एक्सप्लोरर

Hanuman Ji: भगवान हनुमान के हैं कई नाम, जानें इन 5 नामों से जुड़ी है रोचक कथाएं

Hanuman ji Names: भगवान हनुमान को एक नहीं बल्कि कई नामों से जाना जाता है. हनुमान जी के सभी नामों का वर्णन हनुमान चालीसा में भी मिलता है. हनुमान जी के जितने भी नाम हैं, उन सभी से जुड़ी रोचक कथा भी है.

Hanuman ji Names Meaning and Mythological Story: भगवान हनुमान दसों दिशाओं, आकाश और पाताल के रक्षाकर्ता कहलाते हैं. जो भक्त निस्वार्थभाव से हनुमान जी की पूजा-अराधना करते हैं उन्हें कभी किसी कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता है. कहा जाता है कि हनुमान जी के केवल नामों के उच्चारण मात्र से ही व्यक्ति सांसारिक सुखों को प्राप्त करता है. भगवान हनुमान को बजरंगबली, अंजनीपुत्र, पवनपुत्र, रामभक्त जैसे अनेकों नामों से जाना जाता है. हनुमान जी के सभी नामों से कुछ रोचक कथाएं भी जुड़ी हुई है.

धार्मिक ग्रंथों में हनुमान जी को रुद्र का 11 वां अवतार कहा गया है. वहीं रामायण ग्रंथ में भगवान हनुमान को श्रीराम का परम भक्त बताया गया है. आप भी हनुमान जी के कई नामों के बारे में जरूर जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी को ये सारे नाम कैसे मिले. जानते हैं हनुमान जी के नामों से जुड़ी रोचक कथाओं के बारे में.

हनुमान जी के 5 नाम और इससे जुड़ी कथा

हनुमान- पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी के बचपन का नाम मारुति है. एक बार मारुति ने सूर्य को देख उसे पका हुआ फल समझ लिया. मारुति के मन में उसे खाने की लालसा हुई और उन्होंने सूरज को निगल लिया. इससे पूरे संसार में अंधेरा छा गया था. देवता से लेकर मानव सभी परेशान हो गए. तब सभी देवताओं ने मारुति से सूरज को बाहर उगलने की विनती की. लेकिन मारुति हठ कर हैठे और अंत तक नहीं माने. ऐसे में विवश होकर भगवान इंद्र को अपना व्रज उठाना पड़ा. इंद्र देव ने अपने व्रज से मारुति के हनु यानी ठुड्डी पर प्रहार किया, जिससे हनुमान जी का हनु टूट गया. इसके कारण ही उनका नाम ‘हनुमान’ पड़ गया.

पवनपुत्र- हनुमान जी की माता का नाम अंजनी और पिता का नाम केसरी था, लेकिन फिर भी उन्हें पवनपुत्र के नाम से जाना जाता है. इससे जुड़ी भी एक रोचक कथा है, जिसके अनुसार, माता अंजनी ने अपनी तपस्या से वायुदेव के प्रसन्न किया था और वायुदेव ने माता अंजनी को पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया. वायुदेव के आशीर्वाद से ही केसरी और अंजनी को पुत्र की प्राप्ति हुई. वायुदेव के आशीर्वाद से जन्म होने के कारण ऋषि-मुनियों ने मारुति को वायुपुत्र और पवनपुत्र जैसे नाम दिए.

संकट मोचन- भगवान हनुमान के कई नामों में एक नाम संकट मोचन भी है. जो भक्त श्रद्धाभाव से हनुमान जी की पूजा-अराधना करते हैं,उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. हनुमान जी के संकट मोचन नाम का कारण यह है कि उन्होंने हमेशा संकटों को दूर कर सबकी रक्षा की है. राम जी के आदेश पर हनुमान जी माता सीता को लंका से वापस लेकर आए, लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी ढूंढकर लाई और जब कभी भी भगवान राम पर कोई विपदा आई तो हनुमान जी ने हर संकट को दूर किया. इसी तरह भगवान अपने भक्तों के सारे संकट भी दूर करते हैं. इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है.

बजरंगबली- पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी का शरीर व्रज के समान बलवान है, वे कंधे पर जनेऊ, सिर पर स्वर्ण मुकुट और हाथ में गदा धारण किए होते हैं. अत्यंत महाबली होने के कारण उन्हें बजरंगबली कहा जाता है. बजरंग का अर्थ है केसरी रंग और बली का अर्थ होता है शक्तिशाली या बलवान.

केसरीनंदन- हनुमान जी के केसरीनंदन नाम की कथा उनकी माता अंजनी से जुड़ी हुई है. अंजनी पूर्व जन्म में देव कन्या थीं, जिसका नाम पुंजिकस्थला था. पुंजिकस्थला रूपवती और चंचल स्वभाव की थी. अपने स्वभाव के कारण उन्होंने एक बार तपस्या करते हुए एक ऋषि के साथ अभद्रता कर दी, जिससे ऋषि का तपस्या भंग हो गई. क्रोधित होकर ऋषि से पुंजिकस्थला को श्राप दे दिया, कि वह अगले जन्म में जिस व्यक्ति से प्रेम करेगी उसका मुख वानर की तरह होगा. भविष्य में अंजनी का विवाह केसरी नामक वानर से हुआ. पिता के नाम पर ही हनुमान जी का नाम केसरीनंदन भी पड़ा.

ये भी पढ़ें: Rashifal: मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, धन से लेकर नौकरी में होगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hanuman Jayanti Vrat Katha: हनुमान जयंती पर पढ़ें ये पावन कथा, जानें कैसे शिव के अंशावतार में जन्मे बजरंगबली
Hanuman Jayanti Vrat Katha: हनुमान जयंती पर पढ़ें ये पावन कथा, जानें कैसे शिव के अंशावतार में जन्मे बजरंगबली
Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख मास की पहली एकादशी पर करें ये दान, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या का फल!
Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख मास की पहली एकादशी पर करें ये दान, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या का फल!
Bageshwar Dham Yatra 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम दर्शन की प्लानिंग? जानें यात्रा, खर्च और जरूरी बातें!
Bageshwar Dham Yatra 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम दर्शन की प्लानिंग? जानें यात्रा, खर्च और जरूरी बातें!
Hanuman Jayanti 2026 LIVE: आज हनुमान जयंती, पूजा के लिए 4 शुभ मुहूर्त, करें इन चीजों का दान, हनुमान जी होंगे प्रसन्न
Hanuman Jayanti 2026 LIVE: आज हनुमान जयंती, पूजा के लिए 4 शुभ मुहूर्त, करें इन चीजों का दान, हनुमान जी होंगे प्रसन्न

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
UP Politics: संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
CBSE Board 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी
छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी; इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Embed widget