एक्सप्लोरर

Nautapa 2024: गर्म हवाओं के थपेड़े सहने के लिए हो जाएं तैयार, नौतपा में क्या करने से मिलता है पुण्य, जानें

Nautapa 2024: नौतपा शुरू होते ही सूर्यदेव धरती पर आग बरसाते हैं और चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करती है. लेकिन शास्त्रों में ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिससे नौतपा का लाभ उठाया जा सकता है.

Nautapa 2024: नौतपा का अर्थ होता है 9 दिनों तक चिलचिलाती और भीषण गर्मी, जिसमें सूर्य देव (Surya Dev) धरती पर आग बरसाते हैं. पंचांग के अनुसार, नौतपा की शुरुआत ज्येष्ठ महीने (Jyeshtha Month 2024) की शुरुआत से लेकर 9 दिनों तक होती है.

नौतपा के नौ दिनों में भीषण और आग बरसाने जैसी गर्मी पड़ती है, जो केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि पेड़-पौधे, नदी-तालाब और पशु-पक्षियों के लिए भी असहनीय हो जाती है. इन नौ दिनों को भीषण गर्मी (Heat Wave) कहा जाता है. इस समय लू चलती है. साथ ही लू की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है. इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई 2024 से हो रही है, जो 2 जून 2024 को समाप्त होगी.

नौतपा में क्यों पड़ती है भीषण गर्मी

शास्त्रों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र (Sun in Rohini Nakshatra) में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाता है. रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा (Chandrama) हैं, जिन्हें शीतलता का कारक माना जाता है. ऐसे में जब सूर्य चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो इससे चंद्रमा प्रभावित होता है और उसका प्रभाव कम हो जाता है. यानी पृथ्वी पर चंद्रमा की शीतलता कम होने लगती है.

ऐसे में धरती पर सूर्य के प्रभाव बढ़ने से गर्मी भी बढ़ने लगती है और मुनष्य, पशु-पक्षियों के साथ ही प्रकृति पर भी भीषण गर्मी का प्रभाव पड़ता है. गर्मी को लेकर भले ही नौतपा कष्टदायी है, लेकिन शास्त्रों में ऐसे कई कार्यों के बारे में बताया गया है, जिसे नौतपा के दौरान किए जाने पर पुण्य की प्राप्ति होती है और इन पुण्य कार्यों का फल केवल इस जन्म ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक मिलता है. साथ ही इन कार्यों से जाने-अनजाने में किए हुए पाप के दोष भी दूर हो जाते हैं.

नौतपा में करें ये पुण्य काम

पेड़-पौधे लगाएं: नौतपा के दौरान पेड़-पौधे लगाने से बहुत पुण्य मिलता है. लेकिन पेड़-पौधे लगाने के साथ ही इसकी सिंचाई भी करें. नौतपा के दौरान पेड़-पौधों में जल डालने से पितृ प्रसन्न होते हैं और इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

दान करें: स्कंद पुराण (Skanda Purana) के अनुसार नौतपा में गरीब और जरूरतमंदों में ऐसी चीजों का दान करें, जो गर्मी से राहत देती हो. इस समय आप अन्न, जल, सत्तू, पंखा, घड़ा, मौसमी फल, वस्त्र, छाता और जूते-चप्पलों का दान कर सकते हैं. इससे ग्रहों के अशुभ फल कम होते हैं.

ये पवित्र पौधे लगाएं: पद्म, विष्णुधर्मोत्तर और स्कंद पुराण के मुताबिक इस समय धार्मिक और पवित्र पेड़-पौधे जैसे तुलसी, आंवला और पीपल आदि के पौधे लगाना बहुत शुभ होता है. इससे अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है. वहीं नीम, बेल, बरगद, आम और इमली के पौधे लगाने से पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Job Astrology: बॉस को एंग्री बनाने में होती है इन ग्रहों की भूमिका, ऐसे जानें बॉस का स्वभाव
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी 29 मार्च को, इतनी बजे से रहेगा पूजा मुहूर्त, कब करें व्रत पारण जानें
कामदा एकादशी 29 मार्च को, इतनी बजे से रहेगा पूजा मुहूर्त, कब करें व्रत पारण जानें
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
महाकालेश्वर मंदिर यात्रा: भस्म आरती से लेकर दर्शन तक, उज्जैन में 2-3 दिन में कैसे करें प्लान?
Chaitra Purnima 2026: कब है चैत्र पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत और दान का महत्व?
Chaitra Purnima 2026: कब है चैत्र पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत और दान का महत्व?
तेलंगाना नदी में दबी मिली 5 फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, 12वीं सदी से जुड़ा इतिहास आया सामने!
तेलंगाना नदी में दबी मिली 5 फीट ऊंची भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, 12वीं सदी से जुड़ा इतिहास आया सामने!

वीडियोज

Middle East Crisis: ईरान में भीषण धमाके, दुनिया में बढ़ी टेंशन | Iran Israel America War | Khamenei
Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध में चौधरी बनने चले शहबाज-मुनीर, इधर कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने IMF के सामने फिर फैला दिया कटोरा
ईरान युद्ध में चौधरी बनने चले शहबाज-मुनीर, इधर कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने IMF के सामने फिर फैला दिया कटोरा
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
Embed widget