एक्सप्लोरर

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच आई ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

Uttarakhand Cabinet Expansion: कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हैं. ज्योतिष भविष्यवाणी के अनुसार, इसमें युवाओं और महिलाओं को मौका मिल सकता है.

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलों का दौर जारी है. कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच ज्योतिषाचार्य संतोष खंडूड़ी ने कैबिनेट विस्तार को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने दावा किया है कि इस बार का विस्तार पूरी तरह से युवा चेहरों पर केंद्रित होगा और इसमें दो से तीन महिलाओं को भी मंत्री पद मिलने की संभावना है.

ज्योतिषाचार्य संतोष खंडूड़ी ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि पंचांग के अनुसार इस बार उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार में नए और युवा चेहरों को प्राथमिकता मिलेगी. उन्होंने कहा कि जो विधायक पहले मंत्री रह चुके हैं या वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें इस बार कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना कम है. खंडूड़ी ने कहा, "इस बार का कैबिनेट विस्तार युवाओं का होगा. इसमें पहली बार विधायक बने नेताओं को भी शामिल किया जाएगा, जो भविष्य में सरकार के लिए मजबूत आधार बनेंगे.

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच आई ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी
 
कैबिनेट में महिलाओं को भी विशेष स्थान मिलने की बात कही जा रही है. खंडूड़ी ने भविष्यवाणी की है कि इस बार मंत्रिमंडल में दो से तीन महिलाओं को जगह मिल सकती है. इससे सरकार का महिला सशक्तिकरण का संदेश भी मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar Singh Dhami) इस बार महिला विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं.
 
ज्योतिषाचार्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि धामी का शासन मजबूत रहेगा और उन्हें फिलहाल किसी बड़े राजनीतिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. खंडूड़ी ने कहा, "मुख्यमंत्री धामी अपने कार्यकाल को पूरा करेंगे और सरकार को किसी भी तरह का खतरा नहीं है. उनके नेतृत्व में सरकार स्थिर बनी रहेगी.

Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच आई ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी
 
गौरतलब है कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं. राज्य में कई वरिष्ठ नेताओं और नए विधायकों के नाम चर्चा में हैं, जिन्हें मंत्री बनाए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.
 
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल में नए और ऊर्जावान चेहरों को जगह दे सकते हैं. इससे न केवल सरकार की छवि मजबूत होगी, बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी पार्टी में बड़ा स्थान मिल सकेगा.

हालांकि, ज्योतिषीय भविष्यवाणियों को लेकर राजनीतिक हलकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जहां कुछ लोग इसे महज संयोग मान रहे हैं, वहीं कई नेता इसे गंभीरता से ले रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर वास्तव में युवा और महिलाओं को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो इससे राज्य में भाजपा का जनाधार मजबूत हो सकता है.
 
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर कयासों का दौर जारी है, लेकिन ज्योतिषाचार्य संतोष खंडूड़ी की भविष्यवाणी ने इस चर्चा को और हवा दे दी है. अब देखना होगा कि भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होती है और क्या वाकई युवाओं और महिलाओं को मंत्रिमंडल में बड़ी भूमिका मिलती है.

ये भी पढ़ें: Aurangzeb: औरंगजेब का सुधारस और रसना विलास से क्या था संबंध, क्या आप जानते हैं इससे जुड़ा किस्सा?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashtami Navami 2026 Live: आज चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन किस समय करें, विधि, भोग सब जानें
Ashtami Navami 2026 Live आज चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन किस समय करें, विधि, भोग सब जानें
Ram Navami 2026 LIVE: रामनवमी 26 या 27 मार्च कब है, यहां जानें राम जन्मोत्सव की तिथि, पूजा विधि, मंत्र, भोग, उपाय
Ram Navami 2026 LIVE: रामनवमी 26 या 27 मार्च कब है, यहां जानें राम जन्मोत्सव की तिथि, पूजा विधि, मंत्र, भोग, उपाय
Chaitra Navratri Vrat Paran 2026: अष्टमी या नवमी कब करें चैत्र नवरात्रि व्रत पारण, जानें सही डेट और विधि
Chaitra Navratri Vrat Paran 2026: अष्टमी या नवमी कब करें चैत्र नवरात्रि व्रत पारण, जानें सही डेट और विधि
Happy Durga Ashtami 2026 Wishes: नवरात्रि दुर्गाष्टमी की खुशियों भरी शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये खास मैसेज
नवरात्रि दुर्गाष्टमी की खुशियों भरी शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये खास मैसेज

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
भारतीय रेलवे ने IRCTC और ठेका कंपनी पर ठोका 60 लाख का जुर्माना, यात्री ने की थी घटिया खाने की शिकायत
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
पाक क्रिकेटर इमाद वसीम की पर्सनल लाइफ में बवाल, एक्स वाइफ ने नई पत्नी को सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज
Embed widget