एक्सप्लोरर

Naivedhya: भगवान को भोग लगाने से बढ़ता है भाग्य, जानें किस देवता को कौन सा भोग लगाना सर्वश्रेष्ठ

पूजा के दौरान किस देवता को किस चीज का भोग लगाना चाहिए, कई बार इसकी पूर्ण जानकारी नहीं होती है. जिस कारण पूजा का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता है. किस देवता को किस चीज का भोग लगता है, जानते हैं.

Naivedhya: जीवन में हर कोई जो भी कर्म कर रहा है उसका परिणाम यानी प्रसाद अवश्य चाहता है. जीवन में जो भी प्राप्ति होती है वह ईश्वर की कृपा से ही होती ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनका मनपसंद भोग लगाया जाता है. 

भगवान श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं कि जो कोई भक्त मेरे लिए प्रेम से पत्र, पुष्प, फल, जल आदि अर्पण करता है, उस शुद्ध बुद्धि निष्काम प्रेमी का प्रेमपूर्वक अर्पण किया हुआ वह पत्र-पुष्पादि मैं सगुण रूप में प्रकट होकर प्रीति सहित खाता हूं. पूजा-पाठ या आरती के बाद तुलसीकृत जलामृत व पंचामृत के बाद बांटे जाने वाले पदार्थ को 'प्रसाद' कहते हैं. पूजा के समय जब कोई खाद्य सामग्री देवी-देवताओं के समक्ष प्रस्तुत की जाती है तो वह सामग्री प्रसाद के रूप में वितरण होती है. इसे 'नैवेद्य' भी कहते हैं.

हिन्दू धर्म में मंदिर में या किसी देवी या देवता की मूर्ति के समक्ष प्रसाद चढ़ाने की प्राचीन काल से ही परंपरा रही है. यह बहुत महत्वपूर्ण सवाल है कि किस देवता को चढ़ता है कौन-सा प्रसाद. आजकल लोग कुछ भी लेकर आ जाते हैं और भगवान को चढ़ा देते हैं, जबकि यह अनुचित है. यह तर्क देना कि 'देवी या देवता तो भाव के भूखे होते हैं, प्रसाद के नहीं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किस देवता को चढ़ता है किस चीज का प्रसाद जिससे कि वे प्रसन्न होंगे. 

  • गणेश भोग- गणेशजी को मोदक या लड्डू अच्छा लगता है. इसके अलावा आप उन्हें बूंदी के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं. गणपति जी को गन्ने की गडेरी, कैथा, जामुन, सूखी गरी और गुड़ बहुत ही प्रिय है.  
  • राम भोग-  भगवान श्रीरामजी को केसर युक्त खीर, और पूरे घर के भोजन के साथ कलाकंद  पसंद हैं. 
  • विष्णु भोग-  विष्णुजी को किशमिश का भोग लगाना चाहिए. साथ ही आंवले का भोग लगाना अतिशुभ होता है. खीर में सूखे मेवे डालने चाहिए और अंत में तुलसी जरूर डालें. उसे उत्तम प्रकार से बनाएं और फिर विष्णुजी को भोग लगाने के बाद वितरित करें. 
  • शिव भोग- शिव को भांग और पंचामृत (दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी) का पसंद है. श्रावण मास में शिवजी की उपवास रखकर उनको गुड़, चना और चिरौंजी के अलावा दूध अर्पित करने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है.
  • लक्ष्मी भोग- लक्ष्मीजी को धन की देवी माना गया है. कहते हैं कि अर्थ बिना सब व्यर्थ है. लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग को लक्ष्मी मंदिर में जाकर अर्पित करना चाहिए. लक्ष्मीजी को सफेद और पीले रंग के मिष्ठान्न, बहुत पसंद हैं. 
  • दुर्गा भोग- माता दुर्गा को शक्ति की देवी माना गया है. दुर्गाजी को खीर, मालपुआ, मीठा हलुआ, केले, नारियल, धान का लावा और मिष्ठान्न बहुत पसंद हैं. यदि आप माता के भक्त हैं तो बुधवार और शुक्रवार को पवित्र रहकर माताजी के मंदिर जाएं और उन्हें ये भोग अर्पित करें.
  • सरस्वती भोग- माता सरस्वती को दूध, पंचामृत, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू तथा धान का लावा पसंद है. सरस्वतीजी को यह किसी मंदिर में जाकर अर्पित करना चाहिए.
  • श्रीकृष्ण भोग- भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग बहुत पसंद है. 
  •  काली और भैरव भोग- माता काली और भगवान भैरवनाथ को लगभग एक जैसा ही भोग लगता है. हलुआ, पूरी और मदिरा उनके प्रिय भोग हैं. किसी अमावस्या के दिन काली या भैरव मंदिर में जाकर उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें. इसके अलावा इमरती, जलेबी और 5 तरह की मिठाइयां भी अर्पित की जाती हैं.
  • हनुमान भोग-  हनुमानजी को हलुआ, लाल व ताजे फल, गुड़ से बने लड्डू, गुड़ धनिया और तुलसी दल अर्पित करते हैं. शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:

इस नाम की लड़कियां प्रोफेशनल लाइफ में खूब कमाती हैं नाम, जल्दी बॉस की कुर्सी पर हो जाती हैं काबिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan 2026: रमजान के आखिरी दिनों में खुद को इन नेक कामों में मशगूल करें मुसलमान, मिलेगा सवाब
Ramadan 2026: रमजान के आखिरी दिनों में खुद को इन नेक कामों में मशगूल करें मुसलमान, मिलेगा सवाब
Raj Panchak 2026: राज पंचक मार्च में कब ? नोट करें डेट, इन 5 दिनों में कौन से काम करना अशुभ
राज पंचक मार्च में कब ? नोट करें डेट, इन 5 दिनों में कौन से काम करना अशुभ
न कथा होगी और न दरबार लगेगा! बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों में गुप्त साधना करेंगे धीरेंद्र शास्त्री
न कथा होगी और न दरबार लगेगा! बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों में गुप्त साधना करेंगे धीरेंद्र शास्त्री
Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब ? इसी दिन हनुमान जयंती, स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त देखें
चैत्र पूर्णिमा कब ? इसी दिन हनुमान जयंती, स्नान-दान और पूजा का मुहूर्त देखें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
यूपी में दलितों को कैसे साथ लाएगी कांग्रेस? कांशीराम के वोटर्स पर राहुल गांधी की नजर, बनाया ये प्लान
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
क्यों टूटी Hansika Motwani की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज
क्यों टूटी हंसिका मोटवानी की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget