एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा आज शुभ दिन से होगी शुरू, जानें बद्रीनाथ-केदारनाथ के कपाट खुलने का समय

Char Dham Yatra 2023: साल 2023 की उत्तराखंड चार धाम यात्रा का शुभारंभ 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया से हो रहा है. जानते हैं चारों धाम का कपाट खुलने का समय

Chardham Yatra 2023: साल 2023 की उत्तराखंड चार धाम यात्रा का शुभारंभ 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया से हो रहा है. हर साल शीत ऋतु में उत्तराखंड के चार धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री 6 माह के लिए बंद हो जाते हैं. आइए जानते हैं चारों धाम का कपाट खुलने का समय और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.

गंगोत्री धाम यात्रा - 22 अप्रैल 2023 (Gangotri Dham yatra 2023)

गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे, 21 अप्रैल को शीतकालीन प्रवास मुखवा से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी. गंगोत्री धाम के पट खुलने से पहले सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ किया जाता है. गंगोत्री में स्थित गौरी कुंड के बारे में कहा जाता है कि यहां गंगा खुद भगवान श‌िव की परिक्रमा करती हैं.उत्तराखंड के गढ़वाल में गंगोत्री हिमनद से गंगा नदी निकलती है.

यमुनोत्री धाम यात्रा- 22 अप्रैल 2023 (Yamunotri Dham Yatra 2023)

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 41मिनट पर कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. सनातन शास्त्रों में इसे असित मुनि का निवास बताया गया है. यमुनोत्री को सूर्य की बेटी और यम की बहन यमुना जी का उद्गम स्थल माना गया है. पवित्र यमुना नदी यमुनोत्री से निकलती है.

केदारनाथ धाम यात्रा - 25 अप्रैल 2023 (Kedarnath Dham Yatra 2023)

केदारनाथ धाम 25 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर मेघ लग्न में भक्त दर्शन कर पाएंगे. केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. पौराणिक मान्यता है कि महाभारत युद्ध में अपने भाईयों की हत्या के पाप का पार्यश्चित करने के लिए पांडव केदारनाथ आए थे. यहां शिवलिंग की बैल के पीठ की आकृति-पिंड के रूप में पूजा की जाती है.

बद्रीनाथ धाम यात्रा - 27 अप्रैल 2023 (Badrinath Dham Yatra 2023)

बद्रीनाथ धाम में 27 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर तीर्थ यात्री बद्री विशाल के दर्शन कर पाएं. कहते हैं कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बिना चार धाम यात्रा पूरी नहीं मानी जाती. जगत के पालन हार भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक नर और नारायण ऋषि की यह तपोभूमि है. बद्रीनाथ के बारे में एक कथा प्रचलित है - 'जो जाए बदरी, वो ना आए ओदरी'. अर्थात जो व्यक्ति बद्रीनाथ के दर्शन कर लेता है, वह दोबार जन्म नहीं लेता. मोक्ष को प्राप्त होता है.

Badrinath Dham Yatra 2023: बद्रिनाथ धाम यात्रा किस दिन से शुरू हो रही है? यहां नोट कर लें डेट, टाइम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget