एक्सप्लोरर

Dev Uthani Ekadashi 2021: देवउठनी एकादशी पर गलती से भी न करें ये काम, वरना यमराज के प्रकोप से बचना हो जाएगा मुश्किल

Devuthani Ekadashi 2021: देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए.

Devuthani Ekadashi 2021: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi 2021) के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी (Dev Uthana Ekadashi 2021) या प्रबोधनी एकादशी (Prabodhani Ekadashi 2021) के नाम से जाना जाता है. कहते हैं कि इस दिन से चतुर्मास समापत हो जाता है. आज के दिन भगवान विष्णु पाताल लोक में चार महीने की निद्रा के बाद जागकर अपना कार्यभार संभालते हैं. इसी दिन से शालीग्राम और तुलसी जी का विवाह (Tulsi Vivah 2021) शुरू होता और सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. 

हिंदू धर्म में एकादशी के व्रत (Ekadashi Vrat) का विशेष महत्व है. हर माह में दो एकादशी पड़ती है और सभी एकादशी का अपना अलग महत्न और अलग फल होता है. चार माह की निद्रा से जागने के बाद भगवान विष्णु का भव्य स्वागत किया जाता है. उनके लिए व्रत आदि रखा जाता है. कहते हैं जो लोग व्रत नहीं रख सकते वे भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं. ऐसा करने से व्यक्ति बैकुंठ को प्राप्त होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. अगर ऐसा न किया जाए, तो व्यक्ति पाप का भागीदार बनता है और मृत्यु के बाद यमराज के कठोर दंड को सहना पड़ता है.

देवउठनी एकादशी के दिन न करें ये 5 गलतियां

1. तुलसी पत्र न तोड़ें

देवउठनी एकादशी के दिन श्री हरि के साथ-साथ तुलसी पूजा भी की जाती है. इस दिन तुलसी जी का विवाह शालीग्राम के साथ कराया जाता है. कहते हैं कि भगवान विष्णु को तुलसी अधिक प्रिय है इसलिए आज के दिन भूलकर भी तुलसी का पत्ता न तोड़ें. 

2. इन चीजों का न करें सेवन

देवोत्थान एकादशी के दिन सात्विक जीवन जीना चाहिए. अगर आज के दिन आप व्रत नहीं रख रहे तो साधारण भोजन करें. इस दिन प्याज, लहसुन, अंडा, मांस, मदिरा आदि का सेवन भूलकर भी न करें. साथ ही, ब्राह्मचर्य व्रत का पालन करें. 

3. एकादशी पर न खाएं चावल

शास्त्रों में किसी भी दिन चावल खाने से परहेज करना चाहिए. देवउठनी एकादशी को सबसे बड़ी एकादशी माना जाता है ऐसे में इस दिन तो भूलकर भी चावल को अपने भोजन में शामिल न करें. 

4. घर में शांति बनाएं रखें

देवोत्थान एकादशी के दिन शांति का माहौल बनाकर रखें. इस दिन बजुर्गों का भूलकर भी अनादर न करें. घर में किसी भी तरह का कलेश आदि न करें. कहेत हैं कि एकादशी के दिन घर का माहौल खराब करने से माता लक्ष्मी रुठ सकती हैं. 

5. दिन में सोने से बचें

मान्यता है कि देवोत्थान एकादशी का दिन काफी खास होता है. इस दिन पूजा-पाठ आदि करके दिन का सद्उपयोग करना चाहिए. इस दिन को लेटकर या सोकर गवाएं नहीं. इस दिन अधिक से अधिक नारायण के मंत्रों का जाप करें. गीता का पाठ करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इस दिन भगवान के भजन और सत्यवनारायण की कथा आदि करना चाहिए. वहीं, बीमार और असमर्थ लोगों के लिए इन नियमों में छूट होती है. 

Devuthani Ekadashi 2021 : कब है देव उठानी एकादशी व्रत, कष्टों को दूर करने के लिए रखा जाता है ये व्रत, जानें लाभ

Dev Uthani Ekadashi 2021: 14 नवंबर को है देवउठानी एकादशी और तुलसी विवाह पूजन, जानें क्यों मनाई जाती है एकादशी और पूजन विधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan 2026: पहला अशरा पूरा करने के करीब रोजेदार, देखें अपने शहर अनुसार नौवें रोजा के सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026: पहला अशरा पूरा करने के करीब रोजेदार, देखें अपने शहर अनुसार नौवें रोजा के सहरी-इफ्तार का समय
Holika Dahan 2026: 2 मार्च को भद्रा की काली छाया, होलिका दहन के लिए मिलेगा सिर्फ 12 मिनट समय
Holika Dahan 2026: 2 मार्च को भद्रा की काली छाया, होलिका दहन के लिए मिलेगा सिर्फ 12 मिनट समय
Holika Dahan 2026: होली पर भद्रा और ग्रहण का साया, होलिका दहन किस मुहूर्त में करें
होली पर भद्रा और ग्रहण का साया, होलिका दहन किस मुहूर्त में करें
Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल, होगी रंगोत्सव की शुरुआत
रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा गुलाल, होगी रंगोत्सव की शुरुआत

वीडियोज

PM Modi Israel Defence Mega Deal | Iron Dome,Sudarshan Chakra और India का Missile Shield| Paisa Live
ABP Report: जापान में योगी का 'जादू' चल गया! | CM Yogi in Japan | MAGLEV Train | Video Viral
Chitra Tripathi: Shankaracharya पर खुली नई फाइल, साजिश या सच्चाई?! | Avimukteshwaranand
Mutual Fund Classification Rules 2026 | SEBI Updates और Fund Types समझें | Paisa Live
Khabar Gawah Hai: Japan में CM Yogi ने की मैग्लेव ट्रेन की सवारी | CM Yogi Japan Visit | Akhilesh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
PM मोदी के इजरायल दौरे से भड़के जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष, कहा- भारत की आत्मा हमेशा दबे-कुचले...
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 26 अप्रैल तक कैंसिल की इस रूट की ट्रेेनें, देख लें लिस्ट
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 26 अप्रैल तक कैंसिल की इस रूट की ट्रेेनें, देख लें लिस्ट
Embed widget