एक्सप्लोरर

Khatu Shyam Katha: इस योद्धा के एक ही बाण से खत्म हो सकता था महाभारत युद्ध, लेकिन कृष्ण की एक चाल ने ऐसा नहीं होने दिया

Khatu Shyam Katha: बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल से है. ये इतने शक्तिशाली थे कि इनकी प्रतिमा से श्रीकृष्ण बेहद प्रसनन हुए थे. जानते हैं बाबा खाटू श्याम की कथा.

Khatu Shyam Katha: श्रीकृष्ण के कलयुगी अवतार बाबा खाटू श्याम की महीमा निराली है. मान्यता है कि जो भी खाटू श्याम के दर आता है उसकी मुरादें कभी खाली नहीं जाती, इसलिए इन्हें हारे का सहारा कहा जाता है. राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम का भव्य मंदिर है जहां 12 महीने भक्तों का तातां लगा रहता है.

कहते हैं इनकी पूजा से गरीब भी धनवान बन जाता है. बाबा खाटू श्याम का संबंध महाभारत काल (Khatu shyam Mahabharat) से है. ये इतने शक्तिशाली थे कि इनकी प्रतिमा से श्रीकृष्ण बेहद प्रसनन हुए थे लेकिन ऐसी क्या वजह थी कि इन्हें अपना शीश काटना पड़ा. आइए जानते हैं बाबा खाटू श्याम की कथा.

महाभारत से है खाटू श्याम का संबंध

पौराणिक कथा के अनुसार दुर्योधन ने पांडवों को मारने के लिए लाक्षागृह का निर्माण किया था लेकिन किसी तरह पांडव वहां से बचकर निकल गए और अपने प्राणों की रक्षा हेतु वन में रहने लगे. जंगल में हिडंब नामक राक्षस अपनी बहन हिडिंबा के साथ रहता था. जब हिडिंबा ने भीम (Bheem) को देखा तो वो उस पर मोहित हो गई. वह भीम को पति के रूप में पाना चाहती थी. दोनों का विवाह हुआ जिससे घटोत्कच (Ghatotkach) का जन्म लिया.

बर्बरीक के बाण से खत्म हो सकता था महाभारत युद्ध

घटोत्कच का पुत्र था बर्बरीक जो अपने पिता से भी बलशाली और मायावी था. बर्बरीक (Kahtu shyam Named Barbarik) देवी दुर्गा का परम भक्त था. देवी की कृपा से उसे तीन दिव्य बाण की प्राप्ति हुई जो अपने लक्ष्य को साधकर वापस लौट आते थे. महाभारत के युद्ध के समय भीम पौत्र बर्बरीक ने प्रण लिया कि इस युद्ध में जो हारेगा वह उनकी तरफ से लड़ेंगे. श्रीकृष्ण जानते थे कि अगर बर्बरीक युद्ध स्थल पर आ गया तो पांडवों की हार तय है.

बर्बरीक ने क्यों काटा अपना शीश

बर्बरीक को रोकने के लिए कृष्ण भेस बदकल उसके सामने उपस्थित हुए और उससे अपनी वीरता का नमूना दिखाने का आग्रह किया. बर्बरीक ने बाण चलाता तो एक पेड़ के सारे पत्तों में छेद हो गया. कृष्ण ने एक पत्ता पैर के नीचे छुपा लिया था यह सोचकर कि इसमें छेद नहीं होगा लेकिन तीर सीधे कृष्ण के पैर में जा लगा.

ऐसे बने बर्बरीक से भगवान खाटू श्याम

श्रीकृष्ण बर्बरीक की शक्ति से आश्चर्य चकित रह गए. ब्राह्मणरूपी कृष्ण ने बर्बरीक से दान की आशा की. बर्बरीक ने जब दान मांगने के लिए कहा तो श्रीकृष्ण ने बर्बरीक से उसका शीश मांग लिया. बर्बरीक समझ गया की यह कोई साधारण इंसान नहीं पूछने पर  कान्हा ने अपना वास्तविक परिचय दिया. इसके बाद बर्बरीक ने खुशी से अपना शीश दान कर दिया. कृष्ण ने प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया कि कलयुग में तुम मेरे श्याम नाम से पूजे जाओगे. जो तुम्हारी भक्ति करेगा उसकी सभी मनोरथ पूर्ण होंगे.

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा से श्रीकृष्ण का है गहरा संबंध, अपने प्यार को पाने के लिए इस दिन करें ये आसान उपाय

Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा पर खीर खाने के पीछ है बेहद खास वजह, जानें चांदनी रात का रहस्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shab e Qadr 2026: रमजान की सबसे मुकद्दस रात शब-ए-कद्र कब, क्यों कहा जाता है इसे 'नाइट ऑफ पावर'
Shab e Qadr 2026: रमजान की सबसे मुकद्दस रात शब-ए-कद्र कब, क्यों कहा जाता है इसे 'नाइट ऑफ पावर'
New Year 2026 Prediction: नववर्ष 2026 में कौन होगा राजा और कौन मंत्री, ग्रहों की दशा और भविष्यवाणी
नववर्ष 2026 में कौन होगा राजा और कौन मंत्री, ग्रहों की दशा और भविष्यवाणी
Kharmas 2026: खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
खरमास 15 मार्च से होंगे शुरू, निपटा लें ये 6 काम, 1 महीना शुभ कार्य पर लगेगा ब्रेक
Ramadan 2026: रमजान का 19वां रोजा अल्लाह की इबादत में बीता, अब मस्जिदों में होगा दस दिनों का एतिकाफ
Ramadan 2026: रमजान का 19वां रोजा अल्लाह की इबादत में बीता, अब मस्जिदों में होगा दस दिनों का एतिकाफ

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget