एक्सप्लोरर

Kartik Maas 2021:कार्तिक मास कब से शुरू हो रहा है, जानें इस पवित्र माह में स्नान की विधि, नियम और दान का महत्व

Kartik Maas 2021: आज शरद पूर्णिमा के समापन के साथ कार्तिक मास आरंभ हो जाएगा. यह महीना स्नान, दान और पूजा पाठ के लिहाज से विशेष महत्व रखता है, आइए जानते हैं माह का महत्व और पूजा विधियां. 

Kartik Maas 2021: कार्तिक माह में श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के साथ सूर्यपुत्र यम, धन्वंतरि, गोवर्धन, श्रीकृष्ण और भगवान चित्रगुप्त आदि की पूजा भी बेहद महत्व रखती है. इस महीने एक साथ पूजन से सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है. हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह में व्रत, स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा महत्व है. इससे पाप का नाश होकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस माह में पवित्र नदी या जलाशयों में स्नान करने के महत्व दोगुना बढ़ जाता है. महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं. यह स्नान कुंवारी या शादीशुदा महिलाएं दोनों कर सकती हैं. 

कार्तिक मास का महत्व 
- इस मास श्रीहरि जल में निवास करते हैं.
- गंगा स्नान, दान, दीप दान, हवन, यज्ञ से पाप का नाश होकर स्वर्ग मिलता है.
- इस दिन व्रत का भी महत्व है, उपवास रखकर भगवान के स्मरण से अग्निष्टोम यज्ञ के समान फल मिलता है और सूर्यलोक की प्राप्ति होती है.
- कार्तिक पूर्णिमा से शुरू कर हर पूर्णिमा को रात्रि में व्रत और जागरण करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं.

कहां स्नान लाभकारी
कार्तिक स्नान के लिए तीर्थराज प्रयाग, अयोध्या, कुरुक्षेत्र और काशी को सर्व श्रेष्ठ स्थान माना गया है, प्राचीन समय में सरस्वती भी श्रेयकर थीं, जिनका बहाव कुरुक्षेत्र में माना जाता था.
इनके अलावा भी पवित्र नदियों, तीर्थस्थलों पर स्नान शुभ है, अगर इन स्थानों पर नहीं पहुंच सकते तो  इन स्थान और यहां बहने वाली नदियों का स्मरण भी लाभकारी है. इसके लिए खासतौर पर कहा गया है....
'गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलेऽस्मिन् संनिधिं कुरु।।

स्नान के लिए मंत्र
आपस्त्वमसि देवेश ज्योतिषां पतिरेव च।
पापं नाशाय मे देव वामन: कर्मभि: कृतम। 
यह बोल कर जल की ओर
दु:खदरिद्रयनाषाय श्रीविश्णोस्तोशणाय च।
प्रात:स्नान करोम्यद्य माघे पापविनाषनम।। 
कहकर ईश्वर की प्रार्थना करनी चाहिए.
स्नान खत्म करने के बाद यह मंत्र उच्चारण लाभकारी
सवित्रे प्रसवित्रे च परं धाम जले मम।
त्वत्तेजसा परिभ्रश्टं पापं यातु सहस्त्रधा।।
ऐसे करें पूजा
इस माह तीर्थ पूजा, गंगा पूजा, विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा और यज्ञ एवं हवन का महत्व है. चंद्रोदय पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छह कृतिकाओं की पूजा अवश्य करें. इसी तरह तुलसी पूजा, सेवन और सेवा का बहुत ज्यादा महत्व है, कार्तिक में तुलसी पूजा का महत्व है.

इन्हें पढ़ें : 
Mahima Shanidev Ki: शनिदेव ने बताया, क्यों जरूरी है मृत्यु, देव-दानव कैसे बने पृथ्वी का आधार?

Mahima Shanidev Ki: न्यायधिकारी शनिदेव का माता छाया से ऐसे खुला राज, पढ़िए कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Som Pradosh Vrat 2026 Live: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
LIVE: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget