एक्सप्लोरर

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर मथुरा में पदमकांती पुष्प बंगले में विराजेंगे ठाकुर जी, कार्यक्रम को लेकर एडवाइजरी जारी 

Janmashtami 2024: इस बार जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा (Mathura) में ठाकुर जी का जन्मोत्सव भव्य रुप से मनाया जाएगा. जिसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है.

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का पर्व बेहद खास और पवित्र माना जाता है. ये पर्व प्रत्येक वर्ष भगवान श्री कृष्ण के भक्त पूरी श्रद्धा भाव से मनाते हैं. भारत में इसे श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्णअष्टमी और श्रीजयंती जैसे नामों से जानते हैं.

इस दिन व्रत रखने से भगवान कृष्ण और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस साल कृष्ण भगवान का 5251 वां जन्मोत्सव 26 अगस्त को मनाया जाएगा. जिसको लेकर मथुरा में जोरों शोरों से तैयारी शुरू हो चुकी है. 

मथुरा में इस बार क्या है खास 
श्री कृष्ण जन्मस्थली मथुरा की जितनी होली प्रसिद्ध है उतनी ही यहां की जन्माष्टमी भी, जिसके चर्चे देश-विदेश तक फैले हैं. इस बार मथुरा में कृष्ण भगवान का 5251 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी है.

इस बात की जानकारी श्री कृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस बार ठाकुर जी पदमकांती पुष्प बंगले में विराजेंगे. वही ठाकुर जी का आगमन रजत कमल पुष्प में होगा, जिससे भक्त उनके सुंदर स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे.

इस बार जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में 25 अगस्त के दिन 5251 दीपों को प्रज्वलित किया जाएगा. वही इस अवसर पर ठाकुर जी का पहला अभिषेक स्वर्ण मंडित रजत कामधेनु गौ माता करेंगी. श्री कृष्ण जी के जीवन के मुख्य क्षणों को सजीवता के साथ दिखाया जाएगा.

वही श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें जन्मस्थान के दर्शन करने के लिए निरंतर प्रवेश दिया जाएगा. श्राद्धलु प्रातः 5:30 बजे से रात 1:30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे. जन्मभिषेक के दौरान परम पूज्य महंत श्री नित्य गोपाल दास महाराज भी उपस्थित रहेंगे. 

एडवाइजरी हुई जारी 
इस बार मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है. ऐसे में अगर आप मथुरा जाने की योजना बना रहे हैं तो इन एडवाइजरी को जान लें -

  • बाहर से आने वाले भक्तों को कीमती वस्तुएं न लाने के निर्देश दिए गए है. साथ ही कम सामान के साथ मथुरा आने का आग्रह किया है. 
  • मोबाइल, पर्स, ज्वेलरी और कीमती सामान लेकर न आने को कहा है क्योकि भीड़ में चोर और जेबकतरों की पहचान कर पाना मुश्किल काम है. 
  • भीड़ के चलते बूढ़े, दिव्यांगजन, छोटे बच्चे या श्वास संबंधी मरीजों को मंदिर में न आने की अपील की है. 
  • मुख्य पर्व होने के कारण दर्शन करने आने वाले भक्तों मथुरा में ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अपनी तैयारी के साथ मथुरा आए.   

यह भी पढ़े- Janmashtami 2024 Date: बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी 26 या 27 अगस्त कब मनेगी ? यहां जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Temple Mahaprasad: भगवान जगन्नाथ के भोग को क्यों कहते हैं 'अबाढ़ा'? नाम के पीछे छिपा है सामाजिक समरसता का यह बड़ा सच
क्यों जमीन पर गिरा दाना भी दोबारा खा लेते हैं लोग? जानें जगन्नाथ पुरी के 'अबाढ़ा' महाप्रसाद का अनोखा नियम!
Rashifal 8 June 2026: काल भैरव की कृपा से 4 राशियों को विरोधी नहीं करेंगे परेशान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
काल भैरव की कृपा से 4 राशियों को विरोधी नहीं करेंगे परेशान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम यात्रा फिर से शुरू, 10 हजार श्रद्धालु रवाना, देखें पूरा अपडेट
केदारनाथ धाम यात्रा फिर से शुरू, 10 हजार श्रद्धालु रवाना, देखें पूरा अपडेट
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी आज 7 जून को, अधिकमास पर बना दुर्लभ संयोग
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी आज 7 जून को, अधिकमास पर बना दुर्लभ संयोग

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
Netflix Trending: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग फिल्म: ओटीटी पर आते ही छाई '29' साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget