एक्सप्लोरर

संकट से उबरने में जब पूजा-पाठ जाप काम न करें तो दान करें कल्याण, किस ग्रह का क्या करें दान और कब

शास्त्रों में दान का विशेष महत्व बताया गया है. दान करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही ग्रहों की अशुभता को दूर करता है. दान करना एक श्रेष्ठ कर्म भी बताया गया है. दान के महत्व को आइए जानते हैं.

Daan Punya : दान बहुत ही अद्भुत और अनमोल चीज है. दान करने से पुण्यों में वृद्धि होती है. दान से पाप कटते हैं. कई बार लोग त्यागने को ही दान समझते हैं. सर्वप्रथम एक बात यह समझ लें कि दान और त्याग में क्या अंतर होता है. त्याग में किसी दूसरे व्यक्ति की आवश्यकता नहीं होती है. त्याग हठ करके भी किया जा सकता है. परंतु दान में ऐसा नहीं है. दान के लिए दूसरा व्यक्ति भी आवश्यक है. 

दान में एक संकल्प करना होता है. वह मंत्रों से किया जाए या फिर मानसिक रूप से. दान देने के प्रावधानों में यह भी है कि दान सदैव सुपात्र को करना चाहिए तभी दान का पूर्ण फल प्राप्त होता है. जैसे मानिये कि कोई व्यक्ति के घर में भोजन के लिए एक दाना अनाज नहीं है. और उसको दान में वस्त्र मिल जाए. इसलिए दान दी जाने वाली वस्तु दान लेने वाले व्यक्ति के लिए  जरूरी हो.   

दान देने वाले के पास योग्यता का होना, दान ग्रहीता का पात्र होना तथा दान ग्रहण करने के पश्चात् उसको स्वीकार करना यह सब दान के आवश्यक तत्व हैं. एक बात और है.. धनी होना ‘दानी’ होने का प्रमाण नहीं है. जन्म जन्मांतर के अच्छे कर्म जब फलित होते हैं तब दान की इच्छा प्रकट होती है और व्यक्ति दान का संकल्प करता है. दान का नाम आते ही राजा बाली, दानवीर कर्ण और सम्राट हर्ष का नाम अपने आप ही ध्यान में आ जाता है. राजा बली और कर्ण से स्वयं ईश्वर ने ही दान प्राप्त किया था. दान आपका  फिक्स डिपॉजिट. जिस प्रकार हम लोग कोई भी निवेश करते हैं तो वह सेविंग हमें संकट के समय काम आती है इसी प्रकार जो भी दान करते हैं वह हमारे बुरे कर्मों को समाप्त करते हैं यही नहीं अगले जन्म को संवारते भी हैं. दान वह नहीं जो दिखावे के लिए किया जाए बल्कि दान वह है जो सच्ची भावना से किसी की मदद के उद्देश्य से किया जाए. दान एक प्रकार का फिक्स डिपॉजिट है. दान करने से पूर्व जन्मों के कष्टों में कमी आती है और भगवान की बैलेंस शीट में यदि पाप या कष्ट नहीं हैं तो वह पुण्य के रूप में संचित हो जाते हैं. 

ज्योतिष कर्म सिद्धांत पर आधारित है. यही अच्छे या बुरे कर्म हमारा भविष्य तय करते हैं. दान हमेशा सच्ची भावना से करना चाहिए, और इसका बहुत ढिंढोरा भी नहीं पीटना चाहिए. शास्त्रों कहते हैं कि दाएं हाथ से दिया गया, बाएं हाथ को भी पता न लगे.  

दान देते समय क्या करें- 
-एक बात ध्यान रखें कि दान देने से पहले भगवान विष्णु जी का ध्यान अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से दान का पूर्ण फल प्राप्त होता है.  

यदि कोई व्यक्ति दान कर रहा हो तो उसको कभी भी टोकना नहीं चाहिए, और सदैव ध्यान रखना चाहिए कि दान करने वाले को रोकना बहुत बड़ा पाप होता है. शास्त्रों में तो यहां तक लिखा है कि जो दान न करने की सलाह देते हैं उसको पक्षी योनि प्राप्त होती है. अन्न का दान बहुत बड़ा दान होता है. इस संसार का मूल अन्न है, प्राण का मूल अन्न है. यह अन्न अमृत बनकर मुक्ति देता है. सात धातुएं अन्न से ही पैदा होती हैं.  इन्द्र आदि देवता भी अन्न की उपासना करते हैं. वेद में अन्न को ब्रह्मा कहा गया है. सुख की कामना से ऋषियों ने पहले अन्न का ही दान किया था. इस दान से उन्हें तार्किक और पारलौकिक सुख मिला. अन्न दान करने से यश कीर्ति और सुख की प्राप्ति होती है.

दान करने में कोई शर्त नहीं होनी चाहिए. जैसे एक उदाहरण से समझते हैं कि किसी गरीब जीवन चलाने के लिए एक रिक्शा दान किया लेकिन दान करते समय एक शर्त लगा दी कि हमारे बच्चों को स्कूल निशुल्क छोड़ना अनिवार्य है तभी हम रिक्शा देंगे. तो  इस दान का कोई मतलब नहीं. एक बात बहुत ध्यान रखने वाली है कि कभी भी दान देकर वह वस्तु वापस नहीं लेनी चाहिए अन्यथा पुण्य के बजाय पाप के भागी हो जाते हैं.  

ग्रहों के निमित्त दान वस्तुएं-
सूर्य- क्रीम रंग वस्त्र, गुड़, मिठाई, सोना, गेहूं, करना चाहिए. 
चंद्र-   सफेद वस्त्र, दही, मोती, चांदी, दूध पानी 
मंगल -गेहूं, लाल कपड़ा, गुड़, स्वर्ण, तांबा, मीठा
बुध -हरा वस्त्र, मूंग की दाल, वनस्पति. 
गुरु - किताबें, चने की दाल,  पीला कपड़ा, समिधा, गाय का दान,घी
शुक्र- फैशन के हिसाब से नवीन कपड़ा, शक्कर,  हीरा एवं जूस 
शनि- नीला वस्त्र, तिल, लोहे का सामान, रिक्शा, ट्राईसाईकिल
राहु- हवन सामग्री, चंदन, विदेशी भाषा की पुस्तकें, गोमेद
केतु - कंबल, चप्पल, हेयरबैंड, जनेऊ, लहसुनिया का दान करना चाहिए. 

दान कब किया जाए?  
-सूर्य की 12 संक्रांतियां दान के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है. 
-अमावस्या 
-पूर्णमासी (पूर्णिमा)
-ग्रहण काल 

यह भी पढ़ें:
मधुमेह हो तो शांत करें शुक्र, अलग-अलग ग्रह ग्रसित करते हैं विभिन्न रोगों से जानिए किस ग्रह से कौन सा रोग

चौराहा पार करते समय बीच से न निकले, फंस सकते हैं नकारात्मक ऊर्जा के चक्र में. क्या करें और क्या न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
Chaitra Month 2026: हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!
हिंदू कैलेंडर का पहला माह चैत्र है बड़ा पुण्यकारी, करें ये 6 काम, बदल सकता है भाग्य!
Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज पर शाम 5 बजे तक है तिलक का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें ध्यान
Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज पर शाम 5 बजे तक है तिलक का शुभ मुहूर्त, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया दुख तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget