एक्सप्लोरर

Panch Dev Puja: पंचदेवों की पूजा के लिए दिन में निकालें सिर्फ पांच मिनट, इनकी पूजा से होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Panch Dev Puja: किसी भी मांगलिक कार्य के दौरान पंचदेव की पूजा होती है. सूर्य देव, गणेश जी, देवी दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा के बगैर कोई भी मांगलिक कार्य पूरा नहीं माना जाता है.

Panch Dev Puja: हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य के दौरान पंचदेव की पूजा की जाती है. प्रत्यक्ष देवता सूर्य, प्रथम पूज्य गणेश जी, देवी दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा के बगैर कोई भी मांगलिक कार्य पूरा नहीं माना जाता है. पंचतत्व पूजा में भगवान सूर्य को आकाश तत्व, भगवान गणेश को जल तत्व, देवी दुर्गा को अग्नि तत्व, भगवान शिव को पृथ्वी तत्व और भगवान विष्णु को वायु तत्व माना गया है. धार्मिक ग्रंथों में जिक्र है कि पांच देवताओं की पूजा करने से सारे कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं. आइए जानते हैं इन पांच देवता की पूजा की विधि और महत्व के बारे में.

गणपति की पूजा महत्व

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना गया है. ऋद्धि​-सिद्धि के दाता गणपति की पूजा करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और शुभ-लाभ की प्राप्ति होती है. अगर आप गणपति को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी पूजा में गणेश जी के प्रिय लगने वाले मोदक और दूर्वा चढ़ाते हुए इस मंत्र का पाठ करें.

गजाननं भूत गणादि सेवितं,
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥

भगवान विष्णु की पूजा विधि

भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु की साधना  करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. श्री हरि की कृपा होने पर साधक को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती. नारायण की पूजा में पीले रंग के फूल, पीली मिठाई का प्रसाद, पीला तिलक का प्रयोग करते हुए भगवान के इस मंत्र का पाठ करना चाहिए.

शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम् ।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम् ॥

देवी दुर्गा की पूजा विधि

मान्यता है कि देवी दुर्गा की पूजा करने से जीवन से जुड़ी सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है. देवी दुर्गा की साधना में श्रृंगार की वस्तुएं, नारियल, मिठाई, फल और लाल फूल चढ़ाते हुए नीचे दिये गये मंत्र का पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करें. 

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

भगवान शिव की पूजा विधि

भगवान शिव की साधना अत्यंत सरल और लाभदायी मानी जाती है. मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में किसी भी प्रकार का भय, रोग, शोक नहीं रहता है. भगवान शिव सिर्फ जल और बेल पत्र चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं. शिव पूजा में श्रद्धा अनुसार फल-फूल, बेलपत्र, शमीपत्र आदि चढ़ाते हुए नीचे दिए गए मंत्र को श्रद्धा के साथ पढ़ना चाहिए.

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्, उर्वारुकमिव बन्धनानत् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

सूर्य देवता की पूजा विधि

भगवान सूर्य एक मात्र ऐसे देवता हैं, जिनके दर्शन हमें नियमित रूप से साक्षात होते हैं. हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की साधना और अर्घ्यदान का विशेष महत्व है. सूर्य की पूजा करने के लिए प्रतिदिन सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल और अक्षत डालकर अर्ध्य देना चाहिए. भगवान सूर्य को अघ्र्य देते समय नीचे दिये गये मंत्र को अवश्य पढ़ना चाहिए.

नमो नमस्तेस्तु सदा विभावसो, सर्वात्मने सप्तहयाय भानवे।
अनंतशक्तिर्मणि भूषणेन, वदस्व भक्तिं मम मुक्तिमव्ययाम्।।

संकट से उबरने में जब पूजा-पाठ जाप काम न करें तो दान करें कल्याण, किस ग्रह का क्या करें दान और कब

Chandra Grahan 2021: जानें कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस दिन इन चीजों का दान करना होता है शुभ फलदायी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eid-ul-fitr 2026 Live: देशभर में आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर, जानें ईध की नमाज का टाइम और भेजें प्यारे संदेश!
Eid-ul-fitr 2026 Live: देशभर में आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर, जानें ईध की नमाज का टाइम और भेजें प्यारे संदेश!
Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की अनोखी रस्म, जहां पत्नियों के हाथ से मार खाते हैं पति!
Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की अनोखी रस्म, जहां पत्नियों के हाथ से मार खाते हैं पति!
Gangaur Vrat Katha in Hindi: गणगौर पूजा पर आज विवाहित महिलाएं जरूर पढ़ें ये पौराणिक व्रत कथा
Gangaur Vrat Katha in Hindi: गणगौर पूजा पर आज विवाहित महिलाएं जरूर पढ़ें ये पौराणिक व्रत कथा
Eid 2026 Prayer Timing: 21 मार्च को ईद, दिल्ली-NCR, गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद और अन्य शहरों में नमाज का समय
Eid 2026 Prayer Timing: 21 मार्च को ईद, दिल्ली-NCR, गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद और अन्य शहरों में नमाज का समय

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
US Iran War: 'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाकिस्तान में मचा बवाल
'इतनी मोहब्बत है तो ईरान चले जाओ...', मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकी, पाक में क्यों पड़ी फूट?
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का मौका, NHIDCL में यंग प्रोफेशनल वैकेंसी; 45 साल तक करें अप्लाई
Farthest Satellite: अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
अंतरिक्ष में किस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, जानें उस दूरी को क्यों नहीं कर पाया कोई पार
Embed widget