एक्सप्लोरर

Calendar 2025: 1 जनवरी नहीं इस दिन मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष

Calendar 2025: हिंदू परंपरा में साल का पहला दिन एक जनवरी नहीं बल्कि चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होती है. इसे हिंदू नववर्ष, नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा चेती चंड जैसे नामों से जाना जाता है.

Calendar 2025: नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है. 1 जनवरी के दिन दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जाता है. 1 जनवरी से नया साल शुरू हो जाता है और कैलेंडर बदल जाते हैं.

इसलिए दुनियाभर के लोगों के लिए 1 जनवरी महज एक तारीख नहीं बल्कि नववर्ष के आगमन का प्रतीक है. बता दें कि 1 जनवरी आधुनिक ग्रेगोरियन कैलेंडर (gregorian calendar) की पहली तारीख होती है. लेकिन हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में नया साल 1 जनवरी को ना मनाकर चैत्र शुक्ल की पहली तारीख को मनाने का विधान है.

हिंदू धर्म का नया साल कब

हिंदू परंपरा के अनुसार 1 जनवरी के दिन नया साल नहीं मनाया जाता है. क्योंकि पंचांग (Panchang) के अनुसार हिंदू नववर्ष (Hindu Nav Varsh) की शुरुआत चैत्र महीने में होती है. जिस तरह ग्रेगोरियन कैलेंडर की पहली तारीख यानी 1 जनवरी को न्यू ईयर (New Year 2025) कहा जाता है. ठीक उसी तरह हिंदू नववर्ष के कैलेंडर नव संवत्सर (Vikram Samvat 2082) को नववर्ष के रूप में मनाया जाता है.

2025 में कब है हिंदू नववर्ष (Hindu Nav Vasrh 2025 Date)

1 जनवरी 2025 से नए साल की शुरुआत होगी. लेकिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत रविवार, 30 मार्च 2025 को होगी. इस दिन चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) का पहला दिन होता है. देशभर के अलग-अलग स्थानों में इस दिन को अलग-अलग नामों को जैसे हिंदू नववर्ष, नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa), चेती चंड आदि जैसे नामों से जाना जाता है. इस दिन लोग पूजा-पाठ कर नव वर्ष का स्वागत करते हैं.

नव संवत्सर और ग्रेगोरियन कैलेंडर में अंतर (difference between hindu nav varsh and gregorian calendar)

हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल को नव संवत्सर कहा जाता है, जिसे हर साल चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. वहीं पश्चिमी सभ्यता के अनुसार 1 जनवरी को न्यू ईयर कहते हैं, जोकि हर साल 1 जनवरी को ही मनाया जाता है. न्यू ईयर और नव संवत्सर में तिथि के साथ साल में भी अंतर होता है. फिलहाल ग्रेगोरियन कैलेंडर में वर्ष 2024 है तो नहीं पंचांग के अनुसार यह वर्ष 2081 है. ग्रगोरियन कैलेंडर और हिंदू कैलेंडर के बीच 57 वर्ष का अंतर है. यानी हिंदू परंपरा का कैलेंडर पश्चिमी सभ्यता के कैलेंडर से 57 साल आगे है.

हिंदू कैलेंडर का इतिहास (History Of Hindu Nav Varsh)

धार्मिक मान्यता और ब्रह्मांण पुराण के मुताबिक, जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) ने सृष्टि की रचना का कार्यभार ब्रह्मा जी को सौंपा. मान्यता है कि जिस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की वह कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा का दिन था. इसलिए इसी दिन को हिंदू पंरपरा के अनुसार साल का पहला दिन माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Rahu ketu: आपके घर की इस दिशा में रहते हैं राहु-केतु

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahavir Jayanti 2026: राजकुमार वर्धमान कैसे बनें भगवान महावीर, जानें दिलचस्प कहानी
Mahavir Jayanti 2026: राजकुमार वर्धमान कैसे बनें भगवान महावीर, जानें दिलचस्प कहानी
चैत्र नवरात्रि में ज्वाला देवी मंदिर में चढ़ा 99 लाख से अधिक चढ़ावा, दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड !
चैत्र नवरात्रि में ज्वाला देवी मंदिर में चढ़ा 99 लाख से अधिक चढ़ावा, दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड !
वाराणसी के संकटमोचन मंदीर में मुस्लिम कलाकार करेंगे परफॉर्म, शास्त्रीय संगीत से करेंगे स्तुति
वाराणसी के संकटमोचन मंदीर में मुस्लिम कलाकार करेंगे परफॉर्म, शास्त्रीय संगीत से करेंगे स्तुति
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कल, जैन धर्म में तीर्थंकर कौन होते हैं, जानें क्या है इनका महत्व
महावीर जयंती कल, जैन धर्म में तीर्थंकर कौन होते हैं, जानें क्या है इनका महत्व

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Embed widget