एक्सप्लोरर

Sankashti Chaturthi 2023: आज है संकष्टी चतुर्थी का व्रत, पूजा में इन चीजों को करें शामिल गणपति होंगे प्रसन्न

Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2023: 07 जून बुधवार को आषाढ़ महीने में कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. हर महीने की चतुर्थी का व्रत और पूजन भगवान गणेश को समर्पित होता है.

Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2023 in June: पंचांग के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश (Lord Ganesha) की विशेष पूजा की जाती है और व्रत रखे जाते हैं. कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2023) और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2023) कहा जाता है.

आषाढ़ महीने में पहला चतुर्थी व्रत बुधवार 07 जून 2023 को रखा जाएगा. चतुर्थी और बुधवार के दिन हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान की पूजा की जाती है. ऐसे में बुधवार के दिन संकष्टी चतुर्थी का पड़ता बहुत शुभ माना जा रहा है. संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करने से जीवन में आ रही बाधाएं व समस्याएं दूर होती है. संकष्टी चतुर्थी के दिन अगर आप भी भगवान गणेश को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो पूजा में भगवान की प्रिय इन चीजों को जरूर शामिल करें.

संकष्टी चतुर्थी पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें

  • मोदक: भगवान गणेश को मोदक अतिप्रिय है. इसलिए गणेश जी की पूजा में मोदक जरूर चढ़ाएं. इसके बिना गौरी पुत्र गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है.
  • लाल फूल: गणेशी को प्रसन्न करने के लिए पूजा में उनकी पसंदीदा चीजों को जरूर शामिल करें. भगवान गणेश को लाल रंग के फूल पसंद है. इसी के साथ उन्हें गेंदा के फूल भी बहुत प्रिय है.
  • सिंदूर: सिंदूर के बिना गणेश जी की कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए संकष्टी चतुर्थी की पूजा में भी भगवान गणेश का सिंदूर से तिलक जरूर करें.
  • दूर्वा: भगवान को दूर्वा घास अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं. आप 21 या 11 दूर्वा घास पूजा में जरूर चढ़ाएं. इससे न केवल बप्पा प्रसन्न होंते हैं, बल्कि भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं.
  • केला: भगवान को केला बहुत पसंद है. लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा में गणेश जी को हमेशा जोड़े में ही केला चढ़ाना चाहिए. यानी 2, 4 या 6 केले चढ़ाएं. एक केला कभी भी भगवान गणेश को नहीं चढ़ाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Mehandipur Balaji: मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद न खा सकते हैं और न खिला सकते हैं! क्या है रहस्य? जानें

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर आज क्यों महसूस हो रही थकान?
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget