एक्सप्लोरर

Dev Diwali 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर ही क्यों मनाते हैं देव दिवाली

Dev Diwali 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था. इसलिए इस तिथि पर देवी-देवता खुश होकर दीप जलाते हैं.

Dev Diwali 2024: दिवाली (Diwali) के 15 दिन बाद देव दिवाली मनाई जाती है. दिवाली का पर्व कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) को होता है, वहीं देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन मनाई जाती है. इसे देवताओं की दीपावली भी कहते हैं.

इस साल 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का त्योहार मनाया गया. इसके ठीक 15 दिन बाद 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है देव दिवाली, क्या है इसका कारण. जानिए देव दिवाली से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें-

देव दिवाली 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (Dev Diwali 2024 Date)

  • देव दिवाली तिथि- 15 नवंबर 2024
  • कार्तिक पूर्णिमा आरंभ- 15 नवंबर 2024, सुबह 06:19 से
  • कार्तिक पूर्णिमा समाप्त: 16 नवंबर 2024, देर रात 02:58 तक
  • प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: 15 नवंबर, शाम 5:10 से 07:47 तक
  • पूजा की कुल अवधि: 2 घंटे 37 मिनट

कार्तिक पूर्णिमा को क्यों मनाते हैं देव दिवाली (Dev Diwali 2024 on Kartik Purnima)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने के पीछे का कारण यह है कि इस तिथि को भगवान शिव (Lord Shiva) ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिस खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी. धार्मिक व पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रिपुरासुर राक्षस ने अपनी शक्ति से तीनों लोकों पर राज जमा लिया था और देवताओं पर भी अत्याचार करने शुरू कर दिए थे.

त्रिपुरासुर के अत्याचार से त्रस्त होकर सभी देवतागण शिव के पास पहुंचे. तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर (Tripurasur) का वध किया और देवताओं को उसके अत्याचार से मुक्त कराया. इसके बाद से कार्तिक पूर्णिमा के दिन से देव दिवाली मनाई जाती है.

देव दिवाली का महत्व (Dev Diwali Importance)

देव दिवाली को लेकर ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं और गंगाघाट (Ganga Ghat) पर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस दिन दीप जलाने की परंपरा है. लोग इस शुभ दिन पर दीपदान (Deepdan) भी करते हैं. देव दिवाली पर वाराणसी में अद्भुत नजारा देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दीपावली कब, इस दिन इन उपायों को करने से दूर होगी धन की समस्या

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय
Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय
Navratri 2026 Day 7 Puja: नवरात्रि की महासप्तमी कल, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है तनाव, जानें संपूर्ण जानकारी
नवरात्रि की महासप्तमी कल, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होता है तनाव, जानें संपूर्ण जानकारी
चैत्र नवरात्रि 2026 पर मां दुर्गा की शक्ति का रहस्य जानना है? पढ़ें ये 5 पौराणिक किताबें
चैत्र नवरात्रि 2026 पर मां दुर्गा की शक्ति का रहस्य जानना है? पढ़ें ये 5 पौराणिक किताबें
Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल किस दिन ? दो दिन रहेगी पूर्णिमा, जानें सही तारीख, मुहूर्त
हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल किस दिन ? दो दिन रहेगी पूर्णिमा, जानें सही तारीख, मुहूर्त

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
कौन हैं बादशाह की पहली पत्नी? पिता की वॉर्निंग के बाद भी की थी शादी, 3 साल बाद ही हुआ तलाक
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
टिकट कैंसिल करने में हो गए लेट, तो नहीं मिलेगा रिफंड, जान लें रेलवे के नए नियम
Video: 50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
50 घंटे ड्यूटी के बाद घर लौटी डॉक्टर बहू, सास ने ताने मारते हुए उतारी आरती, वीडियो वायरल
Embed widget