एक्सप्लोरर

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 में कब ? नोट करें डेट, स्नान-दान मुहूर्त, महत्व

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट पूर्णिमा कहा जाता है. वट पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी, सत्यनारायण भगवान और देवी सावित्री की पूजा का विधान है. वट पूर्णिमा 2024 में कब है, जान लें सही तारीख.

Jyeshtha Purnima 2024: हिन्दी पंचांग के एक साल में 12 पूर्णिमा होती हैं. ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा पर विष्णु जी (Vishnu ji) और लक्ष्मी जी (Laxmi ji) की पूजा की जाती है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इस पूर्णिमा को वट पूर्णिमा(Vat Purnima) के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्‍य के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. आइए जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 की डेट, मुहूर्त और महत्व.

वट पूर्णिमा 2024 डेट (Jyeshtha Purnima 2024 Date)

वट पूर्णिमा 21 जून 2024 शुक्रवार को है. इस दिन विवाहित महिलायें अपने पति की कुशलता एवं दीर्घायु हेतु वट पूर्णिमा व्रत का पालन करती हैं. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा जी में स्नान और दान करने की परंपरा है.

वट पूर्णिमा 2024 मुहूर्त (Jyeshtha Purnima 2024 Muhurat)

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 21 जून 2024 को सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर होगी और इसका समापन 22 जून 2024 को सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर होगा.

  • स्नान-दान -  सुबह 07.31 के बाद
  • पूजा मुहूर्त - सुबह 07.31 - सुबह 10.38
  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - प्रात: 12.03 - प्रात: 12.43
  • चंद्रोदय - रात 07.04

वट पूर्णिमा महत्व (Vat Purnima Significance)

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किए गए दान-पुण्य और नदी स्नान से अक्षय पुण्य मिलता है, भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं. पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने-सुनने की भी परंपरा है. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी, देवी सावित्री का प्रभाव रहता है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा पूजा विधि (Jyeshtha Purnima Puja vidhi)

भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का अभिषेक दक्षिणावर्ती शंख से करें. दूध में केसर मिलाएं और फिर भगवान का अभिषेक करें. दूध के बाद जल से अभिषेक करें. इसके बाद पीले चमकीले वस्त्र अर्पित करें. फूलों से श्रृंगार करें. मिठाई का भोग लगाएं. धूप-दीप जलाएं और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करते हुए आरती करें. पूजा के बाद प्रसाद बांटें और खुद भी लें.

Bada Mangal 2024: तीसरा बड़ा मंगल कल, धन प्राप्ति के लिए जरुर करें ये 3 काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget