एक्सप्लोरर

Ram Lalla Surya Tilak: रामनवमी पर रामलला के ललाट पर तिलक करेंगे सूर्य, सूर्य अभिषेक का हुआ सफल परीक्षण

Ram Lalla Surya Tilak: रामलला के जन्मोत्सव यानी रामनवमी पर पूरे 4 मिनट तक भगवान सूर्य रामलला का तिलक करेंगे.अयोध्या राम मंदिर परिसर में सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण वैज्ञानिकों की मौजूदगी में किया गया.

Ayodhya Ram Mandir,Ram Lalla Surya Tilak:: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यहां देशभर से हर दिन भक्तों की भीड़ जुट रही है. बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई.

रामनवमी के दिन राम मंदिर में दिखेगा भव्य नजारा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था. इसलिए इस दिन हर साल रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है.

लेकिन राभक्तों के लिए इस साल रामनवमी का पर्व बेहद खास होने वाला है. क्योंकि लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु राम अपनी जन्मभूमि में बने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं. इसलिए रामनवमी के दिन इस बार अयोध्या राम मंदिर में भव्य नराजा देखने को मिलेगा.

सूर्य अभिषेक का हुआ सफल परीक्षण

अयोध्या में रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण हुआ. दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर सूर्य ने तिलक किया. वैज्ञानिकों के मौजूदगी में ठीक दोपहर 12:00 यह सफल सफल परीक्षण किया गया.

अब 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के दिन सूर्यदेव रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाएंगे. राम जन्मोत्सव के मौके पर लगभग 4 मिनट तक सूर्यदेव रामलला का तिलक करेंगे. सूर्य अभिषेक के सफल परीक्षण का वीडियो भी अब सामने आया है, जिसे देख भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं.

इसके लिए सूर्य की किरणों को सबसे पहले तो अलग-अलग तीन दर्पणों के माध्यम से अलग-अलग दिशाओं में डायवर्ट किया जाएगा. फिर किरणों को पीतल की पाइप के जरिए आगे से गुजारते हुए किरणों को लेंस के माध्यम से सीधे रामलला के मस्तक पर ले जाया जाएगा.

राम मंदिर की रामनवमी होगी खास

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद इस वर्ष की यह पहली रामनवमी है. इसलिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र टस्ट भी इसके लिए खास तैयारियों में जुटा है.

रामनवमी के लिए खास सूर्य तिलक का अद्भुत और दिव्य आयोजन किया जाएगा. कहा जा रहा है कि प्रसार भारती द्वारा इसका लाइव टेलिकास्ट भी होगा. वहीं अयोध्या में इस अद्भुत और दिव्य आयोजन को देखने के लिए सौ से अधिक जगहों पर एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Navami 2024: राम नवमी पर श्रीराम के जन्म जैसा ‘महासंयोग’, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget