एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में किन-किन रूपों में घर आते हैं पितर, इन्हें कभी खाली हाथ न लौटाएं

Pitru Paksha 2022 Date: पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू होने वाले हैं. जानते हैं पिृत पक्ष में पितर किन रूपों में आपके घर आते हैं. इन्हें कभी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए वरना पूर्वज नाराज हो जाते हैं

Pitru Paksha 2022 Date: पितृ पक्ष 10 सितंबर 2022 से शुरू होने वाले हैं.  इस दौरान पूर्वजों को याद कर अनुष्ठान, तर्पण और दान का विशेष महत्व है. पितृ लोक चंद्रमा के उर्ध्वभाग में माना जाता है. मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में पितर धरती पर आते हैं. शास्त्रों के अनुसार पितरों का स्थान प्रकृति से जुड़ी कई चीजों में बताया गया है. पितृ पक्ष में मनुष्य से लेकर पक्षी तक, कई रूपों में पितर आपके द्वार पर आ सकते हैं, हम उन्हें पहचान नहीं पाते. आइए जानते हैं पिृत पक्ष में पितर किन-किन रूपों में आपके घर आते हैं. कहते हैं कि इन्हें कभी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए वरना पूर्वज नाराज हो जाते हैं और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

पितृ पक्ष में किन-किन रूपों में आते हैं पितर ?

कौए

पितृ पक्ष में घर आए कौए को कभी भगाएं नहीं. कौए को भोजन दें. ऐसा नहीं करने पर पितरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध पक्ष में 15 दिन तक कौए के द्वारा ही पितर अन्न ग्रहण करते हैं. इससे न सिर्फ वो तृप्त होते हैं बल्कि अपने परिजनों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद देते हैं.

गरीब-जरूरतमंद

पितृ पक्ष के समय अगर घर में कोई मेहमान, गरीब और असहाय व्यक्ति द्वार पर आए तो उसका कभी अनादर न करें. कहते हैं पितर किसी भी रूप में आ सकते हैं इसलिए इनके लिए भोजन की व्यवस्था करें. इन्हें कभी खाली हाथ न लौटाएं, कुछ दान दक्षिणा जरूर दें.

कुत्ता-गाय

कुत्ते यम के दूत माने गए हैं. पितृ पक्ष में पंचबली भोग में कुत्ते और गाय के नाम का भोग भी निकाला जाता है. श्राद्ध पक्ष में गाय-कुत्ते का घर के द्वार पर आना बहुत शुभ  माना जाता है. अगर ये रास्ते में भी दिख जाए तो इन्हें कभी मारकर भगाएं नहीं, कुछ न कुछ खाने को जरूर दें. इससे पितृ गण की आत्मा को शांति मिलती है. वहीं पितृ पक्ष में गाय की सेवा करने से पितर बहुत प्रसन्न होते हैं.

Pitru Paksha 2022: कितने प्रकार के होते हैं पितर? जानें पितृ दोष के लक्ष्ण, उपाय और संपूर्ण जानकारी

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष में मृत्यु हो जाए तो क्या होता है ? क्या जानते हैं आप

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 19वां रोजा 9 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 19वां रोजा 9 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, जानें यात्रा का उद्देश्य
Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, जानें यात्रा का उद्देश्य
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!
काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला दिवस पर विशेष दर्शन, मिलेगा फ्री प्रवेश!

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget