एक्सप्लोरर

Masik Shivratri 2023: आने वाली मासिक शिवरात्रि पर कर लें ये उपाय, शनि, मंगल और राहु-केतु भी दुख देने से पहले हजार बार सोचेंगे

Masik Shivratri 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. इस दिन शिवजी की पूजा के साथ ही कुछ उपाय करने से ग्रह-दोष दूर हो जाते हैं.

Masik Shivratri 2023: जैसा की नाम से ही पता चलता है कि, मासिक शिवरात्रि यानी महीने में पड़ने वाली शिवरात्री. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रक रखने और शिवजी की पूजा करने का विधान है. अभी भाद्रपद माह चल रहा है और इस महीने 13 सितंबर 2023 को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा.

मासिक शिवरात्रि के दिन शिव शम्भू भगवान शंकर की पूजा करने का विधान है. शिवभक्तों के लिए शिवरात्रि का दिन बहुत ही खास होता है. ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन जो भक्त विधि-विधान से शिवजी की पूजा की जाती है, उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती है.

लेकिन इसी के साथ मासिक शिवरात्रि के दिन ग्रह-दोषों से मुक्ति के लिए कुछ उपाय को कर सकते हैं. मासिक शिवरात्रि के दिन इन उपायों को करने से शनि, मंगल और राहु-केतु की पीड़ा से मुक्ति मिलती है. आइये जानत हैं इन उपायों के बारे में.

कब है मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2023 Date)

  • कब है मासिक शिवरात्रि: बुधवार, 13 सितंबर 2023
  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आरंभ: 13 सितंबर 2023, रात 02 बजकर 21 मिनट
  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त: 14 सितंबर 2023, सुबह 04 बजकर 48 मिनट तक
  • पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2023, सुबह 11:54 से रात 12:40 तक

मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय, इन ग्रहों से दोष से मिलेगी मुक्ति

  • राहु-केतु (Rahu Ketu): जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु जैसे ग्रहों का दोष होता है, उनका जीवन कष्टों से भर जाता है और जीवन में दुखों का अंबार लग जाता है. ज्योतिष के अनुसार, शिवजी की पूजा करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है. इसलिए आप मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता काल मुहूर्त में शिवजी को दुर्वा और कुश में जल मिलाकर अभिषेक करें. इससे राहु का दुष्प्रभाव कम होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है. अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु की महादशा चल रही है तो आप मासिक शिवरात्रि के दिन इस उपाय को करें और साथ ही शिव पंचाक्षरी मंत्र का कम से कम 11 माला जाप करें.
  • शनि ग्रह (Shani): शनि दोष से मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन आप गन्ने के रस से शिवलिंग पर अभिषेक करें और शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं. साथ ही शिवपुराण का पाठ करें. शिवजी शनि देव के गुरु कहलाते हैं. अगर आप शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से बचने के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन इस उपाय को जरूर करें.
  • मंगल ग्रह (Mangal): कुंडली में मंगल दोष दूर करने के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डालकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें. जलाभिषेक करते हुए ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. मासिक शिवरात्रि पर इस उपाय को करने से इससे मंगल दोष दूर होता है और मंगल ग्रह से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
  • चंद्रमा ग्रह (Chandrama): भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर सुशोभित किया हुआ है. जो लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन्हें चंद्र देव कभी अशुभ फल नहीं देते हैं. कुंडली में चंद्र ग्रह से शुभ फल की प्राप्ति के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता काल मुहूर्त में चांदी के कलश से दूध चढ़ाएं और ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करें. इस उपाय को करने मानसिक और शारीरिक पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है.

ये भी पढ़ें: Antariksh: क्या है अंतरिक्ष नाम का अर्थ, जानिए इसकी उत्पत्ति, व्यक्तित्व, अंक विज्ञान और लकी नंबर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pradosh Vrat 2026 April: अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब, नोट करें डेट
Pradosh Vrat 2026 April: अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब, नोट करें डेट
Osho Education: 'Gen Z' की फेवरेट बनी ओशो की ये लाइन, आपने अब तक सुनी या नहीं?
Osho Education: 'Gen Z' की फेवरेट बनी ओशो की ये लाइन, आपने अब तक सुनी या नहीं?
Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी पर करें ये उपाय, दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!
Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी पर करें ये उपाय, दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!
Happy Easter Wishes 2026: ऐ यीशू आ गए तुम वापस पास हमारे..ईस्टर पर भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं
Happy Easter Wishes 2026: ऐ यीशू आ गए तुम वापस पास हमारे..ईस्टर पर भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War
Chitra Tripathi: सत्ता का नया पावर सेंटर..तेहरान बदलेगा वर्ल्ड ऑर्डर! | War | Iran-Israel | Trump
Chitra Tripathi: ईरान vs अमेरिका... 36वें दिन जंग हुई और घातक! | America | Nato | Mojtaba Khamenei
Iran Israel-US War: पायलट बचाओ या युद्ध जीतो?, ईरान के जाल में फंसा अमेरिका! | Middle East War
Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget