एक्सप्लोरर

Diwali 2021: दिवाली की सफाई करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान, वास्तु के अनुसार कराएं घर की दीवारें पेंट

Diwali 2021: दिवाली से कुछ दिन पहले ही लोग घरों और ऑफिसों में साफ-सफाई और रंग रोगन आदि कराते हैं. अगर इन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार पेंट करवाया जाए तो ये बहुत शुभ परिणाम देते हैं.

Diwali 2021 Date: दीपों का त्योहार दिवाली प्रकाश, ज्ञान, धन-समृद्धि का प्रतीक है. पंचाग के अनुसार दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है. इस साल 4 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी लेकिन दिवाली की तैयारियां लोगों ने अभी से शुरू कर दी हैं. घरों में साफ-सफाई और पेंट आदि के बारे में प्लानिंग शुरू हो गई है. दिवाली से कुछ दिन पहले ही लोग घरों और ऑफिसों में साफ-सफाई और रंग रोगन आदि कराते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें भी वास्तु शास्त्र बहुत महत्व रखता है. जी हां, अगर घर और ऑफिसों को वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा और रंग आदि को ध्यान में रंग कर पेंट करवाया जाए, तो ये बहुत शुभ परिणाम देते हैं. ऐसा करने से खुशियां, सफलता और समृद्धि हमारे घर-ऑफिस में दस्तक देती है. आइए जानते हैं पेंट से जुड़े वास्तु के बारे में कुछ बातें-

गहरे रंग को कहें ना (Do Not Use Dark Colour)
कहते हैं कि घरों और ऑफिसों में ज्यादा गहरे रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गहरे रंगों में गहरा नीला, भूरा और काला रंग मुख्य रूप से मना होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार गहरे रंगों की अवेहना करनी चाहिए क्योंकि इस तरह के रंग व्यक्ति को आलसी और सुस्त बनाते हैं. 

हल्के रंगों का करें इस्तेमाल (Paint Light Colour Wall)
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हल्के और सात्विक रंगों का प्रयोग करना अच्छा रहता है. सात्विक रंगों में सफेद, हल्का नीला और हरा और आसमानी कलर आते हैं. दिशा के अनुसार घर में इसका प्रयोग करना काफी शुभ माना जाता है. गहरे लाल, नारंगी और गुलाबी रंग को रजस कहा जाता है. ये रंग इच्छाओं में वृद्धि के लिए जाने जाते हैं. अगर आप घर में सुख-शांति चाहते हैं तो घरों में हल्के रंग का रोगन करवाएं.

किस दिशा में कौन सा रंग बेहतर (which direction is better )
अकसर लोग दिवाली के आसपास ही घरों का रोगन करवाते हैं और साल भर की छुट्टी हो जाती है. एक बार रोगन हो जाने के बाद न तो उसे एकदम से बदलवाया जाता है और न ही जल्दी-जल्दी दीवारों को पेंट करवाया जाता है. इसलिए घर की दीवारों पर सोच-समझ कर पेंट करवाना बेहतर होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर दिशा का ध्यान रखते हुए कलर करवाया जाए, तो इससे घर में लाभ होता है.

1. हल्के नीला और हल्के हरे रंग को वास्तु शास्त्र के अनुसार स्वास्थ्य के प्राकृतिक स्तोत्र के रूप में देखा जाता है. ये रंग ठंडे और कोमल होते हैं. इन रंगों को करवाने से शांति का प्रवाह होता है. उत्तर दिशा की ओर वाले कमरों में हल्का नीला और पूर्व दिशा की ओर हरा रंग करना वास्तु के हिसाब से अच्छा माना जाता है.

2. इसके अलावा घर के ड्राइंग रूम में किसी भी रंग को करवा सकते हैं. बाथरूम में हल्के नीले रंग का पेंट भी शुभ माना गया है.

3. कहते हैं कि पीला रंग व्यक्ति के मस्तिष्क को एक्टिव रखता है. इसलिए घर में पढ़ाई वाले कमरे में पीला रंग करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा लाइब्रेरी में भी इस रंग को करवा सकते हैं.

4. पूजा ग्रह, योग स्थल आदि पर बैंगनी रंग करवाने की सलाह दी जाती है. कहते हैं कि बैंगनी रंग उत्साहवर्धक और अवसाद का नाश करता है. इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ये जगह बैंगनी रंग के लिए बेस्ट हैं.

5. कमरे की छत पर सफेद रंग करवाने की सलाह दी जाती है. कहते हैं ये ऊष्मा और प्रकाश का प्रतीक है लेकिन वहीं पूरे कमरे में सफेद रंग न करने की सलाह दी जाती है. वास्तु शास्त्र में इस रंग को अल्पजीवी माना गया है.

6. शयन कक्ष में दक्षिण दिशा में गुलाबी, लाल, नारंगी रंग कराना सही माना जाता है. ये आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाते हैं.  

Diwali 2021: दिवाली पर मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने से पहले इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो नहीं होगी धन की कमी

Diwali 2021: 4 नवंबर को दिवाली पर करें लक्ष्मी जी का पूजन, जानें पंचाग और अन्य शहरों के शुभ मुहूर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget