एक्सप्लोरर

Nazar Dosh Upay: बच्चे को लग गई है बुरी नजर, घर पर करें ये उपाय, मिनटों में दूर हो जाएगा नजर दोष

Nazar Dosh Upay: छोटे बच्चों को अक्सर नजर लग जाती है. नजर लगने से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, बीमार पड़ जाते हैं और दूध भी नहीं पीते. आप घर पर ही कुछ उपायों से बुरी नजर का प्रभाव दूर कर सकते हैं.

Buri Nazar ke Upay: जब बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, बेवजह रोते रहते हैं, दूध पीना या खाना छोड़ देते हैं और बीमार पड़ जाते हैं तो बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि, बच्चे को नजर लग गई है. कुछ लोग ऐसी बातों को अंधविश्वास का नाम देते हैं. लेकिन शास्त्रों में बताई बातों को नकारा नहीं जा सकता है.

शास्त्रों के साथ ही ज्योतिष में भी नजर लगने और नजर उतारने की बात कही गई है. ज्योतिष में बुरी नजर को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है. इसके अनुसार, बुरी नजर केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़े-बुजुर्ग, नौकरी-व्यापार और घर को भी लग सकती है. जानते हैं आखिर कैसे लगती है बच्चों को बुरी नजर और कैसे घर पर ही उतारे बुरी नजर.

कैसे लगती है बुरी नजर

नवजात या छोटे बच्चे को अक्सर नजर लग जाती है. दरअसल छोटे-मासूम बच्चे आकर्षक व प्यारे होते और हर किसी को वो अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं. घर वालों के साथ ही दूसरे लोगों को भी बच्चों से लगाव हो जाता है. लोग बच्चों को कभी नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते. लेकिन कुछ लोगों की नजर भारी होती है, जिससे कि बच्चे को उनकी नजर लग जाती है और इस कारण बच्चे बीमार पड़ जाते हैं. नजर लगने पर कभी-कभी बच्चों के आंखों का रंग भी बदला हुआ दिखता है या नजर चढ़ी-चढ़ी सी दिखती है. लेकिन आप घर पर ही इन उपायों से बच्चे की बुरी नजर उतार सकते हैं.

इन उपायों से उतारे बुरी नजर

  • पानी और फूल से: नजर लगने पर बच्चे बहुत रोते हैं और चिड़चिड़े हो जाते हैं. जब आपका बच्चा भी ऐसा करे तो आप एक तांबे के लोटे में पानी और ताजे फूल डाल लोटे को बच्चे के सिर से पैर तक 11 बार उतारें. इसके बाद पानी को किसी गमले में डाल दें. इससे नजर दोष का प्रभाव कम हो जाता है.
  • दूध से उतारे नजर: बुरी नजर लगने पर जब बच्चा दूध पीना छोड़ दे तो आप शनिवार के दिन थोड़ा कच्चा दूध बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं और फिर इस दूध को काले कुत्ते को पिला दें.
  • राई, नमक और मिर्च का उपाय: नजर उतारने यह उपाय आसान होने के साथ ही बहुत प्रचलित भी है. इसके लिए हाथ में थोड़ा नमक, राई के दाने, लहसुन, प्याज के छिलके और सूखी लाल मिर्च लेकर मुट्ठी बंद करके बच्चे से सिर से पैर तक 7 बार वारें और फिर सभी चीजों को आग में जला दें.
  • नमक से उतारे नजर: नमक से नजर उतारने का यह उपाय बहुत आसान है. आप मुट्ठी में थोड़ा सा नमक लेकर अपने इष्ट देव को याद करते हुए बच्चे से सिर से पैर तक सात बार वारें और नाली में फेंक दें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, नमक ऐसी नाली में फेंके जिसका रास्ता घर के बाहर की तरफ जाता हो.
  • दूध मिश्री का उपाय: जब बच्चे को बुरी नजर लग जाए तो आप दूध में थोड़ा मिश्री मिलाकर बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार उतारें और इसे पीपल पेड़ में डाल दें. इससे भी बुरी नजर का प्रभाव दूर होता है.

ये भी पढ़ें: Feng shui Tips: घर पर लगा लीजिए फेंगशुई का ये चमत्कारी पौधा, चुटकियों में दूर हो जाएगी समस्या

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget