एक्सप्लोरर

Dussehra 2023 Date: 23 या 24 अक्टूबर भारत में कब मनाई जाएगी विजयदशमी, जानें दशहरा का इतिहास और महत्व

Dussehra 2023 Date: बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा और विजयदशमी मनाई जाती है. लेकिन इसे मनाने के पीछे क्या इतिहास है आइए जानते हैं.

Dussehra 2023 Date: नवरात्रि के 9 दिनों के बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है. इस दिन विजयदशमी भी होती है. दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है. दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य की जीत और अधर्म पर धर्म के विजय के रूप में मनाया जाता है.

हर साल दशहरा का पर्व पंचाग के अनुसार, आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. लेकिन इस साल यह किस दिन मनाया जाएगा, इसकी तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि दशहरा 23 को है तो कुछ इसकी तिथि 24 अक्टूबर बता रहे हैं.

23 या 24 अक्टूबर कब है दशहरा (Dussehra 2023 Date)

पंचांग के अनुसार आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर शाम 05:44 से शुरू होगी और इसका समापन 24 अक्टूबर दोपहर 03:24 पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार दशहरा और विजयदशमी का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को ही मनाया जाएगा.

दशहरा 2023 का महत्व (Dussehra 2023 Importance)

दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है. इस दिन रावण के साथ ही उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ का पुतला बनाकर दहन (जलाया) जाता है. दशहरा पर रावण दहन को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है. कई जगहों पर इस दिन शस्त्र पूजन भी किए जाते हैं.

दशहरा 2023 का इतिहास (Dussehra 2023 History)

दशहरा मनाए जाने से दो पौराणिक कहानियां जुड़ी हुई हैं. पहला यह कि, शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा ने चंडी रूप धारण कर महिषासुर नामक असुर का वध किया था. वहीं इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था. जानते हैं इन दोनों कहानियों के बारे में.

श्रीराम ने किया था रावण का वध: धार्मिक ग्रंथ रामायण के अनुसार, अयोध्या के राजा दशरथ पुत्र भगवान राम 14 वर्ष तक वनवास में रहे. इसी दौरान उनकी पत्नी माता सीता का हरण लंकापति रावण ने कर लिया. तब रावण से माता सीता को मुक्त कराने के लि रामजी ने वानर सेना तैयार की और लंका पहुंचे. लंका पहुंचकर भगवान राम में रावण के साथ ही उसके भाई कुंभकर्ण का भी वध किया और इसके बाद माता सीता को अपने साथ ले आए.

कहा जाता है कि, लंका पर कूच करने से पहले रामजी ने महाशक्ति की 9 दिनों तक अराधना की थी और दसवें दिन रावण का वध किया. इसलिए जिस दिन रावण का वध किया गया, उसे दशहरा के रूप में मनाया जाता है और भगवान राम के 9 दिनों तक पूजा करने के दिनों को नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है.

मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का वध: पौराणिक मान्‍यता के अनुसार, विजयदशमी के दिन दशहरा मनाने की कहानी मां दुर्गा से जुड़ी हुई है. कहा जाता है कि, दशमी के दिन मां दुर्गा ने चंडी रूप धारण कर महिषासुर नामक असुर का वध किया था. महिषासुर और उसकी राक्षसी सेना ने देवताओं को खूब परेशान कर दिया था. तब मां दुर्गा ने लगातार नौ दिनों तक महिषासुर और उसकी सेना से युद्ध किया और 10वें दिन मां दुर्गा ने महिसाषुर का वध कर दिया. इसलिए आश्विन माह की शारदीय नवरात्र में 9 दिन के बाद 10 वें दिन दशहरा मनाने की परंपरा है.

ये भी पढ़ें: Haldi Ke Upay: रोग ही नहीं, यदि चल रहा खराब समय तो इसे भी दूर करती है हल्दी की गांठ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 7 August 2026: आज शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजाका मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजाका मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, जानें क्या कहता है विज्ञान और शास्त्र
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
कामिका एकादशी पर आपकी इन 8 आदतों से टूट सकता है व्रत, शास्त्रों में बताया पाप
Second Sawan Somwar 2026: दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!
दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा का मिलेगा दोगुना फल!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget