एक्सप्लोरर

Relationship Tips: शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर सकता है स्मार्टफोन, तुरंत हो जाएं सावधान, वरना...

आज हर रिश्ते के बीच फोन दीवार बनकर खड़ा है. पास रहकर भी यह एक-दूसरे से अलग कर रहा है. ज्यादातर समय लोग फोन में ही उलझे रहते हैं, जिससे उन्हें करीबियों को समय देने का वक्त ही नहीं मिलता है.

Relationship Tips : स्मार्टफोन दीमक की तरह हमारे रिश्तों को चट कर जा रहा है. इसकी वजह से रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं और चाहकर भी रिश्ते मजबूत नहीं बन पा रहे हैं. हर रिश्ते की तरह शादीशुदा जिंदगी भी मोबाइल फोन की वजह से इफेक्ट हो रही है. इसकी वजह से रोमांस किल हो रहा है.

यह एक्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरह ही रिश्ते को नुकसान पहुंचाने का काम करता है.  फोन जिस तरह से हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है, उससे पास रहकर भी हर रिश्ते दूर से हो गए हैं. इन 5 तरीकों से फोन आपके रिश्ते में दीवार बनकर खड़ा हो गया है.

1. पास रहकर भी बन रही दूरी
जब भी हम अपने दोस्त, फैमिली या किसी करीबी के पास होते हैं तो लगातार फोन चेक करते रहते हैं. हम बिना सोचे की सामने वाले को कैसा लगेगा, अपने फोन में लगे रहते हैं, जिससे उसे अकेलापन लगता है और इस वजह से नाराजगी बढ़ सकती है. इससे रिश्तों में दूरी भी आ सकती है.

2. शादीशुदा जिंदगी में दूरियां
जब फोन हमारे हाथ में होता है तो हम अपने पार्टनर को वक्त नहीं दे पाते हैं. इससे रोमांस किल होता रहता है. धीरे-धीरे इमोशनल डिटैचमेंट बढ़ने लगता है और एक वक्त ऐसा आता है, जब रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच सकता है.

3. सोशल मीडिया बन रहा बाधा
कई बार सोशल मीडिया पर दूसरें से बेहतर बनने के चक्कर में अपनों से ही जलन फील होने लगता है. जिसकी वजह से उनसे दूरियां बनने लगती हैं. कई बार तो लाइक-कमेंट्स को लेकर रिश्तों में इतनी खटास आ जाती है कि दीवार बन जाता है.

4. बढ़ा रहा गलतफहमी
फोन किसी रिश्ते में गलतफहमी बढ़ा सकता है. मैसेज या कॉल पर सही तरह बात नहीं समझाया जा सकता है. जिसकी वजह से लोग अपने दिमाग में अलग ही कहानी बनाने लगते हैं. जिससे दिक्कतें बढ़ जाती हैं.

5. कपल्स के बीच कम हो रहा क्वालिटी टाइम
जब स्मार्टफोन नहीं हुआ करते थे, तब कपल्स एक साथ घूमने-फिरने जाया करते थे. उनके बीच घंटों बातचीत होती थी, क्वालिटी टाइम साथ में बिताते थे लेकिन जब से फोन आया, उसने इन सब को करीब-करीब खत्म कर दिया. जिससे रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:
जब छोटे बच्चों को लू लग जाए तो, उतारने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpine Divorce: ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
ब्रेकअप और तलाक के बाद अब आया 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए क्यों वायरल हो रहा है ये डरावना शब्द?
Relationship Red Flags: नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
नया-नया इश्क और नई-नई है डेटिंग, रिलेशनशिप में जाने से पहले ऐसे पहचानें रेड फ्लैग
कलेशी गर्लफ्रेंड से बदला... ब्रेकअप के बाद हेयरकट क्यों करवा रहे लोग, कहां से आया ये ट्रेंड? 
कलेशी गर्लफ्रेंड से बदला... ब्रेकअप के बाद हेयरकट क्यों करवा रहे लोग, कहां से आया ये ट्रेंड? 
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
बिहार में होली के बाद JDU में बड़े बदलाव की आहट! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बन गया प्लान?
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
T20I में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा नया कीर्तिमान, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Happy Holi 2026 Wishes in Bhojpuri: इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स
इस बार अपनों को भोजपुरी में भेजें दिल छूने वाले होली मैसेज और कोट्स, आ जाएगा मजा
UP Jobs 2026: यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की तारीख
Embed widget