एक्सप्लोरर

Eid 2025 Kab Hai: भारत में कब दिखेगा चांद और कब मनेगी ईद, यहां जानें

Eid 2025 Kab Hai: रमजान महीना जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता, चारों ओर एक ही बात होती है कि ईद का चांद कब नजर आएगा और ईद कब मनाई जाएगी. आइये जानते हैं 2025 में भारत में कब होगी ईद-उल-फितर.

Eid 2025 Kab Hai: मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का त्योहार खास महत्व रखता है. इसे मीठी ईद या ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है. रमजान महीने की समाप्ति के बाद दसवें महीने शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं, ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं.

मुस्लिम धर्म से जुड़े अधिकतर पर्व त्योहार चंद्रमा पर आधारित होते हैं. चांद नजर आने के बाद ही पक्की तारीख तय की जाती है. इसी तरह रमजान महीने के आखिरी दिन भी ईद का चांद नजर आने के बाद ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाने की परंपरा है. यही कारण है कि ईद कब मनाई जाएगी हर साल यह चांद के दीदार पर निर्भर करती है. चांद दिखने के बाद इस्लामी विद्वान और धार्मिक संस्थाओं द्वारा आधिकारिक तौर पर ईद की तारीख की घोषणा की जाती है.

भारत में कब मनेगी ईद (Eid 2025 Date In India)

अगर संभावित तिथि की बात करें तो भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाए जाने की बात कही जा रही है. इसका कारण यह है कि भारत में माह-ए-रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी. रमजान में 29 से 30 दिनों का रोजा पूरा होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जा सकता है. ऐसे में अगर 30 मार्च को चांद नजर आता है तो मुसलमान 31 मार्च को ईद-उल-फितर मनाएंगे. वहीं किसी कारण इस दिन चांद नहीं नजर आता तो फिर 1 अप्रैल को ईद मनाए जाने की संभावना है.

31 मार्च को ईद मनाने के कितने चांसेस हैं?

जैसा कि ईद कब मनाई जाएगी यह पूरी तरह चांद के दीदार होने पर निर्भर करता है. आइए जानते हैं कि 30 मार्च 2025 भारत में चांद नजर आने के कितने चांसेस है, जिससे 31 मार्च को ईद मनाई जा सकती है. मुस्लिम विद्वानों की माने तो, चांद 10 डिग्री में नजर आ जाता है. हालांकि यह चांद बहुत बारीक और छोटा होता है. रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री बताई जा रही है. ऐसे में अधिक संभावना है कि 31 मार्च 2025 को भारत में ईद का त्योहार मनाया जा सकता है. अगर किसी कारणवश इस दिन ईद नहीं मनाई गई तो 30 रोजा पूरा होने के बाद 1 अप्रैल को मुसलमान ईद मनाएंगे.

ये भी पढ़ें: Eid 2025 Kab Hai: भारत, पाकिस्तान, ईरान और सऊदी अरब में कब दिखेगा चांद और कब मनेगी ईद?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Shri Ram Yantra: श्री राम यंत्र क्या है? 19 मार्च को अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक स्थापना का रहस्य
श्री राम यंत्र क्या है? 19 मार्च को अयोध्या में होने वाली ऐतिहासिक स्थापना का रहस्य
Gangaur Puja 2026: गणगौर पूजा 21 मार्च को, कैसे और क्यों रखते हैं ये व्रत, जानें विधि, मुहूर्त
गणगौर पूजा 21 मार्च को, कैसे और क्यों रखते हैं ये व्रत, जानें विधि, मुहूर्त
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
Ayodhya Shri Ram Yantra: अयोध्या में स्थापित होगा दुनिया का पहला श्री राम यंत्र, जानिए इसका ज्योतिषीय रहस्य
Ayodhya Shri Ram Yantra: अयोध्या में स्थापित होगा दुनिया का पहला श्री राम यंत्र, जानिए इसका ज्योतिषीय रहस्य

वीडियोज

LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Iran Vs US-Israel War: नेतन्याहू और ट्रंप अकेले पड़े! सहयोगियों ने ठुकराई अपील | Strait of Hormuz
Iran Vs US-Israel War: आसमानी तबाही! अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, C-RAM ने ऐसे बचाया बगदाद! | Iraq

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget