एक्सप्लोरर

Mandir Mystery : जानिए उस मंदिर की कहानी, जहां दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग

Achaleshwar Mahadev Mandir: राजस्थान के धौलपुर में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है. शिवलिंग के इस अनोखे बदलाव की क्या है कहानी? चलिए जानते हैं.

Mandir Mystery : भारत में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनसे जुड़े रहस्य लोगों को सदियों से आकर्षित करते रहे हैं. ऐसा ही एक अनोखा मंदिर है,राजस्थान के धौलपुर में.चंबल नदी के बीहड़ों में स्थित इस शिव मंदिर को लोग 'अचलेश्वर महादेव' मंदिर के नाम से जानते हैं. कहा जाता है कि इस मंदिर मौजूद शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है. बीहड़ में मंदिर होने के कारण पहले कम ही लोग यहां आ पाते थे लेकिन धीरे-धीरे मंदिर के बारे में पता चलते ही श्रद्धालु यहां आने शुरू हो गए और सावन माह में यहां विशेष पूजा भी होने लगी.

रहस्यमयी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
धौलपुर से पांच किलोमीटर दूर चंबल नदी के किनारे बीहड़ोंं में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर मंदिर कितना पुराना है और इस शिवलिंग की स्थापना कब हुई, इसके बारे में भी जानकारी नहीं है. पर श्रद्धालुओं की माने तो करीब एक हजार साल पुराना बताया जाता है. शिवलिंग धरती में कितना भीतर तक है, इसे जानने के लिए एक बार खुदाई भी की गई थी. कई दिनों तक खुदाई के बाद भी लोग इसके अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाए तो खुदाई का काम रोक दिया गया. आज तक इस शिवलिंग की गहराई का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सका है. शिवलिंग की खुदाई प्राचीन समय में राजा-महाराजाओं ने भी कराई, लेकिन शिवलिंग का कोई छोर नहीं मिलने पर खुदाई बंद का दी गई.

दिनभर में तीन रंग बदलता है शिवलिंग
ऐसा कहा जाता है कि ये शिवलिंग दिनभर में तीन बार अपना रंग बदलता है. सुबह के समय लाल, दोपहर में केसरिया और रात को सांवला हो जाता है. शिवलिंग के रंग बदलने के पीछे की वजह क्या है? यह कोई नहीं जानता. वैज्ञानिक भी अब तक शिवलिंग के इस तरह से रंग बदलने का कारण समझ नहीं पाए हैं. मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों ने चंबल पुल के बगल से रास्ता बनाया. महादेव के इस मंदिर में वैसे तो हमेशा ही भक्तों का रेला लगा रहता है, लेकिन सावन माह में शिवलिंग का रंग बदलाना देखना अपने आप में एक बेहद पुण्यकारी माना गया है.

पूरी होती है मनोकामना
कहते हैं कि इस रहस्यमयी शिवलिंग के दर्शन करने मात्र से इंसान की सभी इच्‍छाएं पूरी होती है और जीवन की सभी तरह की तकलीफ दूर हो जाती हैं. जीवन में कोई भी परेशानी हो, इस मंदिर में दर्शन करने के बाद उससे छुटकारा मिल जाता है. महादेव के इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि कुंवारे लड़के-लड़कियों को शिवलिंग के दर्शन करने से उनका मनपसंद जीवनसाथी मिल जाता है. यहां सोमवार के दिन शिवजी को जल चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है.अविवाहित यदि यहां 16 सोमवार जल चढ़ाते हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. साथ ही शिव की कृपा से विवाह में आ रही अड़चने भी दूर होती हैं.

ये भी पढ़ें :- Chant Shiva Mantra: सोमवार को करें शिव मंत्र का जाप, पूरी होगी मनोकामना

Chaturmas 2022: कब से शुरू होगा चौमासा, जानें इस माह में कौन सा कार्य किया जाता है और कौन सा नहीं

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा में तीन दिवसीय नबकुंडिया महाविष्णु यज्ञ का आयोजन, ऐसे मनाया गया हिंदू नववर्ष
ओडिशा में तीन दिवसीय नबकुंडिया महाविष्णु यज्ञ का आयोजन, ऐसे मनाया गया हिंदू नववर्ष
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं मालपुए का प्रिय भोग, जानिए बनाने की सरल विधि?
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं मालपुए का प्रिय भोग, जानिए बनाने की सरल विधि?
Navratri 4th Day Maa Kushmanda: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा विधि, मंत्र, रंग, आरती और प्रिय भोग
Navratri 4th Day Maa Kushmanda: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा विधि, मंत्र, रंग, आरती और प्रिय भोग
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि पर मां कूष्मांडा की कृपा पाने के अचूक उपाय, खुलेंगे सफलता के द्वार!
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि पर मां कूष्मांडा की कृपा पाने के अचूक उपाय, खुलेंगे सफलता के द्वार!

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
UP Weather: पूरे प्रदेश में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पूरे यूपी में आज बारिश-तूफान का खतरा, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
हेलो गाइज मैं अंगूर खा रही हूं... क्यूट बच्ची पर फिदा हो गया इंटरनेट, वीडियो वायरल  
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
घर पर उगाएं सस्ती और सेहतमंद हरी भाजी, पूरी गर्मी मिलेगा ताजा साग
Embed widget