एक्सप्लोरर

मौलवी, मुफ्ती, उलेमा, हाफिज और इमाम में क्या अंतर होता है?

Islam Religion: इस्लाम धर्म के कुछ प्रचलित शब्द जैसे- मौलवी, हाफिज, इमाम और आलिम के बारे में सभी ने सुना है, लेकिन इनके अर्थ और ये क्या करते हैं? इसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं.

Islam Religion: मुस्लिम धर्म में मौलवी, आलिम, हाफिज, इमाम, उलेमा जैसे शब्द अक्सर अपने आस-पास किसी न किसी के मुंह से जरूर सुने होंगे. लेकिन ज्यादातर लोगों को इन शब्दों का मतलब नहीं पता होगा. ये शब्द इस्लाम धर्म से जुड़े हुए हैं, जिनके बड़े ही गहरे मायने होते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में इनके अंतर को जान ही नहीं पाते हैं. इनके अर्थ यहां आइए जानते हैं-

मौलवी (Maulvi) 
इस्लाम धर्म में धार्मिक विद्वानों को मौलवी (Maulvi)  कहा जाता है. जिनको हदीस से लेकर कुरान (Quran) तक की संपूर्ण जानकारी होती है. ये इस्लामी धर्म ग्रंथों का अध्ययन करते हैं. मस्जिदों में नमाज अदा कराने के साथ मदरसों में बच्चों को इस्लाम के बारे में पढ़ाना और धार्मिक प्रवचन देना इनका मुख्य काम है. मौलवी (Maulvi) बनने के लिए आपको इस्लाम धर्म ग्रंथों का जानकर होने के साथ इस्लामिक शिक्षा भी लेनी पड़ती है. 

मुफ्ती (Mufti)
इस्लाम धर्म में मुफ्ती अरबी भाषा का शब्द है. मुफ्ती (Mufti) का मतलब एक ऐसी संस्था से है जो न्याय या इंसाफ दिलाने का काम करती है. इस्लाम धर्म में मुफ्ती (Mufti) एक पद होता है जो इस्लामिक कानून के साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर राय देता है. भारत के ज्यादातर राज्यों में दारुल इफ्ता (Darul-Ifta) और दारूल कजा (Darul-Kaza) जैसी संस्था है, जो इस्लामिक शादी और धर्म के मामले में अपनी धार्मिक राय व्यक्त करते हैं. जिसे फतवा (Fatwa) कहते हैं. मुफ्ती बनने के लिए इस्लामिक ज्ञान के साथ शरीयत (Shariyat) की समझ भी होनी चाहिए. 

उलेमा (Ulema)
इस्लाम धर्म में उलेमा का अर्थ धार्मिक जानकारों के समूह से है. उलेमा (Ulema) धार्मिक समुदायों द्वारा चुना गया नेता होता है. जो इस्लामिक कानून के बारे में लोगों को बताता है. उलेमा (Ulema) बनने के लिए आपको इस्लामिक ग्रंथों के साथ शरीयत और कई तरह के कानूनों की गहन अध्ययन करने की आवश्यकता होती है. 

हाफिज (Hafiz)
इस्लाम धर्म में हाफिज (Hafiz) उसे कहा जाता है, जिसने कुरान (Quran) का पूर्ण अध्ययन किया हो. हाफिज (Hafiz) मस्जिद और मदरसों में कुरान की शिक्षा देता है. हाफिज बनने के लिए कुरान के अध्ययन की जरूरत होती. जो कुरान को पूरी तरह से याद कर लेता है वो हाफिज कहलाते हैं.   

इमाम (Imam)
इस्लाम धर्म में इमाम (Imam) एक अरबी शब्द है जिसका मतलब लोगों को नेतृत्व करना होता है. इमाम (Imam) से मतलब एक ऐसा व्यक्ति जो किसी भी मस्जिद में 5 वक्त की नमाज अदा करने के साथ पढ़ाता हो. मस्जिदों के अंदर जब नमाज अदा की जाती है तो एक व्यक्ति सभी नमाजियों का नेतृत्व करता है. इमाम (Imam) बनने के लिए किसी भी तरह की योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है.

कौन क्या करता है? 

  • मौलवी शब्द का इस्तेमाल किसी धार्मिक विद्वान के लिए किया जाता है. 
  • मुफ्ती का काम इस्लामी कानून के बारे में फैसले लेने का होता है. 
  • उलेमा का अर्थ धार्मिक विद्वानों के एक समूह से है, जो समुदाय का नेतृत्व करें.
  • हाफिज का काम कुरान का अध्ययन करने के साथ लोगों के बीच इसका प्रचार-प्रसार करना है.
  • इमाम उस व्यक्ति को कहते हैं जो नमाज को नेतृत्व करता है.  

यह भी पढ़ें - मुसलमान मर्द अपनी दाढ़ी का रंग लाल क्यों रखते हैं?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget