एक्सप्लोरर

Mauni Amavasya 2025: क्यों महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान सबसे विशेष माना गया है

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है. इस दिन त्रिवेणी स्नान का बड़ा माहात्म्य है, इसलिए महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान का दुर्लभ संयोग सालों बाद बन रहा है.

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या तो प्रत्येक वर्ष आती है किंतु इस वर्ष कुम्भ पर्व के साथ आई है जिसे यह और विशेष बनाती है. आज के दिवस प्रत्येक अखाड़ा और संत समाज प्रयाग में डुबकी लगाता है.

मौनी अमावस्या में गंगा तट पर कल्पवास और विशेष तिथियों पर गंगा स्नान की परंपरा आदिकालीन और शास्त्रोक्त है. आज भी लोग पूर्णिमा, एकादशी, चौथ, और अमावस्या को पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पाप मुक्त होने का विश्वास रखते हैं. यह आस्था धर्म का सबसे बड़ा सम्बल है. अब शास्त्रीय पक्ष पर दृष्टि डालते हैं.

व्रत चंद्रिका उत्सव अध्याय क्रमांक 35 के अनुसार, माघ मास की अमावस्या मौनी अमावस्या के नाम से प्रसिद्ध है, क्योंकि इस दिन मौन रहकर ही गंगा स्नान करने का विधान है. यदि मौनी अमावस्या सोमवार को हो, तो उसका पुण्य और अधिक होता है. माघ मास में त्रिवेणी स्नान का बड़ा माहात्म्य है, इसलिए भक्तजन यहाँ माघ के पूरे महीने तक संगम के पास कुटिया बनाकर 'कल्पवास' करते हैं.

माघ मास में कुछ लोग पूरे महीने व्रत करते हैं, जबकि कुछ लोग केवल फलाहार पर रहते हैं. चटाई पर सोना, तेल न लगाना, शृङ्गार न करना और संयमित जीवन व्यतीत करना आवश्यक नियम हैं. माघ मास का सबसे बड़ा पर्व मौनी अमावस्या है. इस दिन प्रयाग में गंगा-स्नान के लिए विशाल जनसमूह एकत्र होता है.

सन् 1930 में कुम्भ के दौरान मौनी अमावस्या के दिन लगभग ३५ लाख लोगों ने संगम पर स्नान किया था. इस श्रद्धा और भक्ति को देखकर मन गदगद हो जाता है. कालिदास ने लिखा है कि संगम पर स्नान करने से सद्यः मोक्ष की प्राप्ति होती है: 'समुद्रपल्योजक सन्निपाते, पूतात्मनामश्र कृताभिषेकात्.'

इस तरह, प्राचीन काल से ही हमारे यहाँ मौनी अमावस्या के दिन प्रयाग और अन्य स्थानों पर गंगा स्नान की परंपरा है.

Mauni Amavasya 2025 Snan Muhurat: मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के 3 शुभ मुहूर्त, स्नान की सही विधि जानें

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaiti Chhath 2026 Wishes in Hindi: सूरज की किरणें जगमगाए छठ मैया की महिमा गाए, चैती छठ पर्व की भेजें शुभकामनाएं
Chaiti Chhath 2026 Wishes: सूरज की किरणें जगमगाए छठ मैया की महिमा गाए, चैती छठ पर्व की भेजें शुभकामनाएं
Panchang 24 March 2026: आज मां कात्यायनी की पूजा में 2 दुर्लभ संयोग, पूजा मुहूर्त, राहुकाल, योग और पूरा पंचांग देखें
आज मां कात्यायनी की पूजा में 2 दुर्लभ संयोग, पूजा मुहूर्त, राहुकाल, योग और पूरा पंचांग देखें
Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल किस दिन ? दो दिन रहेगी पूर्णिमा, जानें सही तारीख, मुहूर्त
हनुमान जयंती 1 या 2 अप्रैल किस दिन ? दो दिन रहेगी पूर्णिमा, जानें सही तारीख, मुहूर्त
Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय
Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैती छठ पर आज दिया जाएगा संध्या अर्घ्य, जानें शहर अनुसार समय

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से इधर जंग लड़ रहा, उधर भारत को ईरान ने दिया तेल पर बड़ा ऑफर, कब होगी डील?
अमेरिका से इधर जंग लड़ रहा, उधर भारत को ईरान ने दिया तेल पर बड़ा ऑफर, कब होगी डील?
Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
Tonga Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
Rajasthan Board Results 2026: राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
राजस्थान बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, अब नहीं मिलेगा ऑटोमैटिक प्रमोशन? जानें क्या हैं पास होने के नए नियम
Sperm Survival After Death: पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
Embed widget