एक्सप्लोरर

Google का Gemini AI, एस्ट्रोलॉजी में 'जेमिनी' का क्या अर्थ? विशेषताएं जानकर रह जाएंगे हैरान

Google का नया AI टूल 'Gemini' की चर्चा देश-दुनिया में हो रही है. गूगल ने अपने एआई टूल का नाम 'जेमिनी' रखा है. जो एक राशि का नाम भी है. इस नाम का ज्योतिष में बहुत ही गहार और विशेष अर्थ होता है.

Google ने अपने AI टूल का नाम 'Gemini' रखा है. जो एक शुभ और सुंदर नाम है. ज्योतिष शास्त्र में इस नाम को एक पवित्र नाम माना गया है. जेमिनी (gemini) को वैदिक ज्योतिष में मिथुन राशि कहते हैं. भारतीय ज्योतिष शास्त्र में जिन 12 राशियों (strological sign) का जिक्र किया है, उसमें 'जेमिनी' (gemini) यानि मिथुन राशि को तीसरे नंबर की राशि बताया गया है. 

Google 'Gemini' दुनिया का सबसे स्मार्ट AI माना जा रहा है. इसके बारे में कहा जा रहा है कि इंसानों की तरह सोचेगा. मीडिया रिपोर्ट और एक्सपर्ट की मानें तो ChatGPT की तुलना में Google 'Gemini' AI बेहद पावरफुल है. विशेष बात ये है कि गूगल ने अपने एआई मॉडल का नाम 'जेमिनी'रखा है, जो एक राशि के नाम पर है, इसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है. आज यहां इसी नाम की चर्चा करेगें, और समझेगें कि ये कितना खास है-


Google का Gemini AI, एस्ट्रोलॉजी में 'जेमिनी' का क्या अर्थ? विशेषताएं जानकर रह जाएंगे हैरान

मिथुन राशि का परिचय (Gemini Astrology)
मिथुन राशि का स्थान राशि चक्र में तीसरा आता है. मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है. जिसे ज्योतिष ग्रंथों में राजकुमार भी बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जहां राजा, मंगल ग्रह को सेनापति तो बुध को राजुकमार माना गया है. 

ज्योतिष ग्रंथ सारावली में जिन लोगों की मिथुन राशि होती है, उनके बारे में कुछ इस प्रकार से बताया गया है-

मिथुनादिमे दृगाणे पृथत्तमाडो धनान्वित: प्रांशु।
कितवो गुणी विलासी, नृपाप्तमानो वचस्वी स्यात्।।

"इसका अर्थ होता है कि जिनकी मिथुन राशि होती है, उनका मस्तक मोटा, धनी, ऊंचा, बातचीत में माहिर, तर्कशील, धूर्त, गुणी, विलासी और राजा से सम्मान प्राप्त करने वाला, उच्चकोटि का वक्ता होता है."

मिथुन राशि वाले कैसे होते हैं (Gemini Personality)
ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि की अनेकों विशेषताएं बताई गई हैं. मान्यता है कि जिनकी मिथुन राशि होती है वे विनम्र, हंसमुख, बुद्धिमान होते हैं. ये चेहरे से सदैव जिंदादिल और हंसते हुए प्रतीत होते हैं. यही कारण है कि ये कठिन समय में भी दुख और कष्टों को अपनी ऊपर हावी नहीं होने देते हैं, और अपनी बुद्धि और कौशल से जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं.


Google का Gemini AI, एस्ट्रोलॉजी में 'जेमिनी' का क्या अर्थ? विशेषताएं जानकर रह जाएंगे हैरान

मिथुन राशि लाइफस्टाइल (Gemini Lifestyle)
मिथुन राशि वाले लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकिन होते है, ये कला प्रेमी होते है. इनके मित्रों की संख्या अच्छी होती है. ये बेहद कलात्मक होते हैं. इस राशि की कन्याएं संगीत, कला, साहित्य आदि में विशेष रूचि रखने वाली होती हैं. ये कविता, पेंटिग आदि में भी रूचि रखने वाले होते हैं. मिथुन राशि वालों को अच्छे और डिजाइनर कपडे पहनना पसंद करते हैं. इन्हे देर रात तक जागना और कार्य करना अच्छा लगता है. इन्हें देर तक मोबाइल फोन पर बात या चैटिंग करना अच्छा लगता है.

मिथुन राशि की विशेषताएं (Gemini Specialty)
बुध कारक ग्रह होने के कारण इस ग्रह का पू्र्ण प्रभाव मिथुन राशि पर देखने को मिलता है. जिस कारण इस राशि के लोग गणित, कॉमर्स, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टैंड अप कॉमेडी, बैंक आदि जैसे फील्ड में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं. ये अच्छे सेल्स मैन भी होते हैं. ये बैंक, ऑफिस में रेवेन्यू विभाग में अच्छे पद पर होते है. शुभ ग्रहों की दृष्टि और युति होने से ये सफल प्रशासनिक अधिकारी भी होते हैं. शेयर बाजार में भी इनकी विशेष रूचि होती है, और ये एक से अधिक कामों से धन कमाते हैं.

मिथुन राशि स्वभाव (Gemini Traits)
यह राशि एक द्विस्वभाव राशि है. जिस कारण ये हर समस्या का आसानी से हल निकालने में सक्षम होते हैं. इस राशि की लड़कियां पति का दिल आसानी से जीत लेती हैं. ये ससुराल में भी सफलता प्राप्त करती हैं. मिथुन राशि के लोग गुस्सा कम करते हैं. ये शांत रहना पसंद करते हैं.

राशि मिथुन
चिन्ह स्त्री-पुरूष का जोड़ा
स्वामी बुध ग्रह
तत्व पृथ्वी
स्वभाव द्विस्वभाव
दिशा पश्चिम
रत्न पन्ना
रंग हरा
दिन बुधवार
देवता गणेश जी
लकी अंक 5
लकी डेट 5,14,23
शत्रु राशि कर्क

मिथुन राशि से जुडें महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर-

प्रश्न- मिथुन राशि के अक्षर कौन कौन से हैं?
उत्तर- का, की, कू, के, को, घ, ङ, छ, ह.

प्रश्न- मिथुन राशि वालों की कमजोरी क्या है?
उत्तर- ये कभी-कभी अधिक बोल देते हैं, जिस कारण परेशानी उठाते हैं. 

प्रश्न- मिथुन राशि की ताकत क्या है?
उत्तर- ये बातचीत में बेहद प्रभावशाली होती हैं.

प्रश्न- मिथुन राशि वालों के किसकी पूजा करनी चाहिए?
उत्तर- भगवाण गणेश की पूजा करने से लाभ होता है.

उपयोगी लिंक

फरवरी 2024 का महिना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. ग्रह नक्षत्रों की चाल क्या लेकर आ रही है, यहां पढें फरवरी माह का संपूर्ण राशिफल- मिथुन फरवरी राशिफल 2024

वर्ष 2024, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, लाभ या हानि, जानने के लिए यहां करें क्लिक- मिथुन वार्षिक राशिफल 2024

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget