एक्सप्लोरर

Janmashtami 2024 Date: जन्माष्टमी कब है, जानें इस महापर्व से जुड़ी खास जानकारी

Janmashtami 2024: पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है. जन्माष्टमी का पावन पर्व कृष्ण के जन्मोत्सव (Shri Krishna Janmotsav) के रूप में मनाया जाता है.

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर्व को लेकर पूरे भारतवर्ष में धूम रहती है. यह हिंदू धर्म (Hindu Dharm) का खास और पावन पर्व होता है, जिसे हर साल भाद्रपद महीने (Bhadrapada Month 2024) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है.

मान्यता है कि द्वापर युग में इसी तिथि पर रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्रीकृष्ण (Shri Krishna) का जन्म मधुरा नगरी कंस के कारागृह में हुआ था. कृष्ण देवकी की आठवीं संतान थे. इसलिए हर साल कृष्ण जन्मोत्सव (Shri Krishna Janmotsav) के रूप में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है.

इस दिन मंदिर और घरों में भजन-कीर्तन होते हैं, झांकियां सजाई जाती है, व्रत-पूजन किए जाते हैं, श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप (Laddu Gopal) का श्रृंगार होता है और कई जगहों पर दही-हांडी (Dahi Handi 2024) का भी आयोजन किया जाता है. आइये जानते हैं इस साल 2024 में कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्योहार (Janmashtami Kab Manaya Jayega).

कृष्ण जन्माष्टमी कब है ? (Krishna Janmashtami 2024 Date)

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी. क्योंकि पंचांग (Panchang) के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत सोमवार, 26 अगस्त तड़के 03 बजकर 39  मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 27 अगस्त रात 02 बजकर 19 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत-पूजन किया जाएगा.

बता दें कि जन्माष्टमी दो दिन भी मनाई जाती है. दरअसल स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय (Vaishnavism) में अलग-अलग तिथि होने के कारण जन्माष्टमी अलग-अलग मनाते हैं. जन्माष्टमी की पहली तिथि पर स्मार्त संप्रदाय और दूसरी तिथि पर वैष्णव संप्रदाय वाले पूजा करते हैं.

जन्माष्टमी पर इस साल जयंती योग (Janmashtami 2024 Shubh Yog)

इस साल जन्माष्टमी के दिन यानी 26 अगस्त 2024 को शुभ योग के साथ ही जयंती योग का भी निर्माण हो रहा है. ज्योतिष के अनुसार, द्वापर युग में जैसा योग श्रीकृष्ण के जन्म के समय बना था, वैसा ही योग इस साल जन्माष्टमी पर भी बन रहा है. ज्योतिष में इसे जयंती योग (Janmashtami Jayanti Yoga) कहा गया है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में श्रीकृष्ण के जन्म के समय भाद्रपद अष्टमी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. चंद्रमा वृषभ राशि में थे. इस साल भी जन्माष्टमी पर चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे. वहीं रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से अगले दिन दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.

साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga) भी रहेगा. जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजा के लिए 26 अगस्त देर रात 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक का समय शुभ है. ऐसे में जन्माष्टमी पूजन (Janmashtami Puja) के लिए केवल 45 मिनट का ही समय रहेगा.

ये भी पढ़ें: Grah Gochar August 2024: अगस्त में ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों को रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanuman: हनुमान जन्म का बड़ा रहस्य, कहीं चैत्र तो कहीं कार्तिक, आखिर कौन सी तिथि सही?
Hanuman: हनुमान जन्म का बड़ा रहस्य, कहीं चैत्र तो कहीं कार्तिक, आखिर कौन सी तिथि सही?
सलमान खान ने भीड़ में खुद को बुरी नजर से बचाने के लिए क्या किया? वायरल वीडियो में दिखा चौंकाने वाला राज!
सलमान खान ने भीड़ में खुद को बुरी नजर से बचाने के लिए क्या किया? वायरल वीडियो में दिखा चौंकाने वाला राज!
हनुमान जयंती पर अनोखा भंडार, वानर सेना ने पेट भरकर खाई मिठाईयां, Video Viral
हनुमान जयंती पर अनोखा भंडार, वानर सेना ने पेट भरकर खाई मिठाईयां, Video Viral
Vaishakh Month 2026: वैशाख श्रीकृष्ण का प्रिय माह शुरू, कर लें ये 6 काम, छूमंतर हो जाती है हर समस्या!
वैशाख श्रीकृष्ण का प्रिय माह शुरू, कर लें ये 6 काम, छूमंतर हो जाती है हर समस्या!

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Viral Video : चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
Embed widget