Bhadli Navami 2022 Date, Puja Muhurt: भड़ली नवमी का व्रत (Bhadli Navami Vrat 2022) हर साल आषाढ़ माह (Ashadh Month) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रखा जाता है. इस बार भड़ली नवमी (Bhadli Navami) 08 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को पड़ रही है. भड़ली नवमी (Bhadli Navami) को कई नामों से जाना जाता है. इसे कहीं-कहीं पर भड़ल्या नवमी और कंदर्प नवमी भी कहते हैं.

हिन्दू धर्म में भड़ली नवमी का महत्त्व (Bhadli Navami Importance) अक्षय तृतीया के समान होता है. अक्षय तृतीया के दिन की भांति इस दिन भी पूरे समय वैवाहिक कार्यक्रम किये जा सकते हैं. पंचांग के मुताबिक, भड़ली नवमी (Bhadli Navami Vivah Muhurt) के दिन विवाह का शुभ मुहूर्त पूरे समय होता है. इस दिन आप बिना पंचांग देखे भी विवाह कर सकते हैं क्योंकि दिनभर अबूझ मुहूर्त होता है.

भड़लीनवमी 2022 तिथि(Bhadli Navami)

  • आषाढ़शुक्लपक्षकीनवमीतिथिकाप्रारंभ: 07 जुलाई दिन गुरुवार को शाम 07 बजकर 28 मिनट से
  • आषाढ़शुक्लनवमीतिथिकासमापन: 08 जुलाई शुक्रवार को शाम 06 बजकर 25 मिनट तक
  • उदयातिथिकेआधारपरभड़लीनवमीकाव्रत: 08 जुलाई शुक्रवार को रखा जाएगा.

भड़लीनवमीपरबनरहेहै 3 शुभयोग

पंचांग के अनुसार इस साल यानी 2022 में भड़ली नवमी पर तीन शुभ योग– शिव योग, सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है. जो इस दिन के महत्त्व को और भी बढ़ा दे रहा है.

  • शिवयोग: 09: 01 AM तक
  • सिद्धयोग : 09: 01 AM से पूरे दिन रहेगा.
  • रवियोग: 8 जुलाई 12:14 PM से 09 जुलाई को 05: 30 AM तक
  • भड़लीनवमीकेदिनअभिजितमुहूर्तयाशुभसमय: 11: 58 AM से 12 : 54 PM तक.

चित्रानक्षत्र: सुबह से 12:14 PM तक है. उसके बाद से स्वाती नक्षत्र शुरु होगा. पंचांग के मुताबिक़, दोनों नक्षत्र मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होते हैं.

पंचांग में शिव, सिद्ध और रवि तीनों ही योग मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.