एक्सप्लोरर

Bahula Chauth 2024: बहुला चौथ कल, जानें पूजा मुहूर्त व इससे जुड़ी अहम जानकारी

Bahula Chauth 2024: रक्षाबंधन (Raksha bandhan) के बाद बहुला चौथ का व्रत किया जाता है. इसका महत्व कई गुना है. बहुला चौथ कल है. जानें पूजा का मुहूर्त और महत्व.

Bahula Chauth 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला चौथ के नाम से जाना जाता है. संतान की सुरक्षा के लिए ये पर्व मनाया जाता है, स्त्रियां इस दिन गायों की पूजा करती हैं. साथ ही मिट्‌टी से बने शिव-पार्वती, कार्तिकेय (Kartikeya) और गणेश (Ganesh) जी की प्रतिमा बनाकर उनकी उपासना की जाती है. श्रीकृष्ण (Krishna) ने इस दिन का महत्व स्वंय बताया है. मान्यता है इसके प्रताप से संतान को जीवन में हर सुख प्राप्त होता है.

बहुला चौथ 2024 डेट (Bahula Chauth 2024 Date)

बहुला चौथ 22 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी. इस दिन को बोल चौथ भी कहते हैं. बहुला चौथ का व्रत करने से संतान को खुशहाली, सफलता, संकटों से मुक्ति, समृद्धि प्राप्त होती है.

बहुला चौथ 2024 मुहूर्त (Bahula Chauth 2024 Muhurat)

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 22 अगस्त 2024, दोपहर 01.46 से होगी और अगले दिन 23 अगस्त 2024 को सुबह 10.38 पर इसका समापन होगा.

  • बहुला चौथ की पूजा - शाम 06.40 - शाम 07.05 (बहुला चौथ की पूजा शाम के समय की जाती है)
  • चंद्रोदय समय - रात 08.51

क्यों मनाई जाती है बहुला चौथ ? (Why we celebrate Bahula Chauth)

शास्त्रों में गाय को विशेष महत्व दिया गया है. गाय को मां का दर्जा प्राप्त है. गाय की पूजा करने वाली स्त्रियों को संतान सुख के मिलता है साथी ही संतान पर आने वाले संकटों का भी नाश होता है. पौराणिक कथा के अनुसार एक बार श्रीकृष्ण शेर के रूप में बहुला गाय के सामने आ गए, वह खुद के प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हो गई, उसने शेर से कहा कि वह अपने बच्चे को दूध पिलाने के बाद उसके भोजन का निवाला बन जाएगी. बछड़े के प्रति गाय का स्नेह देखकर शेर ने उसे जाने दिया, वचन अनुसार गाय अपना काम कर शेर के सामने आ गई.

भगवान कृष्ण बहुला की धर्मपरायणता और वचनबद्धता को देखकर प्रसन्न हुए, और उन्होंने बहुला को आशीर्वाद दिया, कि कलियुग में तुम्हारी जो पूजा करेगा उसकी संतान हमेशा सुखी और सुरक्षित रहेगी.

बहुला चौथ व्रत कैसे किया जाता है ? (Bahula Chauth Vrat Vidhi)

बहुला चतुर्थी के दिन गाय के दूध से बनी हुई कोई भी सामग्री नहीं खानी चाहिए. गाय के दूध पर उसके बछड़े का अधिकार समझना चाहिए, दिन भर व्रत करके संध्या के समय गौ की पूजा की जाती है. कुल्हड़ पर पपड़ी आदि रखकर भोग लगाया जाता है और पूजन के बाद उसी का भोजन किया जाता है. इस दिन दूध से बनी चीजों का सेवन करने पर पाप के भागी बनते हैं.

बहुला चौथ पूजा मंत्र (Bahula Chauth Puja Mantra)

या: पालयन्त्यनाथांश्च परपुत्रान् स्वपुत्रवत्।

ता धन्यास्ता: कृतार्थाश्च तास्त्रियो लोकमातर:।।

Sawan Purnima 2024: सावन पूर्णिमा पर तुलसी से जुड़ी न करें ये गलतियां, चौखट से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanuman Jayanti 2026 LIVE: हनुमान जयंती आज या कल, शुभ मुहूर्त, बजरंगबली की पूजा विधि, नियम जानें
Hanuman Jayanti 2026 LIVE: हनुमान जयंती आज या कल, शुभ मुहूर्त, बजरंगबली की पूजा विधि, नियम जानें
April 2026 Festival Live: चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती से अक्षत तृतीया तक, जानें अप्रैल के व्रत-त्योहार का पूरा अपडेट
April 2026 Festival Live: चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती से अक्षत तृतीया तक, जानें अप्रैल के व्रत-त्योहार का पूरा अपडेट
Panchang 1 April 2026: चैत्र पूर्णिमा आज भी, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, पूरा पंचांग देखें
चैत्र पूर्णिमा आज भी, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, पूरा पंचांग देखें
Bageshwar Dham Yatra 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम दर्शन की प्लानिंग? जानें यात्रा, खर्च और जरूरी बातें!
Bageshwar Dham Yatra 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम दर्शन की प्लानिंग? जानें यात्रा, खर्च और जरूरी बातें!

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
Embed widget