ सकती है. अगर आपमें भी पार्टनर का फोन चेक करने की आदत है तो कुछ बातों पर जरूर गौर कर लें.

अंडरस्टैंडिंग की कमी- बिना जानकारी किसी का भी फोन चेक करना उनकी प्राइवेट स्पेस में ताका झांकी करने जैसा है, भले ही वो आपका पार्टनर ही क्यों न हो. हर कपल की अपनी अंडरस्टैंडिंग और केमिस्ट्री होती है. कुछ कपल्स एक-दूसरे को अपना पासवर्ड बता देते हैं और उनका फोन देखने के लिए पार्टनर को परमिशन की जरूरत नहीं होती है. हालांकि ये आपसी समझ पर निर्भर करता है. पाटर्नर की इच्छा के बिना अगर आप उनका फोन चेक करते हैं तो ये बताता है कि आप दोनों में अंडरस्टैंडिंग की कमी है.

प्राइवेसी की रिस्पेक्ट नहीं- हर इंसान की अपनी पर्सनल लाइफ होती है और यह जरूरी है कि आप उसकी रेस्पेक्ट करें. भले ही आप अपने पार्टनर के कितने भी करीब क्यों न हों लेकिन उनके पर्सनल स्पेस में दखल नहीं देना चाहिए. फोन का पासवर्ड पूछना या फोन पैटर्न पर नजर बनाए रखना बताता है कि आप दोनों के बीच भरोसे की कमी है.

रिलेशनशिप को लेकर इनसिक्योरिटी- पार्टनर का बार-बार फोन चेक करना बताता है कि अपने रिलेशन में आप असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. या फिर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छिपा रहा है. तभी आपके मन में बार-बार उनका फोन चेक करने की इच्छा होती है. इस तरह की इनसिक्योरिटी रिलेशनशिप में दिक्कत कर सकती है.

गलतफहमी बढ़ सकती है- फोन चेक करके आप अपने पार्टनर के पर्सनल स्पेस को खत्म कर देते हैं. हो सकता है फोन चेक करते वक्त आप कुछ ऐसा देख लें जिसके बारे में आपको ठीक से पता ना हो और आप बात का बतंगड़ बना दें. हो सकता है कि फोन का मैसेज पढ़ कर या किसी बात का कोई गलत मतलब निकाल लें या बिना पूरी बात जाने कोई गलत धारणा बना लें. इससे आप दोनों के बीच गलतफहमी बढ़ सकती है.

रिलेशनशिप में कैसे जहर घोल रहा है सोशल मीडिया? होते हैं ये नुकसान

परफेक्ट वाइफ बनना है तो अपना लें ये आदतें, पति हो जाएगा आपका दीवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
होली पर स्किन को रखना है सुरक्षित, एक्सपर्ट्स ने बताए प्री और पोस्ट होली के जरूरी टिप्स
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
ICMR रिपोर्ट-कम नींद और पेट की चर्बी बढ़ा रही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर साल 6 प्रतिशत बढ़ रहे मामले
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच
दही से जुड़ी 13 बड़ी गलतफहमियां, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया सच

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget