एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2025: 72 साल में क्यों बदल जाती है मकर संक्रांति की तारीख, क्या है इसके पीछे का राज

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण और सूर्य उपासना का पर्व है. साल 2025 में 14 जनवरी को यह पर्व मनाया जा रहा है. लेकिन हर 72 साल में मकर संक्रांति की तिथि बदल जाती है.

Makar Sankranti 2025: सूर्य ग्रह जब मकर राशि में गोचर करते हैं तब मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. आमतौर पर हर साल मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को होती है. इस साल मकर संक्रांति का त्योहार मंगलवार, 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है. इस पर्व में स्नान, दान और सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है. हम पिछले कई सालों से मकर संक्रांति का त्योहार 14 या फिर 15 जनवरी को ही मना रहे हैं.

मकर संक्रांति का त्योहार कब मनाया जाएगा या पूरी तरह से सूर्य की चाल पर निर्भर करता है, इसलिए मकर संक्रांति की तारीख में बदलाव होते हैं. लेकिन आने वाले समय में मकर संक्रांति 14 या 15 नहीं बल्कि 16 जनवरी को मनाई जाएगी. आइये जानते हैं इसका क्या है कारण.

मकर संक्रांति का त्योहार 1902 से लेकर अब तक 14 जनवरी या 15 जनवरी को ही मनाया जा रहा है. लेकिन 18वीं साड़ी में मकर संक्रांति 12 या 13 जनवरी को मनाई जाती थी. राजा हर्षवर्धन (Harshavardhana) के समय मकर संक्रांति का पर्व 24 दिसंबर को पड़ा था. वहीं मुगल शासक अकबर (Mughal Emperor Akbar) के शासन काल में तो मकर संक्रांति 10 जनवरी को मनाई गई थी. वहीं शिवाजी के जीवनकाल में यह त्योहार 11 जनवरी को पड़ा था. फिलहाल 2077 तक हम मकर संक्रांति का त्योहार 14 या 15 जनवरी को ही मनाएंगे.

क्या है मकर संक्रांति की तिथि में बदलाव का कारण

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, सूर्य देव जब धनु राशि की यात्रा समाप्त कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. प्रत्येक वर्ष सूर्य का मकर राशि में गोचर लगभग 20 मिनट की देरी से होता है. इस तरह से हर 3 साल के बाद सूर्य लगभग 1 घंटे की देरी से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इस तरह से 72 साल में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के समय में एक दिन की देरी हो जाती है. यही कारण है कि हर 72 साल में मकर संक्रांति की तिथि एक दिन आगे बढ़ जाती है.

हजार साल पहले 1 जनवरी को मनाई गई थी मकर संक्रांति

ज्योतिष आकलन के अनुसार सूर्य की गति प्रत्येक वर्ष लगभग 20 सेकंड बढ़ रही है. इस तरह से यदि हम आकलन करें तो माना जा सकता है कि हजार साल पहले मकर संक्रांति 1 जनवरी को मनाई गई थी. इस आधार पर यदि अनुमान लगाया जाए तो कह सकते हैं कि आने वाले 5000 साल बाद मकर संक्रांति फरवरी के आखिर में मनाई जाएगी. फिलहाल 2077 तक हम मकर संक्रांति का त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाएंगे.

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025 Bhog: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को लगाएं इन चीजों का भोग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Holika Dahan 2026 Muhurat Live: होलिका दहन 2 या 3 मार्च किस दिन करना शुभ, भद्रा कब से कब तक
होलिका दहन 2 या 3 मार्च किस दिन करना शुभ, भद्रा कब से कब तक
Ramadan 2026 Day 12: रजमान के 12वें रोजे में मगफिरत की महक, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Day 12: रजमान के 12वें रोजे में मगफिरत की महक, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Panchang 2 March 2026: आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा और पंचांग देखें
आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, भद्रा और पंचांग देखें
Happy Holi 2026 Wishes: होली की रंगभरी शुभकामनाएं, अपनों को भेजें HOLI के नए शानदार मैसेज
होली की रंगभरी शुभकामनाएं, अपनों को भेजें HOLI के नए शानदार मैसेज

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi CCS Meeting: ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत, PM मोदी ने देर रात बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुई बात
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
Embed widget