एक्सप्लोरर

Muharram 2024: मुहर्रम की 6 तारीख को क्या होता है खास, जानें मुसलमानों के लिए क्यों अहम है आज का दिन?

Muharram 2024: आज यानी 13 जुलाई 2024 को मुहर्रम की छह तारीख (Islamic Calendar) है. आज का दिन मुसलमानों (Muslims) के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. आइए जानते हैं आज के दिन मुसलमान क्या-क्या करते हैं?

Muharram 2024: मुहर्रम का महीना तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज शनिवार को मुहर्रम की छह तारीख हो गई है. अब आशूरा (Youm e Ashura 2024) के दिन में महज चार दिन रह गए हैं.

पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के नवासे इमाम हुसैन (Imam Hussain) की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम के ग़म के महीने में आज की तारीख काफी अहम मानी जाती है. आइए जानते हैं आखिर आज के दिन मुसलमान क्या-क्या करते हैं?

  • मुहर्रम की छह तारीख को क्या होता है?
  • मुहर्रम की छह तारीख इमाम हुसैन के बेटे अली अकबर (Imam Hussain Son Ali Akbar) से मंसूब (संबंधित) है. आज के दिन दुनियाभर में मुसलमान खास तौर पर शिया (Shia) समुदाय के लोग इमाम हुसैन के बेटे अली अकबर (Ali Akbar) का ग़म मनाते हैं और उनकी शहादत का जिक्र करते हैं. उनकी याद में नौहे और मर्सिए पढ़े जाते हैं.
  • आज के दिन मुसलमानों की तरफ से जगह-जगह पानी की सबील (प्याऊ) लगाई जाती है. लंगर (भंडारा) किया जाता है और अली अकबर के नाम पर लोगों को शर्बत पिलाया जाता है.
  • मौलाना सैयद नाज़िश अकबर काज़मी के मुताबिक, इमाम हुसैन के बेटे अली अकबर हमशक्ले पैगंबर कहा जाता है. माना जाता है कि अली अकबर देखने में पैगंबर जैसे थे. मौलाना ने बताया कि एक ये भी वजह थी कि इमाम हुसैन को अली अकबर से ज्यादा मोहब्बत थी.
  • मौलाना नाज़िश अकबर ने बताया कि सन 61 हिजरी में इराक के करबला में अली अकबर को भी तीन दिन का भूखा और प्यासा शहीद कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि अली अकबर की जब शहादत हुई तो उनकी उम्र महज 18 साल थी. आज का दिन अली अकबर से ही संबंधित है और जगह-जगह आज इस्लाम के लिए दी गई उनकी कुर्बानी को याद किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Muharram 2024: मुहर्रम की तीसरी तारीख, जानें आज के दिन क्या करते हैं मुसलमान?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय
Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget