एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा में महिलाएं न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जी की पूजा विधि सरल है. लेकिन पूजा के दौरान नियमों का पालन करना और सावधानी बरतना जरूरी है. खासकर महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए.

Hanuman Jayanti 2024: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष दिन होता है. साथ ही इस वर्ष मंगलवार के दिन ही हनुमान जयंती भी है. इस दिन धूमधाम से भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और पूजा-पाठ किए जाते हैं. मान्यता है कि पूरी भक्ति-भाव, श्रद्धापूर्वक और नियमानुसार हनुमान जी की पूजा करने से वे प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं.

भले ही हनुमान जी की पूजा करने की विधि बहुत जटिल नहीं है, लेकिन इसके बावजूद पूजा के दौरान भूलचूक या जाने-अनजाने कोई गलती न हो इसका खास ध्यान रखें. हनुमान जी की पूजा महिला, पुरुष, साधु-संत कोई भी कर सकते हैं. लेकिन खासकर महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करते समय विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है.  

हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाएं न करें ये गलतियां-

  • महिलाओं को हनुमान जी मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए. आप मूर्ति को बिना स्पर्श किए फूल और प्रसाद आदि अर्पित कर सकती हैं और धूप-दीप भी जला सकती हैं.
  • महिलाएं गलती से भी पंचामृत से हनुमान जी को स्नान न कराएं. क्योंकि हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं और ऐसा करने से उनके ब्रह्मचारी होने का अपमना माना जाता है.
  • पूजा के बाद महिलाओं को हनुमान जी के पैर छूकर आशीर्वाद नहीं लेना चाहिए. क्योंकि हनुमान जी सभी महिलाओं को मां सीता की तरह ही मां समान मानते हैं. आप पूजा के बाद भगवान को हाथ जोड़ प्रणाम कर सकती हैं.
  • महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय उन्हें सिंदूर भी चढ़ाने से बचें. साथ ही महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ भी नहीं करना चाहिए. लेकिन आप हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती कर सकती हैं.
  • हनुमान जी की पूजा के दौरान स्त्री-पुरुष सभी को पवित्रता और शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए. इसलिए महिलाए माहवारी के दिनों में हनुमान की पूजा न करें. यदि घर पर सूतक भी चल रहा हो तो पूजा नहीं करनी चाहिए.
  • महिलाएं हनुमान जी की पूजा में उन्हें वस्त्र, जनेऊ या चोला आदि भी अर्पित नहीं करें.

ये भी पढ़ें:  हनुमान को क्यों कहा जाता दुनिया का सबसे सफल डिप्लोमेट?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
Aaj Ka Panchang 14 August 2026: आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget