एक्सप्लोरर

Garuda Purana: घर पर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, याद रखें गरुड़ पुराण की ये 5 बातें

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति की बुरी आदतें ही कंगाली का कारण बनती है और अच्छी आदतों से घर पर सुख-समृद्धि आती है. इसमें बताया गया है कि किन कार्यों से घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है.

Garuda Purana Niti in Hindi: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण ग्रंथ को 18 पुराणों में एक माना गया है. यही कारण है कि इसका अत्यधिक महत्व होता है. आमतौर पर गरुड़ पुराण का पाठ घर पर किसी परिजन की मृत्यु के बाद पूरे 13 दिनों तक कराया जाता है. गरुड़ पुराण में केवल जन्म और मृत्यु ही बल्कि ऐसी कई बातों का वर्णन किया गया है जिससे आपका जीवन सरल और सफल भी बनता है. गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु द्वारा जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया है.

घर के सुख-सौभाग्य को लेकर भी गरुड़ पुराण में बताया गया है. इसके अनुसार व्यक्ति स्वयं अपनी आदतों से ही दरिद्रता को प्राप्त करता है. साथ ही गरुड़ पुराण में ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिससे उसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है. जानते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार वो कौन से 5 कार्य हैं जिन्हें करने से घर पर मां लक्ष्मी का वास होता और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

धार्मिक ग्रंथों का करें पाठ- हर व्यक्ति को जीवन में धार्मिक ग्रंथों का पाठ जरूर करना चाहिए. क्योंकि जीवन में धर्म-कर्म के ज्ञान की आवश्यकता होती है. इसलिए धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें और दूसरों को भी ग्रंथ से प्राप्त ज्ञान को समझाएं.

रसोई की पूजा- हिंदू परिवार के हर रसोई में चूल्हे पर भोग लगाने का महत्व है. भोजन को बिना चखे सबसे पहले चूल्हे पर भोग लगाएं. इससे मां लक्ष्मी की कृपा से घर पर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रसोईघर में गंदगी और जूठन न रखें.

चिंतन है जरूरी- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी गलतियों पर चिंतन जरूर करना चाहिए. चिंतन करने के गलतियों का पता चलता है और वह दोबारा नहीं होती. साथ ही चिंतन करने से मन को शांति मिलती और क्रोध दूर होता है. घर पर सुख-शांति बनी रहे और मां लक्ष्मी का वास हो इसके लिए चिंतन जरूर करें.

कुलदेवता की पूजा करें- कुलदेवता का मतलब होता है कुल के देवता. सभी कुल के एक आराध्य देवी या देवता होते हैं, जिनकी पूजा विशेष तिथियों या विशेष अवसर पर करना जरूरी होता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जिस घर पर कुल देवी या देवता की पूजा होती है वहां कि सात पीढ़ियां खुशहाल जीवन व्यतीत करती हैं.

दान करें- हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. भूखे, जरूरतमंद और गरीबों में दान करने से पुण्यफल की प्राप्ति तो होती ही है. साथ ही इससे आने वाली सात पीढ़ियों का भी कल्याण होता है. इसलिए समय-समय पर अपने सामर्थ्यनुसार दान करते रहें.

ये भी पढ़ें: Puja Vidhi: जान लें पूजा करने की सही विधि और नियम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का संपूर्ण फल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
12 अगस्त को एक साथ अमावस्या और सूर्य ग्रहण, पूजा करें या लगेगा सूतक? जानें सही नियम
12 अगस्त की अमावस्या मत चूक जाना, एक लोटा जल और ये 4 काम बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Solar Eclipse 2026: भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, फिर आज क्यों महसूस हो रही थकान?
Solar Eclipse 2026: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, फिर आज सुस्ती या सिरदर्द क्यों? जानिए वैज्ञानिक सच

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget