एक्सप्लोरर

Mahabharat: दुर्वासा का मंत्र परखने की कोशिश में कुंती बनीं कर्ण की मां

महाभारत भले ही कुछ मायनों में षडयंत्र, अधर्म और धोखेबाजी के कांडों से भरा था, लेकिन इस कालखड़ की सबसे बड़ी खूबी सेवाभाव भी रहा. इसमें हर किरदार की सेवा, पुण्य और इसके फल की महिमा का बड़ा महत्व रहा.

Mahabharat : कुंती का पूर्व नाम पृथा था और वह शूरसेन की पुत्री थी. मगर महाराज कुंतिभोज से अगाध मित्रता के चलते पिता शूरसेन ने उनके आग्रह पर कुंतिभोज को पृथा गोद दान कर दी. कुंतिभोज के यहां रहने की वजह से पृथा आगे चलकर 'कुंती' के तौर पर जानी हुईं और इनका विवाह राजा पांडु से हुआ.

कहा जाता है कि राजा शूरसेन के घर रहने के दौरान कुंती महल में आए महात्माओं, तपस्वियों की खूब सेवा करती थी. एक बार उनके यहां महर्षि दुर्वासा भी आए और कुंती की अति सेवा से गदगद हो उठे. उन्होंने कहा कि हे पुत्री! मैं तुम्हारी सेवा से अत्यंत प्रसन्न हूं. आज तुझे ऐसा मंत्र देता हूं, जिसके प्रयोग से तू जिस देवता का स्मरण करेगी, वह अपने अंश के रूप में तेरे पुत्र के तौर पर जन्म लेगा.

छोटी उम्र के कारण कुंती को इस मंत्र की वास्तविकता का अंदाजा नहीं था. एक दिन यूं ही उनके मन में आया कि क्यों न दुर्वासा के दिए मंत्र की परख की जाए. तब एकांत में बैठकर उन्होंने मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को याद किया, उसी समय सूर्यदेव प्रकट हो गए. सामने सूर्य देव को देखकर कुंती हैरान हो गईं, अब क्या करें.

सूर्यदेव ने पूछा कि देवी बताओ कि तुम मुझसे क्या चाहिए. तुम्हारी अभिलाषा जरूर पूरी करूंगा. कुंती बोलीं, 'हे देव! मुझे आपसे कोई अभिलाषा नहीं है. मैंने तो मंत्र की सत्यता परखने के लिए आपके नाम का जाप किया था.' यह सुनकर सूर्यदेव ने कहा, 'हे कुंती! दुर्वासा के मंत्र के चलते मेरा आना व्यर्थ नहीं जा सकता, मैं तुम्हे अत्यंत पराक्रमी, दानशील पुत्र देता हूं. यह बोलकर सूर्यदेव अंतर्ध्यान हो गए.

कुछ ही दिन बाद अविवाहित कुंती गर्भवती हो गईं. लोकलाज के चलते वह ये बात किसी से नहीं कह सकीं. समय आने पर उनके गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न हुआ, जो जन्मजात कवच और कुंडल पहने हुए था, लेकिन कुंती ने उसे एक मंजूषा में रखकर आधी रात को गंगा में बहा दिया. दुर्वासा के मंत्रों की वजह से ही कुंती ने यमदेव से युधिष्ठिर, इंद्रदेव से अर्जुन और पवनदेव का स्मरण कर भीम को प्राप्त किया था. 

धृतराष्ट्र के सारथी को मिला बालक
मंजूषा में बहता हुआ वह बालक गंगा नदी के किनारे से जा लगा. संयोग से इसी किनारे पर धृतराष्ट्र का सारथी अधिरथ अपने घोड़ों को पानी पिला रहा था. उनकी नजर शिशु पर पड़ी तो वह उसे घर ले आया. अधिरथ खुद निःसंतान था, ऐसे में उसकी पत्नी राधा ने बालक को अपना लिया. बालक के कान बहुत ही सुन्दर थे, इसलिए उसका नाम कर्ण रखा गया. सूत दंपति के घर लालन-पालन के चलते कर्ण को 'सूतपुत्र' और राधेय भी कहा गया.

इन्हें भी पढ़ें : 

सफलता की कुंजी: लक्ष्मी जी इन कार्यों को करने से होती हैं प्रसन्न, जीवन में नहीं रहती है धन की कमी

Sankashti Chaturthi 2021: 27 जून को आषाढ़ मास की पहली गणेश संकष्टी चतुर्थी है, जानें शुभ मुहूर्त और चंद्र दर्शन का समय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
Meen Sankranti 2026: मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
मीन संक्रांति कब ? इस दिन शनि, शुक्र, सूर्य की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Alvida Jumma 2026 Date: 13 या 20 मार्च जुमातुल विदा कब है, जानें रमजान के आखिरी जुमे की सही डेट
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व
Ramadan Special: इस्लाम का अहम फर्ज है ‘जकात’, रमजान में क्यों बढ़ जाता है इसका महत्व

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget