एक्सप्लोरर

Vishwanath Temple: भगवान शिव के क्रोध से क्यों उत्पन्न हुए थे काल भैरव, जानें ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ की पूरी पौराणिक कथा

Vishwanath Temple: बनारस को हमेशा से ही देव भूमि के नाम से जाना जाता रहा है. बनारस धार्मिक महत्व के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां दूर-दूर से यात्री बाबा के दर्शन के लिए आते हैं.

Vishwanath Temple: बनारस को हमेशा से ही देव भूमि के नाम से जाना जाता रहा है. काशी गंगा नदी के किनारे बसा है. बनारस धार्मिक महत्व के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है. यहां दूर-दूर से यात्री बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख मंदिर विश्वनाथ अनादिकाल से ही काशी में है. सह भगवान शिव और माता पार्वती का आदि स्थान है. यहां काशी में गंगा आरती में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आते हैं. और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि दैविकत काल से ही महादेव काशी में ही रहते थे. आइए जानते हैं काशी विश्वनाथ मंदिर की पौराणिक कथा के बारे में.   

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, एक बार देवताओं ने ब्रह्मा देव और विष्णु जी से पूछा कि ब्रह्मांड में सबसे श्रेष्ठ कौन है? ये सवाल सुनकर ब्रह्मा और विष्णु जी में श्रेष्ठता साबित करने की होड़ लग गई. इसके बाद सभी देवता, ब्रह्मा और विष्णु जी कैलाश पर्वत पहुंचे और भगवान भोलेनाथ से पूछा कि ब्रह्मांड में सबसे श्रेष्ठ कौन हैं?

भोलेशंकर ने ली परीक्षा

देवताओं का ये सवाल सुनते ही तत्क्षण भगवान शिव जी के शरीर से ज्योति कुञ्ज निकली, जो नभ और पाताल की दिशा की ओर बढ़ी. इसके बाद महादेव ने ब्रह्मा और विष्णु जी से कहा कि आप दोनों में जो इस ज्योति की अंतिम छोर पर सबसे पहले पहुंचेगा, वही श्रेष्ठ है. भोलेशंकर की बात सुनते ही ब्रह्मा और विष्णु जी अनंत ज्योति की छोर पर पहुंचने के लिए निकल पड़े. कुछ समय दोनों वापस आ गए. तब शिव जी ने पूछा कि क्या आप दोनों में से किसी को अंतिम छोर प्राप्त हुआ? 

ब्रम्हा जी ने झूठ बोल दिया

भोलेशंकर की बात का जवाब देते हुए विष्णु जी बोले, यह ज्योति अनंत है, इसका कोई अंत नहीं. जबकि ब्रम्हा जी ने झूठ बोल दिया. उन्होंने कहा कि मैं इसके अंतिम छोर तक पहुंच गया था. ब्रह्मा जी की बात सुनते ही शिव जी ने विष्णु जी को श्रेष्ठ घोषित कर दिया. इससे ब्रह्मा जी क्रोधित हो उठें और शिव जी के प्रति अपमान जनक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे. 

क्रोध से उत्पन्न हुए काल भैरव

ब्रह्मा जी के अपशब्द सुनते ही भगवान शिव क्रोधित हो उठे और उनके क्रोध से काल भैरव की उत्पत्ति हुई. काल भैरव ने ब्रम्हा जी के चौथे मुख को धड़ से अलग कर दिया. उस समय ब्रह्मा जी को अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्होंने उसी समय भगवान शिव जी से क्षमा प्रार्थना की. इसके बाद कैलाश पर्वत पर काल भैरव देव के जयकारे लगने लगे. यह ज्योति द्वादश ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ कहलाया.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Pradosh December 2021 Date: मार्गशीर्ष माह का दूसरा गुरु प्रदोष व्रत कब है? जानें तिथि, शिव पूजा मुहूर्त और महत्व

Astrology Tips: राशि के अनुसार ही करें धातु के बर्तनों का उपयोग, सेहत के लिए होता है लाभकारी, जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि समाप्त, अब शारदीय नवरात्रि कब ? नोट करें डेट, तिथि कैलेंडर
चैत्र नवरात्रि समाप्त, अब शारदीय नवरात्रि कब ? नोट करें डेट, तिथि कैलेंडर
Ram Navami 2026 LIVE: अयोध्या में संपन्न हुआ सूर्य तिलक, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
Ram Navami 2026 LIVE: अयोध्या में संपन्न हुआ सूर्य तिलक, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब
Ram Navami 2026: अयोध्या में आज रामलला का सूर्य तिलक! जानें समय, महत्व और LIVE देखने की सही जगह?
Ram Navami 2026: अयोध्या में आज रामलला का सूर्य तिलक! जानें समय, महत्व और LIVE देखने की सही जगह?
Navratri Durga Navami 2026: चैत्र नवरात्रि की दुर्गा नवमी आज, जानें कन्या पूजन, हवन, व्रत पारण की विधि और मुहूर्त
Navratri Durga Navami 2026: चैत्र नवरात्रि की दुर्गा नवमी आज, जानें कन्या पूजन, हवन, व्रत पारण की विधि और मुहूर्त

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
CCTV लगाने से पहले संभल जाएं! सरकार ले आई नए नियम, अब एक गलती और लग सकता है भारी जुर्माना
Embed widget