एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ कब है, जानें व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ का व्रत सुहागिन का सबसे पवित्र व्रत है. इस बार करवा चौथ कब है और क्या है करवा चौथ मनाने की सही विधि आइए जानते हैं.

Karwa Chauth 2020 Date: करवा चौथ का पर्व इस बार 4 नवंबर 2020 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्यौहार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. करवा चौथ व्रत के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, और भगवान गणेश और भगवान कार्तिक की पूजा की जाती है. मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशी आती है. सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती है.

करवा चौथ का व्रत कैसे रखा जाता है करवा चौथ का व्रत सभी व्रतों में कठिन माना गया है. करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत की श्रेणी में आता है यानि इस दिन सुहागिन स्त्रियां पूरे दिन अन्न और जल का त्याग कर इस व्रत को पूर्ण करती हैं.

चांद को देखने के बाद तोड़ा जाता है व्रत करवा चौथ का व्रत रात्रि में चंद्रमा के निकलने के बाद ही तोड़ा जाता है. इस दौरान चंद्रमा को जल चढ़ाया जाता है. करवा चौथ के पूजन के दौरान स्त्रियां छलनी से पति का चेहरा देखकर पति के हाथ से भोजन ग्रहण करती हैं. करवा चौथ का व्रत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यो में बड़ी ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है.

करवा चौथ पूजा करवा चौथ के व्रत में विधि पूर्वक पूजन करना चाहिए. इस दिन संपूर्ण शिव परिवार के साथ साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है. पुष्प, मिष्ठान और घर में बने भोजन और पकवानों का भोग लगया जाता है. इसके बाद व्रत की कथा का पाठ किया जाता है.

करवा चौथ शुभ मुहूर्त 4 नवंबर 2020 को पंचांग के अनुसार करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक का रहेगा. इस दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा.

Vastu Shastra: इन उपायों से हमेशा बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, धन की कमी होगी दूर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
रात में नींद नहीं आती? रील्स और OTT की लत छोड़ने के लिए अपनाएं शास्त्रों का यह '5-मिनट वाला 'स्ट्रांग फॉर्मूला'
Chaitra Navratri Bhog: चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन और 9 भोग, जानें किस देवी को कौन सा भोग लगाना शुभ
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 28वां रोजा 18 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 28वां रोजा 18 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
जन्मदिन पर केक क्यों काटते हैं? इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं
जन्मदिन पर केक क्यों काटते हैं? इसके पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget