एक्सप्लोरर

Mokshada Ekadashi 2021: मोक्षदा एकादशी कब है ? जानें तिथि, पूजा करने का सही समय और पूजा विधि

Mokshda Ekadashi 2021: हर माह की 11वीं तिथि को एकादशी कहा जाता है. और हिंदू धर्म में एकादशी के दिन का विशेष महत्व है. हर माह दो एकादशी पड़ती हैं और हर एकादशी का अपना अलग महत्व है.

Mokshda Ekadashi 2021: हर माह की 11वीं तिथि को एकादशी कहा जाता है. और हिंदू धर्म में एकादशी के दिन का विशेष महत्व है. हर माह दो एकादशी पड़ती हैं और हर एकादशी का अपना अलग महत्व है. एकादशी का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा-अर्चना और व्रत आदि किए जाते हैं. कहते हैं कि इस दिन व्रत आदि रखने से पापों की मुक्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. साथ ही, मृत्यु के बाद सद्गति की प्राप्ति होती है. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2021) के नाम से जाना जाता है. इस बार 14 दिसंबर, मंगलवार के दिन पड़ रही है. 

मान्यता है कि एकादशी का व्रत अगर श्रद्धा और निष्ठा से किया जाए, तो पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat) दशमी के सूर्यास्त के बाद से शुरू होकर द्वादशी के दिन हरि वासर के बाद समाप्त होता है. हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत कठिन व्रतों में से एक होता है. आइए जानते हैं इसकी पूजा की विधि, तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त. 

मोक्षदा एकादशी तिथि 2021 (Mokshada Ekadashi Tithi 2021)

ज्योतिष के अनुसार मोक्षदा एकादशी तिथि (Mokshada Ekadashi Tithi 2021) 13 दिसंबर सोमवार की रात 09 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रही है, और अगले दिन 14 दिसंबर को रात 11 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि 14 दिसंबर की होने के कारण मोक्षदा एकादशी का व्रत मंगलवार के दिन रखा जाएगा. एकादशी व्रत की पूजा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि के बाद ही की जाती है. 


मोक्षदा एकादशी पारण समय 2021 (Mokshada Ekadashi Paran Time 2021)

मोक्षदा एकादशी व्रत का पारण (Mokshada Ekadashi Vrat Paran 2021) द्वादशी के दिन किया जाएगा. व्रत का पारण 15 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 5 मिनट से सुबह 09 बजकर 09 मिनट के बीच किया जाएगा. 

मोक्षदा एकादशी पूजा विधि (Mokshada Ekadashi 2021 Puja Vidhi)

- मोक्षदा एकादशी व्रत दशमी तिथि को दोपहर के समय में भी एक समय ही भोजन करना चाहिए. दशमी तिथि के दिन रात में भोजन नहीं करना चाहिए.

- एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और भगवान के सामने व्रत का संकल्प लें.

- इसके बाद भगवान श्री कृष्ण के आगे दीप, धूप और नैवेद्य आदि अर्पित करते हुए विधिपूर्वक पूजा करें.

- इतना ही नहीं, इस दिन रात के समय पूजा और जागरण करना चाहिए. दिनभर भगवान की अराधना करें. 

- एकादशी के अगले दिन द्वादशी को पूजन के बाद व्रत पारण करें. इसके बाद जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन और दान आदि अवश्य करें. 

Nazar Dosh Upay: बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाते हैं काला टीका, जानें इसके पीछे का कारण

Kaali Haldi Upay: काली हल्दी के ये उपाय हैं बहुत चमत्कारी, कभी खाली नहीं जाता इसका प्रभाव, होने लगती है धन की वर्षा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होली की महारात्रि और चंद्र ग्रहण का दिव्य महासंयोग: हरिद्वार में संतों का संगम
होली की महारात्रि और चंद्र ग्रहण का दिव्य महासंयोग: हरिद्वार में संतों का संगम
Aaj Ka Panchang: 4 मार्च 2026 का पंचांग, चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग
4 मार्च 2026 का पंचांग: चैत्र प्रतिपदा और रंगों वाली होली पर ग्रहों का महासंयोग
Digital Holi Celebration: ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
ससुराल से कोसों दूर हैं? होली की सुबह बस ये 1 काम कर लेना, सात समंदर पार से भी बरस पड़ेगा सास-ससुर का प्यार!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!
Chandra Grahan Timing Today Live: खत्म हुआ ग्रहण का साया, अब 'होलिका दहन' के साथ शुरू हुआ रंगों का उत्सव, अगले 24 घंटे इन राशियों के लिए अहम!

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
Holi 2026: देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Embed widget